15/08/2026
नवापारा नगर की गौरव हैं-- अनुष्का सिंह।।।
नवापारा/ राजिम--- मैं नन्ही चिड़िया के समान हूं--- लेकिन छूती हमेशा आसमान हूं? जी हां मोटिवेशन की यह दो पंक्तियां सदर बाजार ब्राह्मण पारा के पास रहने वाले मिलनसार हंसमुख सिंह दंपति श्रीमती इंद्राणी सिंह ठाकुर और वीरेंद्र सिंह ठाकुर की इकलौती बेटी अनुष्का सिंह पर बिल्कुल सटीक बैठती है, कारण एक सामान्य परिवेश में पली बढी अनुष्का सिंह जिनकी मां प्राइवेट स्कूल में टीचर थी और पिता एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते थे , तो अनुष्का सिंह ने शुरू से मन में ठान लिया था अपने बलबूते जितनी जल्दी हो अपने पैरों पर खड़ा होना है शुरू से मेधावी अनुष्का सिंह छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित केपीएस ग्रुप के नया रायपुर स्थित स्कूल से मैथ्स विषय में 92.6% लेकर 12वीं पास आउट वर्ष 2020 में करने के बाद रायपुर के शासकीय साइंस कॉलेज में एडमिशन लेकर बीएससी में लगभग 79% अंकसे वर्ष 2023 में पास आउट हुई।।
एसएससी की प्रतिष्ठित ग्रुप B परीक्षा प्रथम प्रयास में क्लियर कर पूरे परिवार और नगर को गर्व से आनंदित कर दिया ---- बीएससी पास आउट होने के बाद केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण एवं कठिन एसएससी ग्रुप बी की परीक्षा जिसमें इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, यूडीसी इसी अपर ग्रेड के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण विभागों में सिलेक्शन होता है और श्रेणी 2 एसएससी में ग्रुप सी होता है इसमें एलडीसी और और इस रैंक के लोगों का सिलेक्शन होता हैl अनुष्का सिंह ने ग्रुप बी की परीक्षा पास कर भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण विभाग डिपार्टमेंट ऑफ़ एटोनॉमिक जो परमाणु ऊर्जा से संबंधित है यहां बतौर ऑफिशल ड्यूटी में यूडीसी के पद पर उनकी नियुक्ति वर्ष 2024 में तेलंगाना में हुई और वही कार्यरत है। अनुष्का सिंह ने विशेष संवाददाता महेंद्र सिंह ठाकुर से बताया अभी मैं यहां कार्यरत रहते हुए आगे अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ने की कोशिश करूंगी और इनका लक्ष्य यूपीएससी क्रैक करके आईएएस बनना है।। उन्होंने युवा पीढ़ी से अनुरोध किया है कि लक्ष्य बनाकर पूरी मेहनत और हिम्मत से डट जाएं कभी निराश ना हो सफलता अवश्य मिलती है।
विशेष ट्रॉफी से अनुष्का का सम्मान किया गया--- अभी चार दिन पूर्व अनुष्का अपने पेरेंट्स के साथ व्यक्तिगत कार्य से नयापारा आई थी और उनकी प्रतिभा को देखते हुए इनका विशेष सम्मान फास्ट न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ के संपादक दीपक वर्मा जी के बधाई संदेश के साथ विशेष संवाददाता और छत्तीसगढ़ के जाने-माने इंश्योरेंस प्रमोटर महेंद्र सिंह ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी अधिवक्ता जय श्री सिंह के द्वारा अनुष्का के घर में परिजनों की स्नेह मयी उपस्थिति में विशेष ट्रॉफी प्रदान कर किया गया इस अवसर पर साहित्य और गीत संगीत में रुचि रखने वाली अनुष्का ने धन्यवाद देते हुए मोटिवेशन की शानदार दो पंक्तियां युवा पीढ़ी को भी समर्पित किया---" "ना थके हैं पैर कभी ना कभी हिम्मत हारी है--- है हौसला जिंदगी में कुछ कर दिखाने का -इसलिए सफर अभी भी जारी है!""
फोटो --अनुष्का सिंह विशेष ट्रॉफी ग्रहण करते हुए।।