Aam Aadmi Patrika

Aam Aadmi Patrika आम आदमी पत्रिका, आपकी आवाज🎤
जुड़िए हमारे साथ, और रहें अपडेटेड हर घटना से📰

छत्तीसगढ़ लगातार तरक्की की नई राह पकड़ता जा रहा है और इसकी तरक्की की कहानी इसकी कला और संस्कृति के जिक्र के बिना अधूरी है। छत्तीसगढ़ की हजारों साल पुरानी आदिवासी संस्कृति, कला, हैंडीक्राप्ट दुनिया भर के लिए कला प्रेमियों के दिल में खास जगह रखती है। इसी तरह की कलाकृतियां पंडरी हॉर्ट बाजार में भी नजर आएगा।
पंडरी में हॉर्ट मार्केट की प्रदर्शनीय 6 नंवबर से लगेगी। यहां छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े कलाकृत

ियों को एग्जिबिट किया जाएगा। जिसमें ज्यादातर हाथ से बनाए गए कलाकृतियों नजर आएंगे। बस्तरिया आर्टस की सुंदरता सबसे ज्यादा आकर्षक रहेगी। क्योंकि बस्तरिया आर्टस के सामान ज्यादातर होते है। इसके अलावा सरगुजिया स्टाइल के भी एग्जिबिट किए जाएंगे। हर साल की तरह इस साल भी ज्यादातर सामान छत्तीसगढ़ की कलाकृतियों से जुड़ी हुई ही रहेगी।

स्वदेशी रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग: BDL ने NSTL को सौंपा उन्नत हेवी वेट टॉरपीडोविशाखापत्तनम। भारत ने स्वदेशी रक्षा निर...
25/04/2026

स्वदेशी रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग: BDL ने NSTL को सौंपा उन्नत हेवी वेट टॉरपीडो

विशाखापत्तनम। भारत ने स्वदेशी रक्षा निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने अपनी विशाखापत्तनम इकाई में नौसेना विज्ञान एवं तकनीकी प्रयोगशाला (NSTL) को उत्पादन-ग्रेड वायर गाइडेड हेवी वेट टॉरपीडो (WGHWT) सौंप दिया है। यह अत्याधुनिक टॉरपीडो पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और इसे अभ्यास तथा युद्ध, दोनों परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया है। इस उपलब्धि को ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के तहत रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी प्रगति माना जा रहा है।...

विशाखापत्तनम। भारत ने स्वदेशी रक्षा निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रक्षा मंत्रालय के .....

बढ़ी तपिश: कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार, दो दिन बाद बारिश के आसारछत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोग...
25/04/2026

बढ़ी तपिश: कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार, दो दिन बाद बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि राजधानी रायपुर में आज 44 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। पिछले 24 घंटे में रायपुर का तापमान एक डिग्री तक बढ़ा है और शुक्रवार को दोपहर बाद तेज धूप व जलन भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस क....

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़रायगढ़: साइबर ठगों के खिलाफ...
24/04/2026

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़

रायगढ़: साइबर ठगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड अधिकारी से की 37 लाख की लूट इस गिरोह का शिकार एक रिटायर्ड अधिकारी बने, जिनसे आरोपियों ने डरा-धमकाकर करीब 37 लाख रुपये हड़प लिए थे। शिकायत दर्ज होने के बाद रायगढ़ पुलिस ने जाल बिछाया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन आरोपियों को धर दबोचा।

रायगढ़: साइबर ठगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर देशभर म.....

एसपी भावना गुप्ता 4 माह के मैटरनिटी लीव पर, ओमप्रकाश शर्मा संभालेंगे जिले की कमानछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले क...
24/04/2026

एसपी भावना गुप्ता 4 माह के मैटरनिटी लीव पर, ओमप्रकाश शर्मा संभालेंगे जिले की कमान

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की प्रशासनिक कमान में अस्थाई बदलाव किया गया है। जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) भावना गुप्ता आगामी चार माह के लिए मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) पर चली गई हैं। उनकी अनुपस्थिति में जिले की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने नए आदेश जारी किए हैं। ओमप्रकाश शर्मा को मिली जिम्मेदारी...

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की प्रशासनिक कमान में अस्थाई बदलाव किया गया है। जिले की पुलिस अधीक्षक (एसप.....

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी, परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन : आयुक्त रजत बंसलप...
24/04/2026

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी, परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन : आयुक्त रजत बंसल

प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश रायपुर। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने आज नवा रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में जनसंपर्क संचालनालय और जिला जनसंपर्क अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि वर्तमान दौर में जनसंपर्क अधिकारियों को न्यू एज मीडिया की सभी विधाओं में दक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीक और संचार के नए माध्यमों को अपनाना ही प्रभावी जनसंपर्क की कुंजी है।...

प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

बड़ा सियासी उलटफेर: राघव चड्ढा समेत AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने थामा भाजपा का दामनदेश की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा...
24/04/2026

बड़ा सियासी उलटफेर: राघव चड्ढा समेत AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने थामा भाजपा का दामन

देश की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा भूचाल आ गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह घटनाक्रम केवल एक इस्तीफे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने 'आप' के संसदीय ढांचे को हिलाकर रख दिया है। इन दिग्गजों ने बदला पाला...

देश की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा भूचाल आ गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ....

आम आदमी में बड़ी राजनीतिक फूट, राघव चड्ढा का इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिलआम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक फूट हो गई है...
24/04/2026

आम आदमी में बड़ी राजनीतिक फूट, राघव चड्ढा का इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल

आम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक फूट हो गई है. दावों के अनुसार पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha), संदीप पाठक (Sandeep Pathak) और अशोक मित्तल (Ashok Mittal) BJP में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि AAP अब अपने मूल उद्देश्यों से भटक गई है। उनके अनुसार पार्टी, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से बनी थी, अब “समझौता करने वाले लोगों के हाथ में” चली गई है।...

आम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक फूट हो गई है. दावों के अनुसार पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha), संदीप ...

आंगनबाड़ी के समय में बड़ा बदलाव : प्रातः 7 से 11 बजे तक होंगे संचालितरायपुर. प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़त...
24/04/2026

आंगनबाड़ी के समय में बड़ा बदलाव : प्रातः 7 से 11 बजे तक होंगे संचालित

रायपुर. प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए त्वरित और संवेदनशील निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के स्पष्ट निर्देश पर ग्रीष्मकाल के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव करते हुए इसे 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है।...

रायपुर. प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्च...

होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अमेरिका सख्त: ट्रंप बोले – समझौते तक नहीं खुलेगा रास्तादिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हु...
24/04/2026

होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अमेरिका सख्त: ट्रंप बोले – समझौते तक नहीं खुलेगा रास्ता

दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जब तक ईरान किसी समझौते पर नहीं आता, तब तक अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। उन्होंने साफ कहा कि यह कदम ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है। ट्रंप के मुताबिक, “इस महत्वपूर्ण तेल मार्ग पर हमारा पूरा नियंत्रण है। यह तभी खुलेगा जब कोई ठोस समझौता होगा या स्थिति सकारात्मक दिशा में जाएगी।” उन्होंने दावा किया कि अगर यह रास्ता खुला रहा, तो ईरान को रोज़ाना करीब 500 मिलियन डॉलर की कमाई हो सकती है, जिसे रोकना फिलहाल जरूरी है।...

दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जब तक ईरान किसी समझौते पर नहीं आता, तब तक अमेरिका स्ट्रेट ऑफ ह.....

अवैध गुटखा की फैक्ट्री पर दबिश, भारी मात्रा में मिले गुटखादुर्ग। जिले में अवैध गुटखा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई क...
24/04/2026

अवैध गुटखा की फैक्ट्री पर दबिश, भारी मात्रा में मिले गुटखा

दुर्ग। जिले में अवैध गुटखा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नंदिनी थाना क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री पर छापा मारते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा और सुगंधित जर्दा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में “मुसाफिर” ब्रांड का गुटखा और “M4” ब्रांड का जर्दा पैक किया जा रहा था। मौके पर काम कर रहे 13 मजदूर भी मिले हैं, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्ग पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पैकिंग मैटेरियल, तैयार माल और मशीनरी जब्त की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अवैध फैक्ट्री अप्रैल की शुरुआत से संचालित हो रही थी। फिलहाल मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

दुर्ग। जिले में अवैध गुटखा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नंदिनी थाना क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री प....

जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट फिर हुआ ये…महासमुंद। जिले के बागबाहरा ब्लॉक से एक सनसनीखेज और दि...
24/04/2026

जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट फिर हुआ ये…

महासमुंद। जिले के बागबाहरा ब्लॉक से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जमीन विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को गोदाम में ले जाकर आग लगा दी, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। हैरानी की बात यह है कि वारदात के कुछ घंटों बाद आरोपी ने खुद ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा ब्लॉक से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जमीन विवाद में छोटे ....

Address

Aam Aadmi Patrika, Near Agrasen Dham, VIP Road
Raipur
492006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aam Aadmi Patrika posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aam Aadmi Patrika:

Share