30/12/2025
40 प्रतिशत कमीशन मांगने वाले MLA डांगा को फिर नोटिस
विधायक कोष से काम के बदले कमीशन मांगने के आरोपों में घिरे भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा की मुश्किलें बढ़ रही है। विधानसभा की सदाचार समिति के सामने वे एक बार पेश हो चुके हैं।
वहीं, पार्टी भी लगातार उनसे सवाल कर रही है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने कमीशन मांगने का मामला सामने आने के बाद उनसे जवाब मांगा था।
इस जवाब से प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने मामले को अनुशासन समिति के पास भेजा था। अब अनुशासन समिति ने उन्हें नोटिस जारी किया है।