RJ News

RJ News अपनी अलग और बेहतरीन कंटेंट की बदौलत RJNews तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ चैनल है
(1)

तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित चाहता हुं देश की धरती तुझे कुछ और भी दुं.. वन्दे मातरम...

07/03/2026

जहाँ गुरु भगवान से पहले, वहीं गुरु का अपमान | RJ News
भारत में गुरु को भगवान से भी पहले सम्मान देने की परंपरा रही है। गुरु को ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन का प्रतीक माना जाता है। लेकिन आज जब गुरु का अपमान जैसी घटनाएँ सामने आती हैं, तो यह हमारे समाज और संस्कारों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्या हम अपनी परंपराओं और मूल्यों को भूलते जा रहे हैं? यह घटना समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि गुरु का सम्मान और आदर बनाए रखना कितना जरूरी है।

07/03/2026

CCTV में कैद लूट की कोशिश, महिलाओं की बहादुरी से बची वारदात | RJ News
लुधियाना के किदवई नगर में स्कूटी सवार दो महिलाओं से लूट की कोशिश का लाइव वीडियो सामने आया है। दो मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद लुटेरों ने महिलाओं को निशाना बनाकर लूटने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं की बहादुरी के आगे बदमाशों को मौके से भागना पड़ा। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

07/03/2026

प्रेमी की रिहाई के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका | RJ News
7 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग रात को मिलने गए थे। गांव वालों ने प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, तो प्रेमिका ने टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।
अंत में पुलिस को प्रेमी को मौके पर लाना पड़ा, तब जाकर। वीरु' की बसंती नीचे आई। प्यार हो तो ऐसा!
अब क्षेत्र में इस जुनूनी प्यार की चर्चा तेज है

26/02/2026

ओडिशा में खनन अधिकारी 4 करोड़ नकद के साथ पकड़ा गया | RJ News
ओडिशा में एंटी-करप्शन कार्रवाई के दौरान एक खनन अधिकारी को करीब 4 करोड़ रुपये नकद के साथ पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी नकद ज़ब्ती में से एक है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ, जिसके बाद अधिकारी से पूछताछ जारी है। मामले ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं।

26/02/2026

Raipur Crime News: रायपुर में बर्थडे पार्टी में लहराए हथियार, बदमाशों के बुलंद हौसले | RJ News
राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ युवक बर्थडे पार्टी के दौरान खुलेआम हथियार लहराते हुए जश्न मनाते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

25/02/2026

आगरा में BJP विधायक के बेटे का टोल पर हंगामा, कर्मचारी को मारा थप्पड़ | RJ News

24/02/2026

रईसज़ादों की Thar का कहर: टक्कर के बाद भी बेखौफ अंदाज़ | RJ News

24/02/2026

एक प्राइवेट स्कूल में होमवर्क अधूरा होने पर बच्चे को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षा के नाम पर डर का माहौल बनाया जा रहा है। सवाल उठता है कि क्या छोटी-सी गलती की सजा हिंसा हो सकती है? विशेषज्ञों का मानना है कि डर से नहीं, समझ और संवाद से ही बच्चों का भविष्य संवारा जा सकता है। मामले को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

24/02/2026

NH-148D पर खौफ*नाक हादसा: ऊंट से टकराई कार, ड्राइवर की मौT | RJ News
राजस्थान के आसींद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 148D पर पालड़ी और सरेरी के बीच शनिवार रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ। इंदौर से दर्शन कर लौट रहे एक बिजनेसमैन की तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऊंट कार की छत फाड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे में ड्राइवर सलीम की मौके पर ही दर्दना*क मौT हो गई, जबकि बिजनेसमैन निकुंज चोपड़ा, उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

24/02/2026

Accident News: जौनखंडी गांव के पास तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी | RJ News

19/02/2026

CG Breaking News: सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र और तोड़फोड़ से सनसनी, सख्त कार्रवाई की मांग | RJ News

19/02/2026

*Pakistan Hockey Team: सिडनी एयरपोर्ट पर 14 घंटे इंतजार, दौरे से लौटते ही फूटा पाक कप्तान का गुस्सा*

Address

RJ News, Geetanjali Nagar, Sec 3, Shankar Nagar
Raipur
492006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RJ News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RJ News:

Share