17/06/2025
झारखंड में हुए शराब घोटाले में एसीबी ने एक और बड़ी कारवाई की है. एसीबी ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को अमित प्रकाश से दिन भर पूछताछ के बाद देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अमित प्रकाश दिसंबर 2024 तक उत्पाद विभाग में आयुक्त के साथ साथ जेएसबीसीएल के एमडी के प्रभार में रहे थे.