27/01/2026
5 दिन शेष
राजकीय माघी पूर्णिमा मेला राजमहल 2026
आदिवासियों का महाकुंभ, आस्था का जन सैलाब, विशेष संस्कृति की अनोखी झलक, उत्तरवाहिनी मां गंगा का पवित्र तट । आदिकाल से माघ माह की पूर्णिमा तिथि चले आ रहे है इस ऐतिहासिक मेले में आदिवासी समाज के लोग भक्ति भाव में डूब कर अखाड़ा का निर्माण कर गुरु बाबा के नेतृत्व में अपने इष्ट देवता की पूजा अर्चना करते है। प्रकृति की पूजा कर समाज को प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे संरक्षण का संदेश जन जन तक देते है, छोटा सा उदाहरण ये गंगा स्नान के दौरान साबुन शैंपू का प्रयोग नहीं करते है। हम सबके लिए ये सीखने की बात है।
तो आइए आप सब भी इस ऐतिहासिक मेले का साक्षी बने।