News time

News time here you will get funny comedy videos.

10/07/2026
एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, केतन ह*त्याकांड मामले में गिरफ्तार उनकी मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस के सामने बताया है कि केतन के ...
27/06/2026

एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, केतन ह*त्याकांड मामले में गिरफ्तार उनकी मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस के सामने बताया है कि केतन के सिर पर बाल नहीं थे और वह विग लगाते थे। बकौल सिया, यह बात उसे पसंद नहीं थी इसलिए वह उनसे शादी नहीं करना चाहती थी। सिया से कथित तौर पर जेल में उसका परिवार मिलने नहीं आया।

दिल्ली की महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी गॉल ब्लैडर की सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने गलती से गलत नस काट दी जिससे बाद में उसे...
27/06/2026

दिल्ली की महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी गॉल ब्लैडर की सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने गलती से गलत नस काट दी जिससे बाद में उसे पीलिया हो गया और दूसरी सर्जरी करानी पड़ी। बकौल पीड़िता, शिकायत करने पर डॉक्टर बोली, "यह अल्लाह की मर्जी है।" आरोप है, डॉक्टर ने मामले को ₹500-₹1000 में रफा-दफा करने के लिए कहा।

मेक्सिको के तमाउलिपास में एक परिवार को लगभग एक महीने से लापता उनका पालतू कुत्ता मिल गया। यह कुत्ता तब दिखा जब फैन्स FIFA...
27/06/2026

मेक्सिको के तमाउलिपास में एक परिवार को लगभग एक महीने से लापता उनका पालतू कुत्ता मिल गया। यह कुत्ता तब दिखा जब फैन्स FIFA वर्ल्ड कप में चेक रिपब्लिक पर मेक्सिको की जीत का जश्न मना रहे थे और उसकी लाइवस्ट्रीमिंग हो रही थी। वीडियो में एक फैन भीड़ के बीच कुत्ते को ले जाते हुए दिखा था।

आगरा (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी पार्षद किशन नायक ने घुटने भर गंदे नाले के पानी में खड़े होकर अपना जन्मदिन मनाया है। नाले ...
27/06/2026

आगरा (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी पार्षद किशन नायक ने घुटने भर गंदे नाले के पानी में खड़े होकर अपना जन्मदिन मनाया है। नाले में केक काटने का उनका वीडियो सामने आया है। दरअसल, मॉनसून से पहले वॉर्ड में नाले की सफाई के लिए उनके द्वारा की गई कई अपीलों/शिकायतों को नगर निगम के सीनियर अधिकारियों ने नज़रअंदाज़ कर दिया था।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच टीम ने बड़ी रिकवरी की है। जांच टीम को आरोपियों के पास से अब तक ₹79.85 लाख कैश मिला ...
27/06/2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच टीम ने बड़ी रिकवरी की है। जांच टीम को आरोपियों के पास से अब तक ₹79.85 लाख कैश मिला है और नोटों की गिनती जारी है। गौरतलब है, एसआईटी ने मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

22 वर्षों से कभी न बैठने (आसन ग्रहण न करने) का संकल्प निभाने वाले सीकर (राजस्थान) के 75-वर्षीय संत शंकर दास महाराज को 'ख...
27/06/2026

22 वर्षों से कभी न बैठने (आसन ग्रहण न करने) का संकल्प निभाने वाले सीकर (राजस्थान) के 75-वर्षीय संत शंकर दास महाराज को 'खड़ेश्वर बाबा' भी कहते हैं। वह अब करीब 1000 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा पर निकले हैं जो वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू-कश्मीर) पर खत्म होगी। यात्रा पूरी करने के लिए उन्होंने कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की है।

Address

Varanasi
Ramnagar
232105

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News time posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share