Dainik Navjyoti Rajsamand

Dainik Navjyoti Rajsamand Dainik Navjyoti Rajsamand Letest News Daily

11/08/2026

नाथद्वारा विधानसभा में जल एवं पेयजल सुविधाओं को मिलेगी मजबूती
- 51 कार्यों के लिए 1216 करोड़ रूपयें की स्वीकृति
- विधायक के प्रयासों से नाथद्वारा, खमनोर, देलवाड़ा और रेलमगरा में जल से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य होंगे
नाथद्वारा। जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के प्रयासों से नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के नाथद्वारा, खमनोर, देलवाड़ा एवं रेलमगरा क्षेत्रों में जल एवं पेयजल से जुड़े कुल 51 कार्यों के लिए 12.16 करोड़ रूपयें की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता बढ़ाने, जलस्रोतों को मजबूत करने और मौजूदा जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्वीकृत कार्यों में पेयजल स्रोतों का सुदृढ़ीकरण, नलकूप एवं बोरवेल, उच्च जलाशय एवं पानी की टंकियों का निर्माण, पाइपलाइन विस्तार एवं इंटरकनेक्शन, हैंडपंप, सोलर पनघट तथा मौजूदा जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार जैसे कार्य शामिल हैं। इस प्रकार स्वीकृतियां केवल नई संरचनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गांवों में जलापूर्ति की पूरी व्यवस्था को मजबूत करने पर केंद्रित हैं। इन स्वीकृतियों के माध्यम से खमनोर क्षेत्र में करीब 5.09 करोड़ रूपयें देलवाड़ा क्षेत्र में करीब 4.55 करोड़ रूपयें नाथद्वारा क्षेत्र में करीब 1.40 करोड़ रूपयें तथा रेलमगरा क्षेत्र में करीब 1.37 करोड़ रूपयें के जल एवं पेयजल संबंधी कार्य होंगे। इन कार्यों में ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोतों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ पाइपलाइन नेटवर्क और जल भंडारण व्यवस्था को बेहतर करने के महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
समस्याग्रस्त क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्था
विशेष रूप से खमनोर के खेड़ी गांव में 80 लाख रूपयें की लागत से उच्च जलाशय, पाइपलाइन एवं जलस्रोत सुदृढ़ीकरण जैसे बड़े कार्य को स्वीकृति मिली है। इसी तरह देलवाड़ा क्षेत्र में नलकूप एवं विद्युत कनेक्शन तथा ग्रामीण जल योजनाओं में पाइपलाइन एवं इंटरकनेक्शन के महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। नाथद्वारा क्षेत्र में समस्याग्रस्त क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने तथा जलस्रोत एवं पाइपलाइन से जुड़े कार्य किए जाएंगे, जबकि रेलमगरा क्षेत्र में बड़े स्तर पर पाइपलाइन एवं सोलर पनघट संबंधी कार्यों को स्वीकृति दी गई है। विधायक मेवाड़ ने कहा कि नाथद्वारा विधानसभा के प्रत्येक गांव और हर बस्ती तक पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिकताओं में है। पानी की समस्या का स्थायी समाधान केवल नई योजनाएं लाने से नहीं, बल्कि जलस्रोतों को मजबूत करने, जल भंडारण क्षमता बढ़ाने और पाइपलाइन नेटवर्क को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने से होगा। इसी उद्देश्य के साथ विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं को लगातार सरकार एवं संबंधित विभागों के समक्ष रखा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब इसका लाभ आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं तक पहुंचे। पेयजल ऐसी ही मूलभूत आवश्यकता है और इसके लिए विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग ग्रामीण आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दिलाने के प्रयास लगातार जारी हैं। इन 51 कार्यों के पूर्ण होने के बाद नाथद्वारा विधानसभा के अनेक गांवों और बस्तियों में पेयजल व्यवस्था, जल भंडारण एवं जल वितरण तंत्र को मजबूती मिलेगी, जिससे ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।


Nathdwara Blog BJP Nathdwara
Nathdwara Blog

11/08/2026

अरावली को बचाने के लिए स्पष्ट और समान नीति जरूरी
- व्यावसायिक उपयोग और व्यावसायिक दोहन में हो अंतर : मेवाड़
नाथद्वारा। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण, पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं खनन से जुड़े विषयों पर सर्वोच्च न्यायालय की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने अरावली संरक्षण को लेकर स्पष्ट और प्रभावी नीति की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक मेवाड़ ने कहा कि सबसे पहले हमें यह स्वीकार करना होगा कि पर्यावरण और अरावली हमारी रक्षा करते हैं, न कि हम उनकी। प्रकृति के नियम किसी भी सिद्धांत से कहीं अधिक शक्तिशाली होते हैं। उन्होंने कहा कि अरावली एक सतत और प्राकृतिक पर्वत श्रृंखला है, जिसे सुविधानुसार अलग-अलग परिभाषाओं में बांटने के बजाय इसके संरक्षण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आवश्यकता इस बात की है कि व्यावसायिक गतिविधि और व्यावसायिक दोहन के बीच स्पष्ट अंतर किया जाए। यदि किसी क्षेत्र में नियमानुसार व्यावसायिक उपयोग की अनुमति दी जाती है तो उसका अर्थ प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित दोहन की अनुमति नहीं होना चाहिए।
पहाडिय़ों की कटाई पर प्रशासन सख्ती से लागू करे नियम
मेवाड़ ने कहा कि उदयपुर से राजसमंद की ओर जाने वाले मार्ग सहित कई क्षेत्रों में पहाडिय़ों की कटाई और अनियंत्रित निर्माण जैसी गतिविधियां चिंता का विषय हैं। केवल नियम और नीतियां बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका धरातल पर समान रूप से और सख्ती से पालन होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण नहीं होना चाहिए। एक समान, स्पष्ट और व्यवहारिक नीति बनाई जाए, जिसे प्रशासन निष्पक्षता और कठोरता के साथ लागू करे। विधायक ने माछला मगरा क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों तथा उदयपुर को वेटलैंड घोषित किए जाने के बावजूद उसके प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों की ओर भी समिति का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल कागजों पर घोषित करने से नहीं होगा, बल्कि उसके लिए वास्तविक संरक्षण और निगरानी सुनिश्चित करनी होगी।
हिंदुस्तान जिंक से जुड़े प्रदूषण के मुद्दे पर समिति से गंभीरता से संज्ञान लेने का आग्रह
बैठक के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों एवं प्रस्तोताओं द्वारा हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड से जुड़े प्रदूषण एवं पर्यावरणीय प्रभावों का मुद्दा भी उठाया गया। इस विषय की गंभीरता को देखते हुए विधायक मेवाड़ ने समिति से इस पर गंभीरता से संज्ञान लेने तथा प्रस्तुत किए गए तथ्यों एवं चिंताओं का समुचित परीक्षण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकास और रोजगार आवश्यक हैं, लेकिन विकास की कीमत पर्यावरण और आने वाली पीढिय़ों के भविष्य से नहीं चुकाई जा सकती। अरावली केवल पहाडिय़ों की श्रृंखला नहीं, बल्कि राजस्थान के पर्यावरणीय संतुलन, जल संरक्षण और जैव विविधता के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक सुरक्षा कवच है। हमारा उद्देश्य विकास को रोकना नहीं, बल्कि ऐसा विकास सुनिश्चित करना है जो प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़े। अरावली के संरक्षण में किसी भी प्रकार की अस्पष्टता या दोहरे मापदंड की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
Nathdwara Live BJP Nathdwara BJP Nathdwara Nathdwara Blog

11/08/2026

आरएएस अधिकारियों की जारी तबादला सूची में राजसमन्द में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
- काम की छाप छोड़ गए नरेश बुनकर और एसडीएम गुप्ता व साक्षी पुरी
- 5 नए अधिकारी आए अधिकारियों में एक एडीएम व चार एसडीएम
- जिले से 3 अधिकारियों का तबादला
ब्यूरो/नवज्योति, राजसमंद। प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्मिक विभाग ने 183 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इस फेरबदल का व्यापक असर राजसमन्द जिले के प्रशासनिक ढांचे पर भी देखने को मिला है। जिले में पांच नए आरएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि यहां कार्यरत तीन अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य जिलों में किया गया है। राजसमन्द में प्रशासनिक स्तर पर प्रमुख बदलाव के बाद डीग के अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वा को राजसमन्द का नया अतिरिक्त जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, राजसमन्द एडीएम नरेश बुनकर का स्थानांतरण अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) न्यायालय, पाली के पद पर किया गया है। राजसमंद में कार्यरत एडीएम बृजेश गुप्ता का स्थानांतरण उपखंड अधिकारी ऋषभदेव (उदयपुर) के पद पर हुआ है। पाली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) न्यायालय के पद पर कार्यरत ओम प्रभा को राजसमन्द का नया उपखंड अधिकारी बनाया गया है। उदयपुर नगर निगम में उपायुक्त के पद पर कार्यरत डॉ नरेश सोनी को कुंभलगढ़ का नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कुंभलगढ़ एसडीएम साक्षी पुरी का स्थानांतरण विजयनगर (श्रीगंगानगर) किया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग जयपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में कार्यरत राजेश मीणा को आमेट का नया उपखंड अधिकारी बनाया गया है। उदयपुर के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग में उपायुक्त निरमा विश्नोई को उपखंड अधिकारी भीम के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस स्थानांतरण सूची के बाद जल्द ही सभी नवनियुक्त अधिकारी राजसमन्द पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
राजसमंद
काम की छाप छोड़ गए नरेश बुनकर और एसडीएम गुप्ता व साक्षी पुरी
जिले में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यशैली और आमजन से जुड़ाव की अलग पहचान बनाने वाले अतिरिक्त कलेक्टर नरेश कुमार बुनकर का तबादला पाली किया गया है। वहीं राजसमंद एसडीमए बृजेश गुप्ता व कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी का तबादला विजयनगर किया गया है। तीनों अधिकारियों ने राजसमंद में अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाते हुए आमजन के बीच अपनी अलग छवि बनाई। नरेश कुमार बुनकर लंबे समय से राजसमंद में बतौर एडीएम पदस्थ रहे और अपने काम के साथ लोगों से सीधे जुड़ाव के लिए भी जाने गए। वहीं एसडीएम बृजेश गुप्ता व साक्षी पुरी ने भी अपने कार्यकाल में प्रशासनिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। आमजन की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता और प्रशासनिक मामलों में प्रभावी कार्यशैली की चर्चा रही। अब इनों अधिकारी नई जिम्मेदारियों के साथ नई मंजिल की ओर बढ़ेंगे। राजसमंद में उनके कार्यकाल की यादें और काम की छाप लंबे समय तक लोगों के बीच बनी रहेगी।

तिलकायत महाराजश्री ने किया नव निर्मित सीधा घर व गोल्फ कार्ट का शुभारंभ । श्री विशाल बावा ने करवाया नवीन मार्ग व सीधा घर ...
10/08/2026

तिलकायत महाराजश्री ने किया नव निर्मित सीधा घर व गोल्फ कार्ट का शुभारंभ ।
श्री विशाल बावा ने करवाया नवीन मार्ग व सीधा घर का अवलोकन, गोल्फ कार्ट से बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा।

पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर, नाथद्वारा में वैष्णव श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे नवाचारों के क्रम में कामिका एकादशी के पावन अवसर पर नव निर्मित सीधा घर, नवीन प्रवेश मार्ग एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए आधुनिक ई-गोल्फ कार्ट वाहन का शुभारंभ किया गया।
गोस्वामी तिलकायत 108 श्री इन्द्रदमन जी महाराजश्री की आज्ञा एवं गोस्वामी चिरंजीव 105 श्री विशाल बावा साहब की प्रेरणा से तैयार किए गए इन सुविधा कार्यों का शुभारंभ तिलकायत महाराजश्री एवं युवाचार्य श्री विशाल बावा साहब के कर कमलों से हुआ।
कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम नवीन गोल्फ कार्ट वाहन का विधिवत पूजन किया गया। मंदिर के पंड्या जी परेश नागर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न करवाया। इसके पश्चात तिलकायत महाराजश्री ने इसी वाहन से नवीन सीधा घर का अवलोकन किया। महाराजश्री एवं युवाचार्य श्री विशाल बावा साहब ने नवनिर्मित सीधा घर का पूजन कर उसे प्रभु सेवा में समर्पित किया।
इसके बाद दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए तैयार किए गए नवीन प्रवेश मार्ग का भी देहली पूजन किया गया तथा तिलकायत महाराजश्री एवं श्री विशाल बावा साहब ने मार्ग का अवलोकन किया। एकादशी के पावन अवसर पर नवीन प्रवेश मार्ग एवं सीधा घर को प्रभु को समर्पित करते हुए विधिवत शुभारंभ किया गया।

बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगी विशेष सुविधा : युवाचार्य श्री विशाल बावा।

युवाचार्य श्री विशाल बावा साहब ने बताया कि आधुनिक ई-गोल्फ कार्ट वाहन की शुरुआत श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रायल के रूप में की गई है। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग एवं दिव्यांग वैष्णवों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के बाद आवश्यकता के अनुसार शीघ्र ही और नए वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा दर्शनार्थियों को सुगम एवं सुविधाजनक दर्शन हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।
श्रीनाथजी मंदिर में लगातार वैष्णवों की सुविधा के लिए किए जा रहे इन कार्यों से दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, कृष्ण भंडार अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत श्री के निजी सलाहकार अंजन भाई शाह, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, विठ्ठल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल, कमलेश पालीवाल, कल्पित जोशी, कैलाश पुरोहित, नितिन पानेरी, गोपी वर्मा, रोहित गुर्जर सहित मंदिर मंडल के सेवाकर्मी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की बहन ने नाथद्वारा पहुँच किए श्रीनाथजी के दर्शन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सगी बहन बसंतीबेन मोदी ...
09/08/2026

प्रधानमंत्री मोदी की बहन ने नाथद्वारा पहुँच किए श्रीनाथजी के दर्शन ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सगी बहन बसंतीबेन मोदी अपने पति हसमुखलाल मोदी के साथ रविवार को नाथद्वारा पहुँची ।

प्रधानमंत्री बहन बसंतीबेन व बहनोई हसमुखलाल ने श्रीनाथजी के राजभोग झांकी के दर्शन किए व प्रभु का आशीर्वाद लिया।
दर्शनों उपरांत मंदिर परंपरा अनुसार मोती महल में युवाचार्य श्री विशाल बावा ने उनका उपरना ओढ़ाकर व श्रीजी का प्रशाद भेंट कर समाधान किया गया ।
इस दौरान मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने बसंतीबेन व उनके परिवार को श्रीजी की पुष्टि सेवा प्रणाली को विस्तार से समझाया ।

इससे पूर्व नाथद्वारा पहुँचे पर पुलिस वृत निरीक्षक, मंदिर मंडल के राजस्व अधिकारी ने स्थानीय न्यू कॉटेज उनकी अगवानी की ओर श्रीनाथजी के दर्शन करवाए ।

"यह सुख सावन में बनि आवे दूल्हे दुलहनि संग झुलावे"श्रीजी को धराया ऋतु का अंतिम सेहरा का श्रृंगार, गुलाब के हिंडोलने में ...
03/08/2026

"यह सुख सावन में बनि आवे दूल्हे दुलहनि संग झुलावे"

श्रीजी को धराया ऋतु का अंतिम सेहरा का श्रृंगार, गुलाब के हिंडोलने में झूले ठाकुरजी।

पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी की हवेली में श्रावण कृष्ण पंचमी के अवसर पर प्रभु का ऋतु का अंतिम सेहरे का श्रृंगार धराया गया। आज का श्रृंगार सखियों के साकेत वन में प्रभु को धाराएं सेहरे के भाव के अनुरूप धारण कराया गया, आज अमरसी पिछोड़ा और श्रीमस्तक पर अमरसी छज्जेदार पाग के ऊपर धराए सेहरा में श्रीजी अत्यंत आकर्षक दिखाई दिए।

प्रभु को आज वनमाला का हल्का श्रृंगार धराया गया, सभी आभरण फिरोज़ा रंग के धराये, श्रीमस्तक पर रुपहली ज़री की बाहर की खिडकी की अमरसी छज्जेदार पाग के ऊपर हीरा व माणक का सेहरा, बायीं ओर दो तुर्री, दायीं ओर रुपहली ज़री की लूम ओर मीना की चोटी, श्रीकर्ण में मकराकृति कुंडल, कस्तूरी, कली व कमल माला से संग श्वेत पुष्पों की थाग वाली दो सुन्दर मालाजी धरायी गई।
श्रीजी को आज अमरसी मलमल के पिछोड़ा व रुपहली ज़री की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित पटका, ठाड़े वस्त्र मेघश्याम रंग के धराये गए।

आज के दिन सखियों ने साकेत वन में प्रिया-प्रीतम को सेहरे का श्रृंगार धराकर हिंडोलना झुलाया था इसी भाव से लग्नमंडप के चित्रांकन से सुसज्जित पिछवाई धरायी गई जिसमें श्री ठाकुरजी के साथ श्री स्वामिनीजी एवं श्री यमुनाजी के सेहरे के श्रृंगार में दर्शन होते हैं और सखियाँ मंगल गीत गा रही हैं।
वहीं स्वर्ण की रत्न जड़ित चौकी पर गादी और तकिया के ऊपर सफेद बिछावट की गई ।

संध्या आरती के दौरान कमल चौक में श्रीनाथजी के प्रतिनिधि स्वरूप श्री मदनमोहन लालजी को गुलाब व अन्य पुष्पों से सुसज्जित हिंडोलने में विराजित कर श्रद्धापूर्वक हिंडोला झुलाया गया। श्री मदनमोहन लालजी को भी श्रीनाथजी के समान अमरसी मलमल के रूपहरी किनारीयुक्त वस्त्र धारण कराए गए व सिर पर सखियों के भाव से सेहरा धराया गया।
अमरसी मलमल की रूपहरी किनारी से सज्जित पिछवाई धराई गई व वन उपवन का निर्माण किया गया जहां विवाह के भाव से मंगल गीत गाती व वादन करती सखियां सजाई गई ।
इस अवसर पर कीर्तनकारों ने "दूल्हे दूल्हन संग झूलत", "झूलत लाल हे दूल्हा-दुल्हन" सहित विभिन्न कीर्तनों का गान कर प्रभु को रिझाया।
गुलाब हिन्डोला की इस सुन्दर एवं मनोहारी झांकी के दर्शन के लिए वैष्णव श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

हरी मलमल के पिछोड़ा व छज्जेदार पाग में सजे श्रीनाथजी, रजत हिंडोलने में झूले श्री मदनमोहन लालजी । पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप...
02/08/2026

हरी मलमल के पिछोड़ा व छज्जेदार पाग में सजे श्रीनाथजी, रजत हिंडोलने में झूले श्री मदनमोहन लालजी ।

पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी की हवेली में श्रावण कृष्ण चतुर्थी के अवसर पर प्रभु का मनोहारी एवं भावपूर्ण श्रृंगार धराया गया। आज का श्रृंगार श्री ललिताजी के भाव के अनुरूप धारण कराया गया, जिसमें श्रीनाथजी हरी मलमल के पिछोड़ा और सुनहरी जरी की छज्जेदार पाग में अत्यंत आकर्षक दिखाई दिए।

श्रीनाथजी को हरी मलमल का सुनहरी पठानी किनारी से सुसज्जित पिछोड़ा धारण कराया गया। श्रीमस्तक पर जमाव का कतरा, सुनहरी लूम, सुनहरी तुर्री तथा बाईं ओर शीशफूल सुशोभित किया गया। प्रभु को कमर तक हल्का श्रृंगार धारण कराया गया, जिसमें माणक एवं स्वर्णाभूषणों की छटा देखते ही बन रही थी। श्रीकर्ण में चार कर्णफूल एवं लाल मीना के वेणु-वेत्र धारण कराए गए। कमलमाला के साथ सफेद एवं पीले पुष्पों की सुंदर मालाएँ तथा श्रीहस्त में कमलछड़ी सुशोभित की गई। ठाड़े वस्त्र श्याम रंग के धारण कराए गए।

संध्या आरती के दौरान कमल चौक में श्रीनाथजी के प्रतिनिधि स्वरूप श्री मदनमोहन लालजी को रजत हिंडोलने में विराजित कर श्रद्धापूर्वक हिंडोला झुलाया गया। श्री मदनमोहन लालजी को भी श्रीनाथजी के समान हरे मलमल के सुनहरी किनारीयुक्त वस्त्र धारण कराए गए। उनकी गोद में विराजित श्री बालकृष्णलालजी की झांकी ने भक्तों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

श्रावण मास की इस अलौकिक एवं मनोहारी झांकी के दर्शन के लिए देश-विदेश से आए वैष्णव श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रभु के दिव्य श्रृंगार और रजत हिंडोलने की झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे ।

*राजसमंद को मिलेगी 436 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात*"*लोकार्पण, शिलान्यास' सहित 'कर्तव्य पथ संवाद' कार्...
01/08/2026

*राजसमंद को मिलेगी 436 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात*

"*लोकार्पण, शिलान्यास' सहित 'कर्तव्य पथ संवाद' कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा*

राजसमंद, 1 अगस्त। जिले को एक साथ 436 करोड़ के विकास कार्यों और परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित 100 फीट मार्ग पर भिक्षु निलयम में आयोजित मुख्य समारोह में जिले को लगभग 436 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

इस अवसर पर वे 313.95 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 263 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 122.40 करोड़ रुपये की लागत से 81 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा दोपहर 12:30 बजे भिक्षु निलयम पहुंचकर मुख्य समारोह में भाग लेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण करेंगे।

मुख्य समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री भिक्षु निलयम में ही आयोजित "*कर्तव्य पथ संवाद : नेतृत्व व निष्ठा का मिलन" कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे*। कार्यक्रम से पूर्व एवं पश्चात वे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा आगमन-प्रस्थान करेंगे।

मणिजी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरंग हिंडोला में विराजे द्वारकाधीशराजसमंद । पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्...
30/07/2026

मणिजी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरंग हिंडोला में विराजे द्वारकाधीश

राजसमंद । पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर में गुरुवार को श्रावण कृष्ण पक्ष एकम के अवसर पर परंपरानुसार मणिजी पूजन एवं दर्शन का आयोजन हुआ। मणिजी के सार्वजनिक दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

मंदिर में सुबह प्रभु श्री द्वारकाधीश का विशेष श्रृंगार किया गया। प्रभु को लाल कुल्हे, कसूमल बड़ा पिछोड़ा, पन्ना के आभूषण, पीले ठाड़े वस्त्र, माला एवं वनमाला धारण कराई गई। उत्थापन दर्शन अपराह्न करीब चार बजे खुले, जो लगभग 20 मिनट तक रहे।

दर्शन के बाद श्री बालकृष्ण लालजी की गादीजी में गोस्वामी श्री वागीश कुमारजी महाराज की आज्ञा से परंपरानुसार मणिजी का पूजन किया गया। पूजन के पश्चात मणिजी को कान तिवारी लाया गया, जहां दर्जी मुखिया गिरीराज सनाढ्य ने श्रद्धालुओं को सार्वजनिक दर्शन कराए। दर्शन के दौरान कमल चौक में श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री द्वारकाधीश के जयघोष किए।

मंदिर प्रशासन के अनुसार यह मणिजी संपूर्ण श्रावण मास में प्रभु के कंठ में सुशोभित रहती है। भोग एवं आरती के दर्शन एक साथ संपन्न हुए। रतन चौक स्थित सुरंग हिंडोला में प्रभु श्री द्वारकाधीश विराजे, जहां चांदी के विभिन्न खिलौनों से आकर्षक झांकी सजाई गई।

इस अवसर पर गोस्वामी 108 श्री संजीव कुमारजी महाराज, मंदिर मुखिया कृष्णकांत सांचीहर, सहायक मुखिया, भीतरिया, कीर्तनकार एवं पखावज वादकों ने अपनी सेवाएं अर्पित कीं।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि 30 जुलाई से 31 अगस्त तक श्रावण मास के दौरान हिंडोला एवं झूला मनोरथ आयोजित होंगे। इस अवधि में श्रद्धालुओं को भोग, आरती, घटा और शयन के दर्शन भी हिंडोला मनोरथ के साथ कराए जाएंगे।

श्रीनाथजी मंदिर में हिंडोलना रोपण, इस वर्ष 33 दिन तक झूलेंगे ठाकुरजी । शुभ महुर्त में रोपा गया श्रीजी में हिंडोलना, पहले...
30/07/2026

श्रीनाथजी मंदिर में हिंडोलना रोपण, इस वर्ष 33 दिन तक झूलेंगे ठाकुरजी ।
शुभ महुर्त में रोपा गया श्रीजी में हिंडोलना, पहले दिन रजत हिंडोलने में बिराजे प्रभु।

पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में आज श्रावण वदी एकम के शुभ अवसर पर हिंडोलना रोपण (रोपणी उत्सव) विधि-विधान एवं शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ। आज से प्रभु श्रीनाथजी एक माह तक अनवरत हिंडोलने में बिराज़ कर भक्तों को दर्शन देंगे।
​​उत्सव के पहले दिन राजभोग के पश्चात शुभ मुहूर्त में डोल तिबारी में प्रभु का अधिवासन हुआ तथा श्रीजी प्रथम दिन रजत के हिंडोलने में बिराजे। मंदिर परंपरा के अनुसार, हिंडोलना रोपण उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर के सभी द्वारों पर सुंदर वंदनवार बांधी गईं, देहरी लीपी गई और प्रभु श्रीजी को विशेष श्रृंगार धराकर भोग समर्पित किया गया।
​​मंदिर के पंड्याजी परेश नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुषोत्तम मास एवं श्रावण मास के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले मनोरथों के तहत इस वर्ष प्रभु ठाकुरजी पूरे 33 दिनों तक हिंडोलने में बिराजेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रकार के भव्य एवं आकर्षक हिंडोलनों का निर्माण कर प्रभु को झुलाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को अलौकिक दर्शन का लाभ प्राप्त होगा।
​​हिंडोलना रोपण के साथ ही पुष्टिमार्ग में उष्णकाल की पूर्णतया विदाई हो जाती है।
​आज चारों समय की आरती थाली में की जाती है तथा आरती के दो खंड सजाए जाते हैं, ​झारीजी में दिनभर यमुनाजल भरा जाता है, जिससे प्रभु सेवा की वर्षाकालीन एवं शरद ऋतु संबंधी परंपराओं की शुरुआत होती है।
​इस अलौकिक उत्सव की शुरुआत के साथ ही मंदिर में देश-विदेश से आने वाले वैष्णव श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है ।

Address

Rajsamand

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dainik Navjyoti Rajsamand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dainik Navjyoti Rajsamand:

Shortcuts

Share