01/09/2026
अध्यापक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल
बीपीएल एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को बी.एड. में विशेष फीस छूट की घोषणा
Nav Times 👇 👇
रामपुर बुशहर(नोगली-बालना)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश का उत्कृष्ट संस्थान सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा महाविद्यालय एवं डिग्री कॉलेज, नोगली-बालना के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल की है।
शिक्षा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आने वाले परिवारों के विद्यार्थियों को बी.एड. पाठ्यक्रम की फीस में विशेष छूट देने की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत बी.एड. करने के इच्छुक BPL विद्यार्थियों को ₹33,000 प्रतिवर्ष, अर्थात दो वर्षों की कुल फीस ₹66,000 में अपना बी.एड. प्रशिक्षण पूरा करने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार संस्था की ओर से विशेष फीस छूट प्रदान की जाएगी।
इसी प्रकार गरीब एवं जरूरतमंद SC, ST तथा OBC विद्यार्थियों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है, जिसके तहत पात्र विद्यार्थियों को कुल ₹35,000 की फीस में बी.एड. प्रशिक्षण पूरा करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि “आर्थिक अभाव के कारण कोई भी युवा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। हमारा प्रयास है कि समाज के जरूरतमंद और प्रतिभाशाली युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले।”
इस अवसर पर संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि “जो विद्यार्थी अनाथ हैं, उन्हें इस पाठ्यक्रम में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आर्थिक अभाव के कारण कोई भी युवा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। हमारा प्रयास है कि समाज के जरूरतमंद और प्रतिभाशाली युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले।”
उन्होंने कहा कि मानव शिक्षा कल्याण समिति लंबे समय से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा ही ऐसा माध्यम है, जो व्यक्ति के साथ-साथ पूरे समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकती है।
डॉ. मुकेश कुमार ने समाज के सक्षम लोगों से भी आह्वान किया कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करें, ताकि कोई भी युवा केवल आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने सपनों को पूरा करने से वंचित न रहे।
शिक्षा के क्षेत्र में इस विशेष पहल को शिक्षक दिवस पर समाजहित एवं शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।
यह सुनहरा अवसर केवल अंतिम 30 सीटों के लिए है और इसकी अंतिम तिथि 7 सितंबर तक रहेगी। जिस में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रहे गा। शिक्षा के क्षेत्र में इस विशेष पहल को शिक्षक दिवस पर समाजहित एवं शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।