16/09/2026
लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या..
लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या मामले में रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा किया हैं। आरोपियों ने पत्थर से किशोर के सिर पर वार कर हत्या कर दिया था। रामभांठा के खाली प्लॉट में मिला था किशोर का शव। अपराध की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने लिया एक्शन, फारेंसिक टीम के साथ पहुंची घटनास्थल। गवाहों से पूछताछ और मृतक के साथ आखिरी बार साथ देखे गए युवकों की धरपकड़ से संदिग्धों तक पहुंची कोतवाली पुलिस। आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद कर मोबाइल छीना, ₹1,000 मांगे और विवाद बढ़ा तो कर दी हत्या। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर कराया क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन आरोपियों के निशांदेही पर मृतक का मोबाइल रक्तरंजित कपड़े सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद..