Sandesh bharat News

Sandesh bharat News Views 50 Lakh Monthly
(2)

नांदघाट में शिवसेना UBT की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न 🔥प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने मुंगेली, भाटापारा और बेमेतरा के शिव ...
20/05/2026

नांदघाट में शिवसेना UBT की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न 🔥
प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने मुंगेली, भाटापारा और बेमेतरा के शिव सैनिकों के साथ संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

15/05/2026

राजधानी रायपुर में पेट्रोल पम्प संचालक की दादागिरी...

#वायरल

14/05/2026

आम जनता को पेट्रोल नहीं मिल पाने के कारण काफ़ी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है... लोग पैदल ही गाड़ी को लेके जा रहे है...

#महंगाई #महंगाईकीमार

13/05/2026

22 लाख छात्र का भविष्य बर्बाद कर दिया सिर्फ़ और सिर्फ़ 10000 रुपये के लिए...

13/05/2026

🚨 NEET 2026 परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में रायपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक के पास केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।

13/05/2026

रायपुर में NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में अंबेडकर चौक के पास NEET 2026 परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।
NSUI का आरोप है कि लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। संगठन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर तीखा ह...
13/05/2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर तीखा हमला बोला है। रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि देश धीरे-धीरे दूसरे लॉकडाउन जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय जनता से त्याग की अपील कर रही है।

दीपक बैज ने बढ़ती महंगाई, ईंधन संकट और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले दो महीनों से पेट्रोल, डीजल और गैस संकट लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सरकार को आगाह करते रहे, लेकिन केंद्र ने महंगाई की सच्चाई छुपाई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील ने जनता को राहत देने के बजाय उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। साथ ही उन्होंने मौजूदा आर्थिक हालात और महंगाई पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग भी की।

13/05/2026

रायपुर में NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में अंबेडकर चौक के पास NEET 2026 परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।

NSUI का आरोप है कि लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। संगठन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में देखें प्रदर्शन की पूरी तस्वीर और प्रतिक्रिया।

छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान आज रायपुर में ग्रामीण विकास ...
13/05/2026

छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान आज रायपुर में ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दौरे के दौरान पीएमजीएसवाई, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, एनआरएलएम, डीडीयू-जीकेवाई और एनएसएपी जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा होगी।

केंद्रीय मंत्री पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। वहीं 14 मई को वे योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और नवाचारों का अवलोकन कर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। ग्रामीण विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और विकास कार्यों की प्रगति का फीडबैक लेने के लिहाज से यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

KKR के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले RCB पूरी तरह तैयारी में जुटी हुई है। टीम के खिलाड़ियों ने नेट्स में लंबा अभ्य...
13/05/2026

KKR के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले RCB पूरी तरह तैयारी में जुटी हुई है। टीम के खिलाड़ियों ने नेट्स में लंबा अभ्यास सत्र किया, जहां विराट कोहली समेत कई स्टार खिलाड़ी शानदार लय में नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले को करो या मरो की स्थिति मानकर रणनीति तैयार कर रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की उम्मीदें काफी हद तक इस मैच के नतीजे पर टिकी हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ मुकाबलों में टीम के प्रदर्शन का असर खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज में भी दिखाई दिया, लेकिन अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास मजबूत नजर आया। वहीं फाफ डुप्लेसिस के डग-आउट पहुंचने और टीम के साथ समय बिताने की तस्वीरों ने भी फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां एक ओर RCB जीत के साथ अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी, तो दूसरी ओर KKR भी वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी। 🏏🔥

❤️

Address

Raipur
492013

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandesh bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share