19/07/2026
antimtak. गौरेला पेंड्रा मरवाहीः गौरेला थाना इलाके के ग्राम
दरमोहली में 21 वर्षीय युवक सरवन सिंह कुसराम की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. शुरुआती जांच में जिस मौत को पेट दर्द, खून की उल्टी और दस्त के कारण हुई प्राकृतिक मौक बताया गया, वह अब कथित तौर पर अवैध शिकार के दौरान चली गोली से हुई मौत निकली. जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों के आधार पर गौरेला पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, धमकी देने और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.