News22Bharat

Directions Website

News22Bharat Official page of News22Bharat

25/09/2026

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश के निर्देश दिए हैं।

ChhattisgarhNews VishnuDeoSai RaipurNews News22Bharat

25/09/2026

बिरगांव के सरकारी स्कूल में जलभराव के बीच आज भी लकड़ी के चूल्हे पर मध्याह्न भोजन बन रहा है। 135 करोड़ की विकास सौगात के बीच स्कूल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

MidDayMeal GroundReport News22Bharat

25/09/2026

बिरगांव में 135 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात के बीच शासकीय प्राथमिक शाला, उद्योग नगरी की बदहाल तस्वीर सामने आई है। बारिश के बाद स्कूल परिसर, क्लासरूम, कार्यालय, स्टाफ रूम और मिड-डे मील क्षेत्र में पानी भर गया है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया गया है। वहीं बिरगांव ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बैसाखू सागर ने स्कूल की इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

देखिए बिरगांव से ग्राउंड रिपोर्ट।

GovernmentSchool WaterLogging BirgaonBlock YouthCongress BaisakhuSagar News22Bharat CGNews Raipur Chhattisgarh

25/09/2026

बिरगांव को 135 करोड़ रुपये की विकास कार्यों की सौगात के बीच ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को लेकर सवाल उठे। पौधारोपण के लिए सड़क तोड़कर गड्ढा बनाया गया, वहीं कार्यक्रम स्थल पर पेड़ों की कटाई भी नजर आई। आखिर ऐसी व्यवस्था क्यों? देखिए News22 Bharat की ग्राउंड रिपोर्ट।

News22Bharat GroundReport

24/09/2026

रायपुर के उरकुरा रेलवे फाटक पर रेलवे का काम होने के कारण 29 सितंबर की रात 10 बजे से 30 सितंबर सुबह करीब 6 बजे तक फाटक बंद रहेगा। 🚧🚆 वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

देखिए News22 Bharat की ग्राउंड रिपोर्ट।

Address

Raipur
Raipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News22Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share