Think Chhattisgarh

Think Chhattisgarh Think CG | Think Positive l Think Politics

25/08/2026

मंचों से शिक्षा व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जब कैमरा गांव के सरकारी स्कूल तक पहुंचता है, तो तस्वीर कुछ और ही नजर आती है—कहीं भवन जर्जर है, कहीं शिक्षक नहीं हैं और कहीं बच्चों को पढ़ने के लिए सड़क का सहारा लेना पड़ रहा है।



बस्तर का बचपन झोपड़ियों में? फिर कैसा डिजिटल इंडिया और कैसा सबका साथ, सबका विकास है?
25/08/2026

बस्तर का बचपन झोपड़ियों में? फिर कैसा डिजिटल इंडिया और कैसा सबका साथ, सबका विकास है?

25/08/2026

बिलासपुर CIMS में मरीज से अभद्र व्यवहार, नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर आरोप

CIMS बिलासपुर अस्पताल से मरीज के साथ कथित अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नर्सिंग स्टाफ और मरीज के बीच विवाद जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। घटना को लेकर मरीज के साथ व्यवहार और अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन इस मामले में क्या संज्ञान लेता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।

24/08/2026

अरेकेल शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारे में जुटे श्रद्धालु

सावन महीने के चौथे और अंतिम सोमवार पर ग्राम पंचायत अरेकेल के नवातरिया स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भंडारे के आयोजन में गांव के युवाओं, वरिष्ठजनों और समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

24/08/2026

बसना में तेज बारिश-हवा का असर🚨रामजानकी मंदिर कॉम्प्लेक्स का छज्जा गिरा

तेज बारिश और हवाओं के बीच बसना थाना के सामने स्थित रामजानकी मंदिर कॉम्प्लेक्स के सामने लगा सीट वाला छज्जा अचानक गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

24/08/2026

शिक्षक की कमी से नाराज स्कूली बच्चों का आक्रोश. सड़क पर उतरे छात्र, कर दिया चक्का जाम

बसना: ब्लॉक बसना के करनापाली में शिक्षक की कमी से नाराज स्कूली बच्चों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया।

छात्रों का कहना है कि स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।अब देखना होगा कि प्रशासन शिक्षक की कमी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है।

#बसना #करनापाली

24/08/2026

पंचायत भवन में कथित शराबखोरी का वीडियो वायरल

जांजगीर-चांपा: नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोटिया में पंचायत भवन के अंदर कथित तौर पर शराब पीते एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंचायत व्यवस्था और महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

23/08/2026

Ladki K Chakkar Me Mat Padana Lala..😜😆 Ho Gya Na वीडियो वायरल..

जांजगीर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती कथित तौर पर चाकू दिखाकर रील बनाती नजर आ रही है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसके जरिए लोगों में डर और दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की गई।

22/08/2026

बसना से भंवरपुर, सागरपाली, भटगांव या बिलाईगढ़ जाने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। विधायक-सांसद के क्षेत्र में सड़क का ये हाल! बसना-भंवरपुर मार्ग बदहाल

देखिए सड़क की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।

बिजली बिल जमा नहीं होने पर बिजली काट दी जाती है! तो फिर जिन किसानों की जमीन पर सालों से बिजली की खंबे लगे हैं, उन्हें भी...
22/08/2026

बिजली बिल जमा नहीं होने पर बिजली काट दी जाती है! तो फिर जिन किसानों की जमीन पर सालों से बिजली की खंबे लगे हैं, उन्हें भी मुआवजा और अधिकार क्यों नहीं दिया जाता ? किसान का सम्मान केवल बातों से नहीं, न्यायपूर्ण व्यवस्था से होना चाहिए । किसान ने सही कहा या गलत..?

Address

Lal Ganga Shopping Mal
Raipur
492001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Think Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share