News in18

News in18 I investigate, collect and present information as a news story.

News_in18:रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी जिले के ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे. उन्हों...
11/01/2023

News_in18:रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी जिले के ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया. सीएम बघेल ने कई विकास कार्यों की घोषणाएं भी की.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम खिसोरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया. छह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से भेंट की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचाई.

News_in18:सूरजपुर. जिले के प्रेमनगर में एक भालू का शव मिला है. शव नर भालू का है, जिसके कई अंग गायब बताए जा रहे हैं, जो ज...
11/01/2023

News_in18:सूरजपुर. जिले के प्रेमनगर में एक भालू का शव मिला है. शव नर भालू का है, जिसके कई अंग गायब बताए जा रहे हैं, जो जांच का विषय है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची है और जांच पड़ताल में जुटी गई है.मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर वन विभाग निगम के केदारपुर के एक खेत में नर भालू का शव मिला है. भालू की मौत एक दो दिन पूर्व होना बताया जा रहा है. भालू के शव मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई. वन विभाग ने भालू के शव का पीएम कराया, जिसमें ये बात सामने आई कि भालू के शरीर के कई अंग गायब है, जो जांच का विषय है. वहीं भालू की मौत कैसे हुई इसकी जांच में वन विभाग की टीम जुट गई है.

हिंसक प्रदर्शन में 17 लोगों की मौत : सरकार के खिलाफ विरोध, झड़प में 68 लोग घायल, माहौल खराब होने पर लगा कर्फ्यूNews_in18...
11/01/2023

हिंसक प्रदर्शन में 17 लोगों की मौत : सरकार के खिलाफ विरोध, झड़प में 68 लोग घायल, माहौल खराब होने पर लगा कर्फ्यू
News_in18:Peru Protest: पेरू में सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में 17 लोगों की मौत हो गई है. देश के ह्यूमन राइट्स ऑफिस ने बताया कि सोमवार विरोध प्रदर्शनों का अब तक का सबसे घातक दिन था. यह विरोध जल्द चुनाव और जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की रिहाई की मांग को लेकर जारी है.लगातार खराब होते माहौल को देख सरकार ने यहां कर्फ्यू लगा दिया है. प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने बताया कि यह कर्फ्यू स्थानीय समयानुसार तीन दिनों तक रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगा.
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी हेनरी रेबाजा ने मीडिया को बताया कि साउथ पेरू के पुनो क्षेत्र में टिटिकाका झील के किनारे के शहर जुलियाका में झड़प हुई. इस झड़प में कुल 68 लोग घायल हो गए. 17 लोग मारे गए हैं. मंत्रालय के अनुसार मृतकों में कम से कम दो किशोर भी शामिल हैं.

News_in18:रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्रा...
11/01/2023

News_in18:रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा और बेलरगांव में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे. मुख्यमंत्री बघेल अब तक लगभग 60 विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं. #

News_in18वर्तमान समय में Diabetes एक आम बीमारी हो चुकी हैं जो पहले एक उम्र के बाद दिखाई देती थी, लेकिन अब यह युवाओं और ब...
11/01/2023

News_in18वर्तमान समय में Diabetes एक आम बीमारी हो चुकी हैं जो पहले एक उम्र के बाद दिखाई देती थी, लेकिन अब यह युवाओं और बच्चों में भी सामने आने लगी हैं. इसमें शरीर में प्रर्याप्त इंसुलिन नहीं बन पाता हैं और हाई ब्लड शुगर का कारण बनता हैं. इसके बढ़ने से को मोटापा, हाइपरटेंशन और दिल के रोगों का खतरा बना रहता हैं. ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपने आहार में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जो शरीर में इंसुलिन की पूर्ती करें.आज हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका कच्चा सेवन Diabetes रोगियों के लिए संजीवनी का काम करता हैं और उन्हें इंसुलिन के इंजेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती हैं
चिया सीड्स,कद्दू के बीज,ब्रोकली स्प्राउट्स,फ्लैक्स सीड्स या अलसी के बीज,नट्सetc. #

News_in18:अच्छे दिन की शुरुआत अच्छे सुविचारों के साथ।हमे जिंदगी हर पल कुछ न कुछ अनुभव करवाती है,हमे जिंदगी में हर किसी स...
11/01/2023

News_in18:अच्छे दिन की शुरुआत अच्छे सुविचारों के साथ।हमे जिंदगी हर पल कुछ न कुछ अनुभव करवाती है,हमे जिंदगी में हर किसी से कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। # #

News_in18:बलौदाबाजार. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डोटोपार अमेरा मार्ग में ग्राम पनगांव सड़क किनारे एक अज्ञात युवक की बॉ...
10/01/2023

News_in18:बलौदाबाजार. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डोटोपार अमेरा मार्ग में ग्राम पनगांव सड़क किनारे एक अज्ञात युवक की बॉडी मिली है. जिसके सिर पर चोट के निशान है. वहीं कुछ दूर पहले खून का थक्का भी मिला है. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर लाश को फेंकी गई है. वही कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर डीएसपी यदुमणी सिदार घटना स्थल पहुंच जांच मे जुट गए हैं. युवक नीले रंग का जींस पेंट, गुलाबी रंग का शर्ट तथा स्पोर्ट्स शूज पहना हुआ है. #

News_in18:राजस्थान के चूरू जिले के प्रसिद्ध सालासर बालाजी धाम के चमत्कारों को कौन नहीं जानता है. हर हनुमान भक्त की इच्छा...
10/01/2023

News_in18:राजस्थान के चूरू जिले के प्रसिद्ध सालासर बालाजी धाम के चमत्कारों को कौन नहीं जानता है. हर हनुमान भक्त की इच्छा होती है वो सालासर धाम एक बार पहुंचे. यहां हर साल 8 से 10 लाख हनुमान भक्त उनके दर्शन के लिए जुटते हैं. बालाजी के यहां प्रकट होने की कथा जितनी चमत्कारिक है, उतने ही चमत्कारी अंदाज में पवनपुत्र हनुमान बालाजी के रूप में अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं. सालासर जयपुर-बीकानेर राजमार्ग पर स्थित है. यह सीकर से 57 किलोमीटर, सुजानगढ़ से 24 किलोमीटर और लक्ष्मणगढ़ से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. #

News_in18:CRIME NEWS: दुर्ग. आपसी रंजिश में 21 बदमाशों ने मिलकर 2 लोगों की हत्या की थी. रॉड, तलवार, कुल्हाड़ी, फावड़ा, लाठ...
10/01/2023

News_in18:CRIME NEWS: दुर्ग. आपसी रंजिश में 21 बदमाशों ने मिलकर 2 लोगों की हत्या की थी. रॉड, तलवार, कुल्हाड़ी, फावड़ा, लाठी-डंडा और ईट-पत्थर से हमला कर आरोपियों ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट उतारा था. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.दरअसल, दुर्ग पुलिस अवैध कबाड़ उद्योग पर लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे हताश चोर और कबाड़ी के दो गुटों के बीच तनाव का माहौल था. पुलिस ने बताया कि चोरों के दो गुटों के बीच चोरी समेत अवैध धंधे में आपसी रंजिश और वर्चस्व हासिल को लेकर विवाद हुआ था. दूसरे गुट के राहुल, संतोष, शेख आमिर और उसके अन्य 12-15 साथियों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी, फावड़ा, लाठी-डंडा, ईट-पत्थर से हमला किया. अपराधियों ने रेलवे क्रासिंग एचटीसी कंपनी के पास सूरज चौधरी और मनोज चौधरी को मौत के घाट उतार दिया था.

News_in18:Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज कंपनियों ने दिल्ली औ...
10/01/2023

News_in18:Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में तेल की कीमतों में बदलाव किया है. कुछ महीने पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया था. देश में तेल की कीमतें पिछले चार महीने से अधिक समय से स्थिर बनी हुई हैं.आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये जबकि डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.शहर का डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.62 96.72
मुंबई 94.27 106.31
कोलकाता 92.76 106.03
चेन्नई 94.24 102.63
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपए प्रति लीटर में है।)

News_in18कांकेर. जिले के घोटिया गांव के बुजुर्ग बैगा के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. चौकाने वाली बात ये है ...
10/01/2023

News_in18कांकेर. जिले के घोटिया गांव के बुजुर्ग बैगा के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. चौकाने वाली बात ये है कि हत्या के मास्टर माइंड मृतक के बेटे और भतीजे ही निकले. पुलिस ने कत्ल की वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चारों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई चीजों को जब्त कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.बता दें कि, बीते दिनों रात के अंधेरे में चार हत्यारे ने घर से घसीटकर पास के खेत में ले जाकर पेड़ पर लटकाकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस कैंप लगाकर लगातार पूछताछ कर रही थी. पूछताछ के दौरान मृतक बैगा के बेटे लगातार बयान बदल रहे थे. जिसको देखते हुए पुलिस ने कड़ाई से तफ्तीश की तो कत्ल करने की बात कबूल ली. साथ ही इस हत्याकांड में चचेरे भाइयों के शामिल होने की जानकारी दी. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है. #

Address

Raipur
Raipur
492001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News in18 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share