Awaj Magadh Ki

Awaj Magadh Ki Upendra Raj
(1)

कोयला धुस के नीचे छुपा के लाया  जा रहा 620 .5 लीटर शराब जप्त किया गयारजौली थाना क्षेत्र के करिगांव टोल प्लाजा के समीप पु...
12/08/2026

कोयला धुस के नीचे छुपा के लाया जा रहा 620 .5 लीटर शराब जप्त किया गया

रजौली
थाना क्षेत्र के करिगांव टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से लगभग 620.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक ट्रक को भी जप्त किया ।जप्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपए से अधिक आंका जा रहा है। इस मामले में ट्रक चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया गया ।इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोयला के डस्ट के नीचे शराब की एक बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है । जस पर रात्रि गस्ती में तैनात रहे थाने के एसआई वीरेंद्र पासवान को पुलिस बल के साथ करिगांव टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान में भेजा गया ।वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक संख्या बीआर 01 जीपी 1273 को रोक कर जब ट्रक का गहनता से जांच पड़ताल किया गया तो पुलिस को कोयले के डस्ट के नीचे और ट्रक के केबिन के पीछे बने एक विशेष तहखाने में भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली शराब को प्लास्टिक के कार्टून में पैक कर कोयले के बीच छुपाया गया था ।पुलिस ने इस मामले में नालंदा जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार किया ।गिरफ्तार चालक की पहचान नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव निवासी पप्पू यादव का पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई जबकि खलासी नवादा जिला के अकौना गांव निवासी रौशन कुमार है दोनों से पूछताछ में बताया कि शराब की खेप पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बिहार ले जा रहा था थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के बयानों के आधार पर नालंदा जिले के शराब माफियाओं की इस तस्करी में संलिप्ता सामने आई है ।जप्त शराब और कोयला लदे ट्रक को जप्त कर थाना परिषर में रखा गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू की गई है ।पुलिस ने पूरे शराब तस्करों की नेटवर्क की जांच में जुटी है आखिर शराब की खेप बिहार के किस जिले में पहुंचाने थे और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। वहीं लोगों का कहना है कि जब समेकित जांच चौकी पर स्कैनर व लोहे के सरिया (छड़)मार कर गिट्टी व कोयला लदे वाहनों को गज मार कर जांच किया जाता है तो आखिर यह शराब का खेप जांच चौकी से कैसे पार कर गया यह भी एक सवाल खड़ा करता है आखिर में कहीं समेकित जांच चौकी के उत्पाद विभाग का मिली भगत तो नहीं है।

12/08/2026

रजौली पुलिस ने आज कोयला लादा ट्रक को जॉच के के लिए रोका तो जॉच के दरमियान ट्रक में बना था गुप्त तहखाना शराब से भरा ऊपर से देखने में बिल्कुल सामान्य लेकिन नीचे में शराब का ठिकाना

*जिले के सभी प्रखंडों में निकाली गई “हर घर तिरंगा यात्रा”*    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एव...
12/08/2026

*जिले के सभी प्रखंडों में निकाली गई “हर घर तिरंगा यात्रा”*

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने तथा आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार नवादा जिले के सभी प्रखंडों में “हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 2026” का आयोजन किया गया।

जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों से प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में संबंधित प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, जीविका दीदियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, युवा, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, स्काउट एवं गाइड, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति से जुड़े नारों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। विभिन्न प्रखंडों में निकाली गई यात्राओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का वातावरण निर्मित किया गया।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजनों को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का पूरा ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

प्रखंडों में आयोजित तिरंगा यात्राओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान किया। विभिन्न प्रखंडों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना के साथ लोगों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ यात्रा में सहभागिता की।

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 में “हर घर तिरंगा” अभियान का आयोजन 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना तथा जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति एवं नागरिक सहभागिता की भावना को व्यापक स्वरूप प्रदान करना है।

*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ रवाना*आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को माननीय मंत्र...
12/08/2026

*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ रवाना*

आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, नवादा, डॉ. संतोष कुमार सुमन एवं जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, नवादा द्वारा बताया गया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजनों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही, लोगों को अपने आवासीय भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना, घरों की बिजली आवश्यकता को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करना तथा उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी लाना है। रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने से उपभोक्ता अपनी बिजली की आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा स्वयं पूरा कर सकते हैं तथा बिजली बिल को न्यूनतम अथवा शून्य तक लाने में सक्षम हो सकते हैं।

उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करें और स्वच्छ, हरित एवं किफायती ऊर्जा को अपनाएं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय-सीमा मार्च 2027 तक है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला परिषद अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

टोटो व बाइक के भिड़ंत में एक युवक घायल ,रेफर रजौली नगर पंचायत क्षेत्र के वन विभाग के समीप बजरंगबली चौक के तरफ से जा रहे ब...
12/08/2026

टोटो व बाइक के भिड़ंत में एक युवक घायल ,रेफर

रजौली नगर पंचायत क्षेत्र के वन विभाग के समीप बजरंगबली चौक के तरफ से जा रहे बाइक सवार युवक बालेश्वर यादव का पुत्र सन्नी कुमार का भिड़ंत टोटो से हो गया जिससे एक युवक घायल हो गया ।जिसे परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से आनन।फानन में अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक डॉ0 गुलाम अनीश ने प्राथमिक उपचार कर बताया की घायल युवक का पैर पूर्ण रूप से टूट कर अलग हो जाने के कारण बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल नवादा रेफर किया जाएगा ।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रजौली में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा टोटो वाहन चलाया जाता है जिससे बराबर कहीं ना कहीं दुर्घटना होते रहता है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया कि जो भी टोटो चालक है उसका कम से कम ड्राइविंग लाइसेंस जांच होना जरूरी है जिससे दुर्घटना में कमी हो।

*सांसद विवेक ठाकुर ने अमित शाह से की मुलाकात*नवादा : भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संसद भवन में केंद्रीय गृह...
12/08/2026

*सांसद विवेक ठाकुर ने अमित शाह से की मुलाकात*

नवादा : भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

सांसद विवेक ठाकुर ने मुलाकात के दौरान नवादा संसदीय क्षेत्र के वारिसलीगंज में प्रस्तावित चीनी मिल के शीघ्र संचालन का दायित्व इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) को सौंपने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित विभाग को इसकी संभावनाओं पर आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया।

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा यह चीनी मिल नवादा लोकसभा सहित पूरे दक्षिण बिहार के किसानों की समृद्धि, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नवादा: रोह के सिउर की प्रेमिका छोटी उपाध्याय हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तारनवादा : दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा में...
12/08/2026

नवादा: रोह के सिउर की प्रेमिका छोटी उपाध्याय हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार

नवादा : दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा में प्रेमिका की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर फरार हुए आरोपी ऋषभ कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ की वाराणसी फील्ड यूनिट और सिलवासा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट से आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह नाम और पहचान छिपाकर वहां मजदूरी कर रहा था।

मृतका और आरोपी दोनों नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

*नवादा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला कॉलेज प्रोफेसर की मौ*त, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम**फरार वाहन की चपेट म...
12/08/2026

*नवादा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला कॉलेज प्रोफेसर की मौ*त, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम*

*फरार वाहन की चपेट में आए प्रोफेसर, शव रखकर प्रदर्शन के बाद खुला गया-राजगीर-नवादा मार्ग*

नवादा : जिले के हिसुआ क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में महिला कॉलेज के प्रोफेसर अरविंद कुमार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को जब वे दुकान की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद जब प्रोफेसर का शव हिसुआ चौक लाया गया, तो स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो गए। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके कारण गया-राजगीर-नवादा मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम की वजह से सड़क के तीनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री घंटों तक फंसे रहे।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रोज तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाए जा रहे हैं, लेकिन यातायात नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है। इसी लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने फरार वाहन और चालक की तुरंत पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने दुर्घटना वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, बैरिकेडिंग और गति सीमा तय करने की भी मांग रखी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी, नियमों के अनुसार परिजनों को मुआवजा दिलाने और यातायात व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने बताया कि फरार वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।

नवादा में मर्डर , 11 वर्षीय बेटे के सिर से उठा पिता का साया; दूध बेचकर चलाता था परिवार।नवादा में पड़ोसी ने युवक की पीट-प...
12/08/2026

नवादा में मर्डर , 11 वर्षीय बेटे के सिर से उठा पिता का साया; दूध बेचकर चलाता था परिवार।

नवादा में पड़ोसी ने युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, 11 वर्षीय बेटे के सिर से उठा पिता का साया; दूध बेचकर चलाता था परिवार

नवादा : नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कहुआरा पंचायत के कहुआरा डीह गांव में मंगलवार की सुबह घर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुकेश सिंह, पिता जड्डू सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसी पर लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे हैं। मृतक काफ़ी सीधा साधा था ।

परिजनों के अनुसार, मुकेश सिंह दूध का कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था जो दो गाएं हैं और दो बछड़ा भी है और वह घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। मृतक के 11 वर्षीय बेटे आयुष ने बताया कि सोमवार शाम उसके पिता भोज में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। आरोप है कि पड़ोसी उन्हें अपने घर बुलाकर ले गया, जहां लोहे की रॉड से उनकी पिटाई की गई। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें घर के पास पहुंचा दिया गया। शरीर पर खून के निशान और गंभीर चोटें देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि नल-जल के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोप यह भी है कि पांच-छह लोगों ने मिलकर मुकेश सिंह के साथ मारपीट की। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मृतक के बड़े बेटे आयुष की उम्र 11 वर्ष है, जबकि छोटा बेटा पीयूष करीब चार वर्ष का है और वह रांची में अपने चाचा के साथ रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की पत्नी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में मुकेश की मौत के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मुकेश ने अपने जमीन बेचकर अपना घर बनाया था, लेकिन अब परिवार के सामने घर चलाने वाला कोई नहीं बचा है।

परिजनों का आरोप है कि जब मुकेश के साथ मारपीट की जा रही थी, तब उनका बेटा आयुष और उसकी मां ने ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई थी। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वहीं, सोमवार को 112 पुलिस के मौके पर पहुंचने की बात भी सामने आई है। इस पूरे मामले की परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है।

घटना के बाद आरोपी पक्ष के घर में ताला लगा हुआ है और परिवार के लोग फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर नारदीगंज थाने के एडिशनल एसएचओ अभिषेक कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इधर, पिता की मौत के बाद 11 वर्षीय आयुष का रो-रोकर बुरा हाल है। घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य चले जाने से परिवार के सामने अब जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की पूरी वजह और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

*नवादा: 'डायन' बताकर महिला को चिता के पास ले गए लोग, पुलिस ने समय पर पहुंचाकर बचाई जान**सिरदला में श्मशान घाट पर तनाव: ड...
12/08/2026

*नवादा: 'डायन' बताकर महिला को चिता के पास ले गए लोग, पुलिस ने समय पर पहुंचाकर बचाई जान*

*सिरदला में श्मशान घाट पर तनाव: डायन के आरोप में महिला को जलाने की कोशिश, पुलिस ने छुड़ाया*

*नवादा* : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बढही बीघा गांव में सोमवार शाम अंधविश्वास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। अंतिम संस्कार के दौरान एक महिला को 'डायन' बताकर श्मशान घाट लाया गया और उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। भीड़ उग्र हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचा ली।

गांव के मनोज मांझी और अजय मांझी की पत्नी के बीच कुछ दिन पहले मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में गाली-गलौज भी हुई थी। इसके अगले दिन अजय मांझी की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। करीब दो दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। मृतका के पीछे दो छोटे बच्चे हैं।

सोमवार को परिजन और ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने गांव के पास स्थित श्मशान घाट पहुंचे। इसी दौरान मनोज मांझी की पत्नी सावित्री देवी को भी घाट पर बुलाया गया। आरोप है कि वहां कुछ लोगों ने सावित्री देवी पर मृतका की मौत के लिए जिम्मेदार होने और 'डायन' होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और महिला को चिता के साथ जलाने की तैयारी की जाने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही सिरदला थाना के निर्देश पर डायल-112 की टीम सिपाही महफूज आलम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के बीच फंसी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एएसआई मुकेश कुमार, प्रियेश कुमार विद्यार्थी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और महिला को थाने ले आए। घटना के बाद बढही बीघा गांव के कई महिला-पुरुष भी थाने पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष थाना पहुंचे हैं और मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि श्मशान घाट पर घटनाक्रम कैसे बढ़ा और इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। गांव के एक युवक और कुछ ग्रामीणों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह वीडियो उपलब्ध कराया है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Address

Vill Mahiaya Post Andhrwari Rajuali Nawada
Rajauli
805125

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Awaj Magadh Ki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share