12/01/2026
अभाविप रामबन नगर ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर 'स्वामी विवेकानंद एवं भारत के युवा' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रामबन नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन भारतीय विद्या मंदिर, रामबन में किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय 'स्वामी विवेकानंद एवं भारत के युवा' रहा, जिसमें नगर के गणमान्य लोग,कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि श्री अर्थ (जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रामबन) ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार युवाओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं। उन्होंने जोर दिया कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को चरित्रवान और अनुशासित होना अनिवार्य है।
विशिष्ट अतिथि श्री सनक श्रीवत्स (प्रांत मंत्री, अभाविप जम्मू-कश्मीर) ने कहा कि अभाविप सदैव स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को धरातल पर उतारने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही कल के समृद्ध भारत का आधार है, इसलिए उसे शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी आत्मसात करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में आकृति ठाकुर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रमुख रामबन चमेल मन्हास, सचिन ठाकुर जिला संयोजक, जोबिश कुमार जिला विस्तारक विक्रम कटोच रामबन नगर अध्यक्ष, उपस्थित रहे