Real Times LIVE media

Real Times LIVE media Real times web portel...news in hindi,raipur,chhattisharh,india Real Times LIVE media News

नईदिल्ली (Raltimes)  कोरोना संकट और लॉकडाउन-2 पर चर्चा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर वीड...
27/04/2020

नईदिल्ली (Raltimes) कोरोना संकट और लॉकडाउन-2 पर चर्चा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए, राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की, हालांकि इसमें केरल से मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए, उनके कार्यालय की तरफ से कहा गया कि केरल ने अपने सुझाव लिखित में प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिए हैं. इधर इस मीटिंग में हिमाचल और मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों ने 3 मई के बाद लॉकडाउन को खत्म करने की सलाह दी है । बैठक में तीन मुद्दों पर चर्चा हुई है। एक, राज्यों में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति और रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास। दूसरे 20 अप्रैल से गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त छूटों के क्रियान्वयन पर राज्यों का फीडबैक और तीसरे, तीन मई के बाद की क्या रणनीति हो । [ 108 more words ]

RealTimes 3 मई के बाद हटेगा लॉकडाउन !, 2 को छोड़ सभी राज्यों के सीएम ने दिया सुझाव

मुंबई.  (Realtimes) देश में फिलहाल लॉकडाउन जारी है, और मुंबई में तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इस बीच एक्ट्रेस ...
27/04/2020

मुंबई. (Realtimes) देश में फिलहाल लॉकडाउन जारी है, और मुंबई में तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इस बीच एक्ट्रेस अर्चना पूरनसिंह के लिए एक खुशखबरी आई है, क्योंकि उनके सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर उन्हें फोलो करने वालों की संख्या पांच लाख पहुंच गई है. जिसकी खुशी उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडिया शेयर करते हुए की है. [ 200 more words ]

RealTimes अर्चना पूरन सिंह के इंटाग्राम पर 5 लाख फॉलोअर्स, वीडियो शेयर की ये बात Bollywood

27/04/2020

नईदिल्ली (Realtimes), हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग एक जूम को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए थे, जिसको लेकर अब फेसबुक ने अपने मैसेंजर को अपडेट किया है, जिसकी खास बात यह है कि इसमें एक साथ 50 लोग लाइव चैट कर सकते हैं, जबकि इसमें जो फेसबुक यूजर नहीं है उसे भी इनवाइट किया जा सकता है. वो भी महज एक इविटेशन लिंक भेजकर. [ 202 more words ]

26/04/2020

मंत्री अमरजीत भगत ने दिए कलेक्टरों को क्षति के आंकलन के निर्देश रायपुर(realtimes) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने सरगुजा व जशपुर जिले में आए तूफान व ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति देने के संबंध में सरगुजा तथा जशपुर जिला कलेक्टर से बात की। उन्होंने तूफान व ओलावृष्टि से जिनके घर की छतें उड़ गई हैं उनकी सहायता प्राथमिकता से करने कहा है। [ 113 more words ]

26/04/2020

ओपीडी बंद होने से सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं हो रहा : उसेंडी रायपुर(realtimes) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने आदिवासी अंचल बस्तर संभाग में ‘डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सेवा योजना’ से कुछ बड़ी बीमारियों को निजी अस्पतालों के इलाज की सूची से अलग कर दिए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले पर कड़ा एतराज जताया है। श्री उसेंडी ने कहा कि एक ओर सरकार खुद को आदिवासियों व गरीबों की मसीहा बताती है, वहीं दूसरी ओर बस्तर के लोगों की यह महती स्वास्थ्य सुविधा छीनकर प्रदेश सरकार ने अपने ग़रीब विरोधी चरित्र का परिचय दिया है। [ 377 more words ]

26/04/2020

नयी दिल्ली/एजेंसी(realtimes) दुनियाभर में कोरोना संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 2,864,070 के पार पहुंच गया है। अब तक 200,736 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सबके बीच एक सकारात्मक बात यह है कि 772,900 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं। यह है कोरोना प्रभावित कुछ देशों की स्थिति- अमेरिका : अमेरिका में पिछले 24 घंटे के दौरान 2,494 अधिक कोरोन संक्रमितों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क प्रांत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। न्यूजर्सी प्रांत में ही करीब छह हजार लोगों की जान जा चुकी है। [ 155 more words ]

नयी दिल्ली(realtimes) देश भर में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फ...
26/04/2020

नयी दिल्ली(realtimes) देश भर में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर इससे लेकर पीएम मोदी का ध्यान आकर्षित किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक बार फिर पीएम मोदी से अपील की है कि वह और उनकी सरकार कोरोना के खिलाफ लाड़ाई में टेस्टिंग पर जोर दें। [ 222 more words ]

RealTimes राहुल की PM मोदी से अपील, कोरोना के खिलाफ लाड़ाई में टेस्टिंग पर जोर दें

नयी दिल्ली(realtimes) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन में केंद्रीय गृह मंत्...
26/04/2020

नयी दिल्ली(realtimes) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गई अनुमति से ज्यादा ढील नहीं देगी। केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों को कम करने पर जोर दिया। ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार तीन मई तक लॉकडाउन के दौरान आस पड़ोस की दुकानों को खोलने पर केंद्र के दिशा-निर्देशों को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी बाजार या मॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी और कोविड-19 निषिद्ध जोन में सभी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा, " सरकार यथा स्थिति बनाए रखेगी और तीन मई तक लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील नहीं देगी, सिवाय उनके जिनकी अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी है। " [ 117 more words ]

RealTimes लॉकडाउन पर केंद्र के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे - CM केजरीवाल

26/04/2020

नयी दिल्ली(realtimes) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे एक बार फिर रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Man ki baat)में देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में गली मोहल्लों में, जगह जगह पर आज लोग एक दूसरे की सहायता के लिए आगे आए हैं. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए खाने से लेकर राशन की व्यवस्था हो लॉकडाउन का पालन हो, अस्पतालों की व्यवस्था हो, मेडिकल इक्वीपमेंट का देश में निर्माण हो-आज पूरा देश एक लक्ष्य, एक दिशा, साथ साथ चल रहा है. सुनें पूरा ऑडियो:-

रायपुर(realtimes) राजधानी रायपुर से राजस्थान के कोटा में लाॅकडाउन के दौरान फंसे  छतीसगढ के छात्र-छात्राओं को  वापस लाने ...
25/04/2020

रायपुर(realtimes) राजधानी रायपुर से राजस्थान के कोटा में लाॅकडाउन के दौरान फंसे छतीसगढ के छात्र-छात्राओं को वापस लाने 97 बसों को रवाना किया गया है। इसमें 95 बस छात्रों को लाने के लिए तथा 2 बसों में डाॅक्टर और चिकित्सा दल के सदस्य गए हैं। विद्यार्थियो को कोटा राजस्थान से रायपुर लाने के लिए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर , रायपुर मुकेश कोठारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी जोन के विद्यार्थियों की वापसी के लिए समय एवं स्थान निर्धारित किए गए है । बस्तर जोन के लिए 26 अप्रैल को शाम 4 बजे, सरगुजा जोन के लिए शाम 4: 30 बजे, रायपुर जोन के लिए शाम 5: 30 बजे, दुर्ग जोन के लिए शाम 6: 30 और बिलासपुर जोन के लिए शाम 7 :30 से वापसी निर्धारित है। ये बस कोटा के होटल कंट्री इन, सत्यार्थ और कुन्हाडी से रवाना होगी। इन पिक अप पाइंट के अलावा एक और पिक अप पाइंट बढने की संभावना है। [ 85 more words ]

RealTimes लाॅकडाउन : कोटा से छत्तीसगढ़ के छात्रों की वापसी 26 से

महुआ फूल की खरीदी अब 30 रूपए प्रति किलो की दर पर23 वनोपजों में फूल ईमली भी शामिल : वन मंत्री अकबर रायपुर(realtimes) राज्...
25/04/2020

महुआ फूल की खरीदी अब 30 रूपए प्रति किलो की दर पर23 वनोपजों में फूल ईमली भी शामिल : वन मंत्री अकबर रायपुर(realtimes) राज्य में चालू सीजन के दौरान अब तक 18 करोड़ 64 लाख रूपए की राशि के 67 हजार 174 क्विंटल वनोपजों का संग्रहण हो चुका है। इनमें संग्राहकों को लगभग 18 करोड़ रूपए की राशि का नगद भुगतान भी कर दिया गया है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वनोपजों के संग्रहण में अब तक नारायणपुर, दंतेवाड़ा, केशकाल तथा दक्षिण कोण्डागांव और बालोद वन मंडल सबसे आगे हैं। वन मंडल महासमुंद, बलरामपुर, धरमजयगढ़ तथा मनेन्द्रगढ़ में वनोपजों के संग्रहण की गति बहुत धीमी हैं। इन 4 वन मंडलों में अब तक अपने लक्ष्य का एक प्रतिशत तक भी वनोपजों का संग्रहण नहीं हो पाया है। [ 469 more words ]

RealTimes राज्य में अब तक 19 करोड़ के 67 हजार क्विंटल वनोपजों का संग्रहण Chhattisgarh 67 thousand quintals of 19 crores Forestry collection

रायपुर, (Realtimes) कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है जिसके कारण कई राज्यो में लोग फसे...
25/04/2020

रायपुर, (Realtimes) कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है जिसके कारण कई राज्यो में लोग फसे हुए है इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग, कवर्धा ओर राजनांदगांव लगभग 150 मजदूर तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में फसे हुए है, इन मजदुरो ने नेताम में फ़ोन कर जानकारी दी कि ना ही उनके पास किसी प्रकार की राशन की व्यवस्था है ना ही कोई मूलभूत सुविधाएं है. [ 131 more words ]

RealTimes सांसद नेताम ने सीएम को लिखा खत, तेलंगाना में फंसे श्रमिकों को वापस लाने की अपील City

Address

Raipur
492006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Real Times LIVE media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Real Times LIVE media:

Share