Prabal Pahal

Prabal Pahal " प्रबल पहल " Digital News Channel

दिवाकर मुक्तिबोध की किताब एक सफर मुकम्मल प्रकाशितरायपुर। वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध की किताब एक सफर मुकम्मल संभावना...
21/10/2022

दिवाकर मुक्तिबोध की किताब एक सफर मुकम्मल प्रकाशित
रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध की किताब एक सफर मुकम्मल संभावना प्रकाशन हापुड़ से प्रकाशित हो गया है। इस किताब को पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे इत्यादि माध्यमों से प्राप्त की जा सकती है। इसकी जानकारी खुद दिवाकर मुक्तिबोध ने अपने फेसबुक एकाउंड में पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा है कि पत्रकारिता के प्रदीर्घ अनुभवों पर आधारित मेरी किताब एक सफर मुकम्मल संभावना प्रकाशन हापुड़ से प्रकाशित हो गई है। इसके प्रकाशन की सूचना मुझे आज मिली। इस किताब में परिजन हैं, आत्मीय मित्र भी और वे वरिष्ठ संपादक व सहयोगी भी जिनके साथ मैने विभिन्न अखबारों में कार्य किया है। अनुभवों का मिलाजुला इन्द्रधनुषी रंग आप इस किताब में महसूस कर सकते हैं। संभावना प्रकाशन से यह पुस्तक पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे इत्यादि माध्यमों से प्रकाशक के फोन नम्बर 7017437410 से प्राप्त की जा सकती है।

लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य - मुख्यमंत्रीमालखरौदा ब्लॉक के ग्राम मुक्ता में ग्रामीणों...
18/10/2022

लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य - मुख्यमंत्री
मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम मुक्ता में ग्रामीणों से की सवांद, ली शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी
रायपुर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम मुक्ता पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ऋण माफी, राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, ग्राम सुराजी योजना, गोधन न्याय योजना, पीडीएस के माध्यम से राशन वितरण पर चर्चा करते हुए योजनाओं से आय में हुए वृद्धि और जीवनस्तर में बदलाव के संबंध में जानकारी भी लीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार का जो उद्देश्य हैं वह लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि है। हमने जो वादा किया था उसे पूरा भी किया है। किसानों का कर्ज माफ और बिजली का बिल हाफ भी किया। समर्थन मूल्य में धान की खरीदी भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं से गरीबों, मजदूरों, किसानों ,पिछड़े हुए लोगों को लाभ भी हुआ। हमारी सरकार में किसानों की संख्या बढऩे के साथ रकबा और धान का उत्पादन भी बढ़ा। लगभग 26 लाख किसानों की संख्या हो गई। एक करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य हो गया है। रकबा 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। अब खेती बढऩे के साथ बिक्री बढ़ी है। इससे आमदनी के साथ समृद्धि बढ़ी है।
बघेल ने कहा कि आज भूमिहीन मजदूरों को सालाना 7 हजार दिया जा रहा है। 65 प्रकार के लघुवनोपज की खरीदी की जा रही है। सभी का वैल्यू एडिशन कर रोजगार के साथ आमदनी में वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ,पुलिस, नर्स, सहित अन्य पदों पर भर्ती की गई है। 12 हजार शिक्षकों की भी भर्ती की जाने वाली है। सभी ब्लॉक के चिन्हित गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क लगाकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और मार्केटिंग के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा किए जा रहे हैं। राजीव मितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय खेलकूद, शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा,रोजगार के साथ स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे किसानों के साथ मजदूरों, गरीबों, महिलाओं के जीवन मे बदलाव नजर आने लगा है।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि भेंट मुलाकात के माध्यम से मुख्यमंत्री जी गाँव-गाँव जाकर प्रत्यक्ष रूप से सभी से मिल रहे हैं और लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। आजादी के बाद देश में इस तरह का पहला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का मॉडल विकास का मॉडल है और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने के साथ बिजली बिल हाफ किया गया। किसानों के धान समर्थन मूल्य में धान भी खरीदे जा रहे हैं। सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री की पहल पर सक्ती को नया जिला भी बनाया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री रामकुमार यादव ने भी लोगों को सम्बोधित किया।

डीए बढ़ा,कर्मचारी संगठनों ने सीएम का जताया आभाररायपुर। प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ा हुआ मिलेगा। प्रदेश में...
14/10/2022

डीए बढ़ा,कर्मचारी संगठनों ने सीएम का जताया आभार
रायपुर। प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ा हुआ मिलेगा। प्रदेश में अब सातवें वेतनमान वालों को 33 प्रतिशत और छटवें वेतनमान वालों को 201 प्रतिशत डीए मिलेगा। इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया। दीपावली के पहले प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए (महंगाई भत्ता) वृद्धि की सौगात दी है।
इधर, सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन समेत तमाम संगठनों ने फैसले का स्वागत किया है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है। कहा कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने राज्य में ऐतिहासिक आंदोलन किया था। खुशी की बात है कि सरकार ने फेडरेशन के साथ जो समझौता किया था.उनके आदेश धीरे-धीरे निकाले जाने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभी कर्मचारियों की ओरसे साधुवाद।

14/10/2022

छत्तीसगढ़ सरकार ने दीवाली के पहले कर्मचारियों को दिया तोहफा, डीए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
* मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
* प्रदेश में अब सातवें वेतनमान वालों को 33 प्रतिशत और छटवें वेतनमान वालों को 201 प्रतिशत डीए मिलेगा
रायपुर. राज्य सरकार ने दीपावली के पहले प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए (महंगाई भत्ता) वृद्धि की सौगात दी है। मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के भारसाधक मंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग ने आज डीए में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। डीए की बढ़ी हुए दर चालू अक्टूबर माह से ही प्रभावी होगा। बढ़े हुए महंगाई दर की राशि का 1 अक्टूबर 2022 से नगद भुगतान किया जाएगा। डीए में पांच प्रतिशत की वृद्धि के बाद प्रदेश में सातवें वेतनमान से वेतन पाने वालों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा।
राज्य शासन ने छटवें वेतनमान से वेतन पाने वालों की महंगाई भत्ते में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब उन्हें 189 प्रतिशत महंगाई भत्ते की जगह 201 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वित्त विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को महंगाई भत्ते में वृद्धि के संबंध में परिपत्र जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों को अगस्त-2022 से 28 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा था। वहीं छटवें वेतनमान वालों को 189 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था।

मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से टॉपर्स का अनोखा सम्मान
08/10/2022

मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से टॉपर्स का अनोखा सम्मान

08/10/2022

टॉपर छात्र-छात्राओं ने हेलीकॉप्टर जॉयराइड का लिया आनंद
* मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल, मेधावी छात्र-छात्राओं को कराई गई हेलीकॉप्टर की सैर
* मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से टॉपर्स का अनोखा सम्मान
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 125 छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराई गई। इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्रों ने हेलीकॉप्टर में उड़ान का आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला एवं सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील जैन और सचिव छत्तीसगढ़.ग.माध्यमिक शिक्षा मण्डल प्रोफेसर.व्ही.के.गोयल ने पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचकर सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पढ़ाई के प्रति आपकी लगन के लिए आप सभी को हेलीकॉप्टर राइड का उपहार दिया है, अब आगे भी आप सभी को अच्छे से पढ़ाई करनी है और बड़े बड़े पदों पर जाना है। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2022 के आयोजन में 7 सीटर हेलीकॉप्टर में एक बार में 7 विद्यार्थियों को सैर कराई गई। 119 छात्र-छात्राओं को पालकों की सहमति से हेलीकॉप्टर राइड कराई गई।

मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से टॉपर्स का अनोखा सम्मानमुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से टॉपर्स का अनोखा सम्मानराजनांदगांव के संस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं में 97.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा यामिनी कुंजाम ने बताया कि मैंने सिर्फ सपना ही देखा था कि हेलीकॉप्टर में बैठूंगी, लेकिन आज मेरा सपना मुख्यमंत्री जी ने पूरा कर दिया, मैं बहुत खुश हूं। रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव विद्या मंदिर की कक्षा बारहवीं में 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अंजलि सतपथी ने कहा कि हेलीकॉप्टर में बैठना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है, बहुत मजा आया, मैं बहुत खुश हूं। हमारे मुख्यमंत्री जी को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जांजगीर चांपा जिले के गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिरगहनी की कक्षा बारहवीं में 95.00 प्रतिशत प्राप्त करने वाली छात्रा ज्योति कैवर्त ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत खास और यादगार रहेगा, मैंने कभी नहीं सोचा था हेलीकॉप्टर में बैठ पाऊंगी लेकिन मुख्यमंत्री जी ने मुझे हेलीकॉप्टर की सैर करा दी, मैं बहुत खुश हूं।

मुख्यमंत्री जी ने पूरा कर दिया, मैं बहुत खुश हूं। रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव विद्या मंदिर की कक्षा बारहवीं में 97.00मुख्यमंत्री जी ने पूरा कर दिया, मैं बहुत खुश हूं। रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव विद्या मंदिर की कक्षा बारहवीं में 97.00जिला नारायणपुर के अबुझमाण्ड के स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ के विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्र देवानंद कुमेटी ने बताया कि मैंने दसवीं बोर्ड में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, मैं जहां रहता हूं वहां सूरज की रोशनी भी मुश्किल से पहुंचती है, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने मुझे हेलीकॉप्टर से खुले आसमान की सैर करा दी, मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद। जिला महासमुंद के लंहगर स्थित नवजीवन मिशन हाई स्कूल के दसवीं बोर्ड में 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र शुभम निषाद ने बताया कि हेलीकॉप्टर राइड को लेकर मैं बहुत उत्साहित था, लेकिन हेलीकॉप्टर में बैठकर बहुत मजा आया, पूरी राजधानी का नजारा देखा, मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लाखनटोला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरासी के बारहवीं कक्षा में 80.00 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र शिवप्रसाद बैगा ने बताया कि मेरे पूरे परिवार में उत्साह है कि मैं हेलिकॉप्टर की सैर करूंगा, मेरे पापा खुद यहां तक लाये मुझे, मुख्यमंत्री जी को मेरा और मेरे पूरे परिवार का धन्यवाद।

इस मौके पर ऋतु साव, नैंसी पटेल, नेहा प्रधान, विनीता सुपकर, अंजलि नायक, कु.ज्योति, अंजलि सतपथी, पांचवे राउंड में नूपुर पटनायक, कनकना घरमी, शैली यादव, मुस्कान वर्मा, शीतल, तनीषा पटेल, लिसा लोहिया, छठवें राउंड में समीक्षा देवांगन, हेमा दत्ता, भावना साहू, पल्लवी साहू, दीपाली सूर्यवंशी, दिशा दुबे, संजना बर्मा, नंदिनी यादव, सातवें राउंड में एकता रानी साहू, नीलम केंवट, सुष्मिता मनहर, कु.उषा, वर्षा देवांगन, मानसी साहू, आठवें राउंड में पूजा सिन्हा, भवानी पटेल, वैशाली साहू, मुस्कान गजभिये, ज्योति मेहर, कु.नागेश्वरी, उमा सोनी, नववें राउंड में अनिशा एक्का, नुरिचा साहू, भाविका सिन्हा, अनुराधा जायसवाल, इंदु चंद्रवंशी, कु.ममता, दीपिका वर्मा, दसवें राउंड में महक अग्रवाल, प्राची भोई, भूमिका पटेल, खुशी यादव, कुसुम साव, मेघा श्रीवास्तव, रामकुमारी बिरहोर, ग्यारहवें राउंड में नूपुर बिस्वास, साक्षी चौरड़िया, विभा रानी यादव, प्रियांशु पाठक, अंजलि कुशवाहा, डिगेश्वरी, चाँदनी मौर्य, बारहवें राउंड में पंकज कुमार साहू, जय प्रकाश कश्यप, कमलेश सरकार, वेनुकांत कुर्रे, रितेश कुमार साहू, शिवम साव, अक्षय शर्मा, तेरहवें राउंड में कृष कुमार, मयंक गोयल, विवेक कुमार देवांगन, प्रेम बिस्वास, एकांत प्रधान, जितेंद्र बरहा, रमेश, चौदहवें राउंड में आलोक कुमार साहू, शुभम निषाद, धर्मेन्द्र पटेल, क्वेश कुमार, कुलदीप चतुर्वेदी, चिराग अग्रवाल, कुशंक कुमार, पंद्रहवे राउंड में भूपेश कुमार गजेंद्र, डोंगेश्वर साहू, चंद्रकांत श्रीवास, तेजस सोमवार, अमन कश्यप, रजत शर्मा, यशवंत सिदार, सोलहवें राउंड में हर्ष तिवारी, नीरज कोसरिया, सन्तोष कुमार यादव, चिंतामणि साहू, रूपेंद्र, सुमित वेरधा, शिव प्रसाद, सत्रहवें राउंड में युगांत कुमार साहू, हिमांशु तिवारी, श्रीराम गुप्ता, देवानंद कुमेती, प्रीतम बैगा, परीक्षित बिरहोर, प्रदीप राम ने हेलीकॉप्टर से जॉयराइड का आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने 5 मई को घोषणा की थी कि इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपरों को हेलीकॉप्टर की सैर कराएंगे। मुख्यमंत्री की इसी घोषणा पर अमल करने 8 सितंबर को सुबह 8 बजे से मेधावी विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की जायराइड कराई गई।

न्यायधानी बिलासपुर को एक और नई विमान सेवा की मिली सौगात: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल03 अक्‍तूबर 2022* बिलासपुर- इंदौर - ...
03/10/2022

न्यायधानी बिलासपुर को एक और नई विमान सेवा की मिली सौगात: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
03 अक्‍तूबर 2022
* बिलासपुर- इंदौर - बिलासपुर विमान सेवा का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरी झण्डी दिखाकर किया वर्चुअल शुभारंभ
* रायपुर से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने की मांग
* बिलासपुर से मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलोर के लिये भी विमान सेवा हो प्रारम्भ
* अंबिकापुर से बिलासपुर, रायपुर को जोड़ते हुए निकटवर्ती प्रमुख शहरों वाराणसी, रांची, पटना, भुवनेश्वर को विमान सेवा से जोड़ने का आग्रह
रायपुर. रायपुर से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने की मांग

बिलासपुर- इंदौर - बिलासपुर विमान सेवा का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर आज मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ गई। न्यायधानी बिलासपुर को बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नई विमान सेवा के रूप में एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से और केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया नई दिल्ली से हरी झण्डी दिखाकर फ्लाईट को बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा चकरभांटा बिलासपुर से रवाना किया।

बिलासपुर-इंदौर विमान सेवा के शुभारंभ के अवसर पर

बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर-इंदौर विमान सेवा के शुभारंभ के अवसर पर बिलासपुर और इंदौर नगरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार विमान सेवाओं के विस्तार के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंनेे कहा कि बिलासपुर से अन्य बड़े शहरों जैसे मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलोर के लिये भी विमान सेवा प्रारम्भ की जाय। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा प्रारम्भ करने और यहां अंतर्राष्ट्रीय कार्गाे हब की स्थापना के लिये केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह करते हुए कहा कि रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है। रायपुर एयरपोर्ट अब अंतर्राष्ट्रीय फ्लाईट के संचालन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा रायपुर एयरपोर्ट हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 461.20 एकड़ भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। जिस पर रनवे विस्तार, नवीन टर्मिनल भवन निर्माण, एटीसी टॉवर निर्माण कर इसे अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है। एयरपोर्ट विकास हेतु भूमि की लंबित मांग, एयरपोर्ट परिसर के सुरक्षा सबंधी समस्याओं का राज्य शासन द्वारा समाधान कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया से रिजनल कनेक्टिविटी योजनांतर्गत अंबिकापुर से बिलासपुर, रायपुर को जोड़ते हुए निकटवर्ती प्रमुख शहरों वाराणसी, रांची, पटना, भुवनेश्वर जैसे शहरों के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का आग्रह भी किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए राज्य शासन द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट का 3-C VFR श्रेणी में उन्नयन किया गया है। एलायंस एयर कम्पनी द्वारा बिलासपुर से दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज वायुमार्ग पर 01 मार्च 2021 को प्रथम नियमित घरेलू विमान सेवा प्रारम्भ की गयी तथा 05 जून 2022 से बिलासपुर से भोपाल के लिये भी नियमित विमान सेवा शुरू की गई।
श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास एवं इसे क्रियाशील बनाने हेतु अब तक 25 करोड़ 10 लाख रूपए व्यय किए गए हैं। एयरपोर्ट से बढ़ती हुई विमान सेवाओं व यात्रियों की संख्या को देखते हुए वर्तमान टर्मिनल भवन की क्षमता के विस्तार के लिए 1 करोड़ 90 लाख के कार्य की स्वीकृति दी जा रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट को 3- C IFR मानक अनुसार तैयार करने एवं यहां नाईट लैण्डिंग की सुविधा के विकास के लिये 22 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है। एयरपोर्ट से विमानों के सुगम संचालन हेतु पीबीएन नेविगेशन प्रणाली की स्थापना के लिये भारतीय विमानपत्तन को राज्य शासन द्वारा राशि का भुगतान कर दिया गया है।
राज्य सरकार द्वारा अम्बिकापुर एयरपोर्ट को 3- C VFR श्रेणी अनुसार विकसित करने के लिये रनवे विकास व विस्तार, सिटी साईड के विकास कार्यों हेतु 48.00 करोड़ के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गयी है। एयरपोर्ट विकास कार्य तीव्र गति से जारी है 31 दिसम्बर 2022 तक एयरपोर्ट को विकसित कर इसके लायसेंसिंग हेतु आवेदन करने का लक्ष्य है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में विमानन सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है। उन्होंने इस नई विमान सेवा के प्रारंभ होने पर बिलासपुर और इंदौर नगर वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उचित है, एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस संबंध में कहा कि राज्य सरकार द्वारा चकरभाटा एयरपोर्ट से लगी हुई 1000 एकड़ भूमि सेना को दी गई थी, लेकिन इसका उपयोग नहीं किए जाने के कारण इस भूमि को वापस लेने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है, भूमि वापस होने पर चकरभाटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी। श्री सिंधिया ने कहा कि बिलासपुर और इंदौर दोनों ही शहरों का आर्थिक और धार्मिक रूप से काफी महत्व है, इन दोनों शहरों के एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने पर दोनों शहरों के लोगों को एक अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित हर राज्य में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए केंद्र सरकार तत्पर है।
बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा सप्ताह में चार दिन
बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को पूर्वान्ह 11.35 बजे से बिलासपुर से रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे इंदौर पहुंचेगी और इंदौर से दोपहर 1.55 बजे रवाना होकर अपरान्ह 3.45 बजे बिलासपुर वापस लौटेगी। आज बिलासपुर से इंदौर रवाना हुई, पहली फ्लाईट 50 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इस मार्ग पर एलायंस एयर द्वारा 72 सीटर विमान का संचालन किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट और सांसद इंदौर श्री शंकर लालवानी, इंदौर से जुड़े। बिलासपुर एयरपोर्ट पर संसदीय सचिव डॉ. रश्मि सिंह, सांसद बिलासपुर श्री अरूण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री शैलेष पाण्डेय, महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष श्री अरूण चौहान, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, कृषि उपज मंडी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में सचिव विमानन श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और संचालक विमानन श्री एन.एन. एक्का उपस्थित थे।

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों की तैयारियां जोरों पर, मुख्य सचिव ने ली राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक* छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक...
03/10/2022

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों की तैयारियां जोरों पर, मुख्य सचिव ने ली राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक
* छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन 6 अक्टूबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक
* खेलों का आयोजन 6 स्तरों में होगा, 6 अक्टूबर को राजीव युवा मितान क्लब स्तर से होगी शुरूआत
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन पहली बार आगामी 06 अक्टूबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इन खेलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तैयारियों के सिलसिले में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 के आयोजन हेतु गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव ने बैठक में विभागीय अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर आयोजन समितियों का गठन नहीं किया गया है वहां 5 अक्टूबर से पहले सभी स्तरों पर आयोजन समितियों का गठन कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि 6 अक्टूबर से राजीव युवा मितान क्लब स्तर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। खेल प्रतियोगिताएं नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पृथक-पृथक होंगी। इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को खेलों के सफल आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य सचिव ने सभी स्तरों की प्रतियोगिताओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। सभी स्तर पर खेल मैदान, आयोजन स्थल का निर्धारण, आवश्यक खेल सामग्री, उपकरण, रेफरी, निर्णायक, प्राथमिक उपचार, पेयजल, साफ-सफाई एवं चलित शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, नियमावली-गाईडलाइन के आधार पर प्रत्येक स्तर पर रेफरी एवं निर्णायकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था और खेलों के आयोजन हेतु प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती रेणु जी पिल्ले, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग श्री एस. भारतीदासन, संचालक नगरीय प्रशासन श्री अयाज तम्बोली, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, संचालक जनसम्पर्क श्री सौमिल रंजन चौबे, खेल एवं युवा कल्याण संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा सहित वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
खेल-प्रतियोगिताएं 2 श्रेणियों में होंगी
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की मार्गदर्शिका एवं कार्ययोजना के तहत खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें खेल विधाओं के अनुसार दलीय एवं एकल श्रेणी निर्धारित की गई है। दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिठूल, सांखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी छत्तीसगढिय़ा खेल विधाएं शामिल हैं। एकल श्रेणी में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल हैं।
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 6 स्तर पर होगा
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों के 6 स्तर निर्धारित किये गये है। इसके अनुसार पहले ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र स्तर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब में खेलों का आयोजन नाकआउट पद्धति से होगा। दूसरा स्तर जोन है जिसमें आठ राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। तीसरे स्तर पर विकासखण्ड तथा नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंत में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खेलों में हो सकेंगे शामिल

खेलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भाग लेंगे। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग और तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। इन प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मध्यक्षेत्र अंतर्राज्यीय परिषद के अध्यक्ष श्री अमित शाह को लिखा पत्र* राज्य में 2जी एथेनॉ...
24/09/2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मध्यक्षेत्र अंतर्राज्यीय परिषद के अध्यक्ष श्री अमित शाह को लिखा पत्र
* राज्य में 2जी एथेनॉल रिफाइनरी की स्थापना के लिए निर्देश जारी करने का किया अनुरोध
* धान की फसल के अवशेष से राज्य में एथेनॉल उत्पादन शुरु करने के संदर्भ में रखी बात
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मध्यक्षेत्र अंतर्राज्यीय परिषद के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह को पत्र लिखकर धान की फसल के अवशेष से राज्य में एथेनॉल उत्पादन के लिए तेल विपणन कंपनियों के माध्यम से एक वाणिज्यिक एवं एक प्रदर्शन परियोजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए राज्य में 2जी एथेनॉल रिफाइनरी की स्थापना की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में मध्यक्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की दिनांक 22 अगस्त 2022 को आयोजित बैठक का उल्लेख करते हुए कहा है कि मेरे द्वारा राज्य में, प्रधानमंत्री ‘जी-1‘ योजना (जैव ईंधन-वातावरण अवशेष निवारण) के अंतर्गत फसल अवशेषों के निवारण के लिए लिग्नों सेल्यूलॉजिक बायोमॉस आधारित बायो एथेनॉल उत्पादन हेतु नासिरेजलर (2जी) के संबंध में भारत सरकार की तेल विपणन कम्पनी द्वारा रिफाइनरी स्थापित किए जाने का अनुरोध किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि फसलों विशेषकर, धान का अनुमानित वार्षिक उत्पादन 137 लाख मि.टन (खरीफ विपणन वर्ष 2022-23) है। इससे प्राप्त होने वाले बायोमॉस के निष्पादन के लिए (2जी) लिग्नों सेल्यूलॉजिक बायोमॉस आधारित रिफाइनरी के लिए राज्य में समस्त अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्र में आगे लिखा है कि राज्य सरकार के नगरीय निकाय और गौठान समितियों के द्वारा बैकवार्ड लिंकेज के माध्यम से लिग्नों सेल्यूलॉजिक बायोमॉस उपलब्ध कराने के लिए BaStrategic Partenership किया जा सकता है। इसके माध्यम से योजना के उद्दश्यों की पूर्ति के लिये निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कृषि अवशेषों को जलाने से उत्पन्न पर्यावरण प्रदूषण एवं नगरीय क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में कमी की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री अमित शाह से धान की फसल के अवशेष से राज्य में एथेनॉल उत्पादन के लिए तेल विपणन कंपनियों के माध्यम से एक वाणिज्यिक एवं एक प्रदर्शन परियोजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए राज्य में 2जी एथेनॉल रिफाइनरी की स्थापना की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

छत्तीसगढ़ को मिला पोषक अनाज अवार्ड 2022  : मिलेट को बढ़ावा देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान राज्य* रा...
23/09/2022

छत्तीसगढ़ को मिला पोषक अनाज अवार्ड 2022 : मिलेट को बढ़ावा देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान राज्य
* राज्य के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि
* छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया

रायपुर. छत्तीसगढ़ को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक और पुरस्कार से नवाजा गया है। हैदराबाद में भारत सरकार के आईआईएमआर द्वारा आयोजित पोषक अनाज अवार्ड 2022 में तेलंगाना के कृषि मंत्री श्री एस. निरंजन रेड्डी ने मिलेट को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ उदीयमान राज्य के रूप में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ की ओर से यह पुरस्कार राज्य लघु वनोपज संघ के विशेष प्रबंध संचालक श्री एस.एस. बजाज ने प्राप्त किया। समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और राज्य में कोदो, कुटकी और रागी की खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी सराहा गया।
यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी और रागी की खेती को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री की ही पहल पर कोदो, कुटकी और रागी की राजीव गांधी किसान न्याय योजना में शामिल किया गया है और इसके उत्पादक कृषकों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रूपए की आदान सहायता भी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी और इसके वैल्यू एडिशन का काम भी किया जा रहा है। कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर 3000 प्रति क्विंटल की दर से तथा रागी की खरीदी 3377 रूपए प्रति क्विंटल की दर से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा की गई।
मुख्यमंत्री के मंशानुरूप कोदो, कुटकी और रागी की खेती को राज्य में लगातार विस्तारित किया जा रहा है, जिसके चलते राज्य में इसकी खेती का रकबा 69 हजार हेक्टेयर से बढ़कर एक लाख 88 हजार हेक्टेयर हो गया है। मिलेट की खेती को प्रोत्साहन, किसानों को प्रशिक्षण, उच्च क्वालिटी के बीज की उपलब्धता तथा उत्पादकता में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए राज्य में मिलेट मिशन की शुरूआत भी 10 जनवरी 2022 से की गई है। राज्य के 14 जिलों ने आईआईएमआर हैदराबाद के साथ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रयास से मिलेट मिशन के अंतर्गत त्रिपक्षीय एमओयू भी हो चुका है। छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के तहत मिलेट की उत्पादकता को प्रति एकड़ 4.5 क्विंटल से बढ़ाकर 9 क्विंटल यानि दोगुना किए जाने का भी लक्ष्य रखा गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के अंतर्गत कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कबीरधाम, नारायणपुर, जशपुर, बीजापुर, राजनांदगांव, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों में कलस्टर एप्रोज से इसकी खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आईआईएमआर हैदराबाद ने राज्य में मिलेट की खेती के लिए बेहतर बीज, तकनीक और कृषकों के प्रशिक्षण में सहयोग दिया है। छत्तीसगढ़ के 14 चयनित जिलों में मिलेट सलाहकार की भी नियुक्तियां की जा रही है। मिलेट मिशन के तहत राज्य में बीते सीजन में 46 हजार क्विंटल कोदो, 2800 क्विंटल कुटकी और 5811 क्विंटल रागी का उपार्जन भी समर्थन मूल्य पर हुआ है। कांकेर जिले में मिलेट आधारित एकीकृत संयंत्र की स्थापना 5.5 करोड़ रूपए की लागत से अवनि आयुर्वेदा प्राईवेट लिमिटेड कर रहा है, जिसकी प्रसंस्करण क्षमता 5 हजार मेट्रिक टन है। इससे मिलेट को प्रोत्साहन और स्थानीय युवाओं को रोजगार सुलभ होगा।

Address

401, Jeevan Parisar , Rajiv Nagar
Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prabal Pahal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Prabal Pahal:

Share