Social Media Samvad

Social Media Samvad सत्य से साक्षात्कार

27/05/2026

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मरवाही क्षेत्र के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि बदमाश पहले लूटपाट करने पहुंचे थे और विरोध करने पर व्यापारी को गोली मार दी गई।

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में व्यापारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश सोने-चांदी के जेवर लेकर मौके से फरार हो गए।

मामले से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। वहीं परिवार ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर प्रदेश में व्यापारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

26/05/2026

चुनाव खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और खाद संकट को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही “आर्थिक तूफान” की चेतावनी दी थी, लेकिन तब सरकार ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था।

भूपेश बघेल ने दावा किया कि किसानों को सरकारी समितियों में DAP खाद नहीं मिल रही, जबकि बाजार में DAP की बोरी 2500 रुपये तक और यूरिया 800 से 1000 रुपये में बेची जा रही है। इससे खेती की लागत बढ़ने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

किसान संगठनों ने भी डीजल और खाद की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, DAP और यूरिया की उपलब्धता को लेकर कई राज्यों में किसानों में नाराजगी देखी जा रही है।

26/05/2026

लखनऊ में 25 मई को होने वाले SSC GD परीक्षा को अचानक रद्द किए जाने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। परीक्षा केंद्र के बाहर भारी हंगामा, नारेबाजी और तोड़फोड़ देखने को मिली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्र परीक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते नजर आए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से ज्यादा अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसके कारण अव्यवस्था फैल गई और परीक्षा रद्द करनी पड़ी। SSC की ओर से बाद में नोटिस जारी कर कहा गया कि प्रभावित परीक्षाएं 27 मई से दोबारा आयोजित की जाएंगी।

छात्रों का आरोप है कि महीनों की तैयारी, लंबा सफर और खर्च के बाद अचानक परीक्षा रद्द होने से उनका मानसिक और आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी परीक्षा व्यवस्था और सिस्टम की पारदर्शिता को लेकर बहस तेज हो गई है।

*Raipur News:-भीषण गर्मी का असर: 2 दिन के लिए बंद रहेगा नंदनवन जंगल सफारी!*
26/05/2026

*Raipur News:-भीषण गर्मी का असर: 2 दिन के लिए बंद रहेगा नंदनवन जंगल सफारी!*

Raipur News:-छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और नौतपा का असर अब वन्य प्राणियों पर भी दिखाई देने लगा

*Breaking News:-बड़े अफसरों की बल्ले-बल्ले! छत्तीसगढ़ में IAS-IPS का DA बढ़ा, अब कर्मचारियों की निगाह सरकार पर*
26/05/2026

*Breaking News:-बड़े अफसरों की बल्ले-बल्ले! छत्तीसगढ़ में IAS-IPS का DA बढ़ा, अब कर्मचारियों की निगाह सरकार पर*

Breaking News:-Chhattisgarh में अखिल भारतीय सेवा (AIS) के अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरक

*Bakrid Holiday:-सरकार ने बदली बकरीद की तारीख! अचानक बदल गया छुट्टी का दिन, नया आदेश जारी*
26/05/2026

*Bakrid Holiday:-सरकार ने बदली बकरीद की तारीख! अचानक बदल गया छुट्टी का दिन, नया आदेश जारी*

Bakrid Holiday:-Chhattisgarh सरकार ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) की सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव कर द

*12 Years Of Modi Govt:-“12 साल में बदला भारत का चेहरा!” — पीएम मोदी की तारीफ में बोले CM साय, कहा- अब बस्तर में बंदूक न...
26/05/2026

*12 Years Of Modi Govt:-“12 साल में बदला भारत का चेहरा!” — पीएम मोदी की तारीफ में बोले CM साय, कहा- अब बस्तर में बंदूक नहीं, विकास की गूंज*

12 Years Of Modi Govt:-Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में 12 स

*Book Launch:-मोदी से रिश्तों की ‘अपनापन’ कहानी लेकर आए शिवराज, मंच पर दिखी सियासत और संवेदनाओं की खास झलक*
26/05/2026

*Book Launch:-मोदी से रिश्तों की ‘अपनापन’ कहानी लेकर आए शिवराज, मंच पर दिखी सियासत और संवेदनाओं की खास झलक*

Book Launch:-नई दिल्ली के पूसा परिसर में सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan की कित

26/05/2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में भीषण गर्मी और नौतपा की शुरुआत के बीच लोगों को राहत देने के लिए अनोखी पहल की गई है। शहर के Hazratganj इलाके में नगर निगम द्वारा अस्थाई ग्रीन शेड्स लगाए गए हैं, जिन पर लगातार पानी की बौछार की जा रही है ताकि सड़क से गुजरने वाले लोगों और खासकर दोपहिया वाहन चालकों को गर्मी से राहत मिल सके।

इस दौरान Sushma Kharkwal और नगर आयुक्त Gaurav Kumar खुद तपती धूप में सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के दौरान उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ सकता है, ऐसे में प्रशासन लोगों से दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की अपील कर रहा है।

*Delhi Police:-दिल्ली पुलिस को मिला AC Helmet! 50°C की गर्मी में अब “कूल” होकर करेंगे ट्रैफिक कंट्रोल*
25/05/2026

*Delhi Police:-दिल्ली पुलिस को मिला AC Helmet! 50°C की गर्मी में अब “कूल” होकर करेंगे ट्रैफिक कंट्रोल*

Delhi Police:-देश की राजधानी दिल्ली इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री

Address

Raipur
492007

Opening Hours

Monday 10am - 8pm
Tuesday 10am - 8pm
Wednesday 10am - 8pm
Thursday 10am - 8pm
Friday 10am - 8pm
Saturday 10am - 8pm
Sunday 11am - 6pm

Telephone

+918770430336

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Social Media Samvad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Social Media Samvad:

Share