The Guptchar - Hindi

08/08/2026

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पखांजूर से अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां 8 सालों से सांपों का रेस्क्यू कर रहे युवक देवजीत सरकार को रेस्क्यू के दौरान एक सांप ने काट लिया। काटने के बाद युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए उस सांप को ही पकड़कर गले में लपेट लिया और 14 किलोमीटर बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया। युवक का मकसद था कि डॉक्टर को सांप की पहचान कराकर सही इलाज मिल सके। राहत की बात ये रही कि सांप गैर-जहरीला निकला और देवजीत पूरी तरह स्वस्थ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।





08/08/2026

खेत में मगरमच्छ की दस्तक, मचा हड़कंप

कोरबा। वन मंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत तरदा गांव में किसान के खेत में मगरमच्छ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ने की कार्रवाई की।

07/08/2026

67 लाख से अधिक महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 माताओं-बहनों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से ₹630.55 करोड़ की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत अब तक महिलाओं के खातों में कुल ₹19,444.33 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और कई हितग्राही सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के साथ-साथ सिलाई-कढ़ाई जैसे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।

भिलाई तिहरा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी, मासूम बेटी और युवक की हत्या के दोषी की फांसी टली, हाईकोर्ट ने उम्रकैद में ब...
07/08/2026

भिलाई तिहरा हत्याकांड में बड़ा फैसला: पत्नी, मासूम बेटी और युवक की हत्या के दोषी की फांसी टली, हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदली सजा



बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने भिलाई के चर्चित तिहरा हत्याकांड मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आ.....

06/08/2026

'GRWM' ट्रेंड से जुड़े पीएम मोदी, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर लोगों से की खास अपील

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर एक वीडियो साझा करते हुए देशवासियों से भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील की है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, "Let's make India's handloom diversity popular. Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos. Don't forget to use ."

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के साथ वीडियो बनाने, विशेष रूप से लोकप्रिय GRWM (Get Ready With Me) वीडियो ट्रेंड के जरिए भारतीय हैंडलूम को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल देश के बुनकरों को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि भारत की विविध हथकरघा परंपरा को दुनिया भर में नई पहचान भी दिलाएगा।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हर वर्ष 7 अगस्त को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश के बुनकरों के योगदान का सम्मान करना और स्वदेशी हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देना है�

06/08/2026

मंत्रिमंडल ने असम में गुवाहाटी के निकट बाईहाटा चारियाली से तेजपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-15 (NH-15) पर 135.871 किलोमीटर लंबे 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग को मंज़ूरी दी है।

◾️इसकी कुल वित्तीय लागत ₹8970.20 करोड़ है, यह नई कंस्ट्रक्शन तकनीक के माध्यम से बनाया जाएगा।

◾️निर्माण की गुणवत्ता और सटीकता को बेहतर बनाने के लिए परियोजना में ऑटोमेटेड एंड इंटेलिजेंट मशीन-एडेड कंस्ट्रक्शन (AIMC) तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

-केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw

06/08/2026

पिछले कई दिनों से असम में बाढ़ से तबाही मची हुई है। विनाशकारी बाढ़ से अबतक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। कई गांव पानी में डूब चुके हैं और प्रशासन तथा राहत टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं। राज्य के कई जिले जैसे जोरहाट, शिवसागर और चराईदेव जैसे कई अन्य जिले भी बाढ़ की चपेट में हैं, जहां हजारों परिवार बेघर हो चुके हैं इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हैं। हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो चुकी है और कई मकान ढह गए हैं। इसी बीच बाढ़ पीड़ितों से जुड़ी राहत की बड़ी खबर भी सामने आई है। सेलिब्रिटी से लेकर शिक्षक तक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे बढ़ें हैं। PW के संस्थापक अलख पांडे से लेकर कई बॉलिवुड सितारों ने भी करोड़ों रुपये बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए हैं।

04/08/2026

रायपुर में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बिजली मीटर के सामने 'तेरी गलियों में कयामत होगी' गाने पर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में लिखा गया - "स्मार्ट मीटर लगाया, बिजली बिल डबल आया"। रील के जरिए कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम लोगों पर बिजली के बिल का बोझ बढ़ गया है। विकास उपाध्याय का यह विरोध वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।




Address

Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Guptchar - Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Guptchar - Hindi:

Shortcuts

Share