12/11/2014
आदरणीय राहुल जी
सादर प्रणाम
मेरी तरफ आपको पूर्व में तक़रीबन पांच मेल और पूर्ण विवरण सहित फैक्स और कोरिअर किया गया है जो आपके कार्यालय में 16 जून 2014 को डिलीवर हो चूका है।
मेरी आपसे एक ही विनती रही थी की आप कृपया छत्तीसगढ़ 2013-14 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जिसमे मुझे (Orange publicity c/o G2 next technology,PUSHPENDRA SINGH,brother in law of shri CD Mahant ji and his partner so called NISHCHAY BAJPAYI,BOTH ARE RESIDENT AT RAIPUR,CHHATTISGARH) के माध्यम से अधिकृत किया गया था, AICC श्री मोतीलाल जी वोरा एवं छत्तीसगढ़ तात्कालीन प्रदेश अध्यक्ष श्री चरण दास महंत जी के द्वारा प्रदेश में हो रहे चुनाव में कांग्रेस के प्रचार प्रसार हेतु बस्तर संभाग हेतु, जहाँ मैंने कार्य किया था,
महोदय उक्त चुनाव संपन्न हुए आज करीबन 13 माह हो चुके है किन्तु मुझे मेरा भुगतान आज तक नहीं मिला जिसका निवेदन मेरे द्वारा आपसे अपने पूर्व मेल में किया जा चुका है
महोदय इस प्रर्क्रिया में मेरे द्वारा महंत जी, वोराजी से बात की गयी थी तो मुझे वोरा जी द्वारा बोला गया की आप श्री रवि नेगी से बात करू उनसे केवल एक बार बात हुई उनके द्वारा बोला गया आप दुबारा बात करे लेकिन अफ़सोस उन्होंने फिर दुबारा कभी फोन ही अटेंड नहीं किये हाँ उनके ऑफिस स्टाफ श्रीमान काजोल के द्वारा वो हमेशा व्यस्त है का जवाब जरुर मिलता रहा लेकिन कोई बात नहीं हो सकी।
पुनः वोरा जी से बात की गयी समस्या से अवगत हो कर आदरणीय वोरा जी बोले की आप अनिल शर्मा(friend of shri CD Mahant) जी से बात करिए उन्हों ने भुगतान ले लिए है उनसे संपर्क करने के बाद उनकी तरफ से जवाब आया की उन्होंने केवल अपना भुगतान ही लिया है और मै उन्हें दुबारा फोन ना करूँ।
अब ना तो बात कर रहे है और ना ही मुझे मेरे भुगतान की वास्तविक स्थिति समझ आ रही है की अगर वो AICC से हो चूका है तो वास्तव में कहाँ है....?
महोदय आपसे मेरी बहुत विनम्र गुजारिश है की आप कृपया मुझे मिलने का एक अवसर या तो प्रदान करे अथवा कृपया उपरोक्त स्थितिओ को समझते हुए भुगतान की अविलम्ब व्यवस्था अवश्य करा देवे।
महोदय यदि मेरे द्वारा पूर्व में लिखित किन्ही मेल में कोई गुस्ताखी हुई हो तो मै आपसे क्षमाप्रार्थी हु किन्तु आपसे अवश्य कहना चाहूँगा की आर्थिक नुकसान सर्वोपरि होता है ।
आप द्वारा जवाब प्राप्ति में.......
आपका
अशोक कुमार शिवहरे
रायपुर,छत्तीसगढ़
----------------------------
2)
आदरणीय डॉक्टर चरण दास महंत जी
सादर प्रणाम
विधानसभा 2013-14 चुनाव हुए आज तक़रीबन 10 माह हो चुके है किन्तु मुझे मेरा भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है,यहाँ मै आपको जानकारी देना चाहूँगा की मैंने सम्पूर्ण बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्रो में आप और श्री मोतीलाल वोरा जी द्वारा निर्देशित,आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित एवं आप के द्वारा निश्चित,अनुमोदित कि गयी G2 next technology,Raipur.c/o निश्चय बाजपाई द्वारा दिए गए कार्य को पूर्ण ईमानदारी के साथ सम्पूर्ण किया था तथा पार्टी कार्य को अंजाम देने हेतु अपनी जान की परवाह भी नहीं किया था जिसके परिणाम स्वरुप मै खुद एक रात उसेर,आमापल्ली क्षेत्र में किन्ही अज्ञात नकाब धारियों बन्दुक्चियो द्वारा घेर लिया गया था जिसकी जानकारी मैंने आपसे आपके जगदलपुर प्रवास के दौरान दी थी।
भैय्या कुल मिला कर अपना कार्य पूर्ण करने के बाद भी मुझे आज दिनाक तक उपरोक्त कार्य का कोई निर्धारित पारिश्रमिक मिला,हाँ इस हेतु प्रयास करने पर जी2 नेक्स्ट से जानकारी मिली की इस हेतु मै राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष श्री वोरा जी से बात करू उनके अनुसार आप द्वारा समस्त भुगतान जी2 को कर दिया गया है लेकिन जी2 द्वारा उनका भुगतान रुक गया है इस समस्त प्रक्रिया में मेरी गलती क्या यही रही की मैंने (आप)तात्कालिक प्रदेश अध्यक्ष और जी2 का भरोसा किया और मेरा भुगतान रुक गया या शायद डूब गया जो निसंदेह दुःख और चिंता का विषय है।
आपसे मेरी महती प्रार्थना है कृपया इस विषय में ध्यान दे कर मुझे अनुग्रहित करे।
शेष किसी गलती के लिए मै क्षमाप्रार्थी हु
धन्यवाद्
अशोक कुमार शिवहरे