17/01/2023
अब चित्रकूट की बनी पेप्सी कोल्ड ड्रिंक पियेगा इंडिया।
चित्रकूट। बुंदेलखंड के अति पिछड़े जनपद चित्रकूट में उद्यमियों ने डाला डेरा। पूरे प्रदेश में चल रहे इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम की चित्रकूट से हुई शुरुवात। 12 हज़ार 100 करोड़ का चित्रकूट में होगा निवेश, पेप्सिको, वरुण वेवरेज, एवीएम मोटर्स और सोलर प्लांट बरगढ़ में करेगा निवेश वहीं निर्माणाधीन टाइगर रिज़र्व व हेलीपैड के आसपास बड़े पैमाने में रिज़ार्ट, होटल बनेंगे, वहीं तुलसी प्रपात वाटरफॉल पर ग्लास ब्रिज बनेगा जिसके आसपास की जमीनों पर भी बड़े पैमाने में होटल बनेंगे और चित्रकूट के पिछड़ेपन के अच्छे दिन आएंगे। निवेशकों ने जिला प्रशासन से एमओयू (MEMORANDUM OF UNDETSTANDING) पर किये दस्तख़त। आगामी 2025 तक बदलेगी धर्मनगरी चित्रकूट की तस्वीर और तक़दीर।