20/07/2026
यह न किसी पार्टी का आंदोलन है, न हिंदू-मुसलमान का आंदोलन। यह देश के करोड़ों छात्रों और नौजवानों की शिक्षा, रोजगार और भविष्य का आंदोलन है। आज का युवा नफ़रत की राजनीति से ऊपर उठकर अपने अधिकारों, अपने सपनों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की आवाज़ बुलंद कर रहा है। आज जो युवा सड़कों पर हैं, वे किसी धर्म या राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि अपने भविष्य और अपने हक़ के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। कृपया इस आंदोलन को धर्म और राजनीति के चश्मे से नहीं, बल्कि देश के भविष्य के नज़रिए से देखिए। यही लोकतंत्र की असली ताकत है, जहाँ युवाओं की आवाज़ सुनी जाती है, दबाई नहीं जाती।
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल