The Rampur Digital

The Rampur Digital Rampur (Hindi: rampore, Urdu: رام پور) is a city and a municipality located in Rampur District in the Indian state of Uttar Pradesh. Spread in area of 2367 Sq.
(2)

📢 हर खबर सच के साथ | दुनिया की सच्ची तस्वीर
सूचना और न्यूज़ नेटवर्क —
जनता की बात, ज़मीन से जुड़ी सच्चाई।
🎙️ One-to-One Political Interviews | Ground Reports | जनहित की आवाज़
📩 Marketing/Ads: +919627466902 / [email protected] "The District Rampur is located between Longitude 78-0-54 & 69-0-28 East and Latitude 28-25 & 29-10 North. Km falls in Moradabad Division of Uttar Pradesh State. It

is surrounded by District Udham Singh Nagar in North, Bareilly in East, Moradabad in West and Badaun in South. The height from sea level is 192 Meter in north and 166.4 m in South. Situated on the national highway 24, the state capital is 302 km in East and national capital is 185 km in West. It is well connected by Railways & Roadways." if u want more about rampur then. http://rampur.nic.in/home4new.asp
http://en.wikipedia.org/wiki/Rampur,_Uttar_Pradesh
http://razalibrary.gov.in/

15/08/2026
14/08/2026
14/08/2026

🇮🇳 इस स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के साथ अपनी पहचान बनाइए! 🇮🇳

तिरंगा सिर्फ हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं,
यह हमारी एकता, गर्व और देशभक्ति की पहचान है। ❤️🤍💚

इस बार आप भी तिरंगे के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर हमारे साथ साझा करें और देश के इस गौरवपूर्ण उत्सव का हिस्सा बनें। 🇮🇳✨

📸 कैसे शामिल हों?
👉 तिरंगे के साथ अपनी फोटो भेजें
📍 अपने शहर/स्थान का नाम जरूर लिखें
📲 WhatsApp करें: 9627466902
💬 या इसी पोस्ट के Comments में अपनी फोटो शेयर करें।

आपकी तस्वीर हमारे page पर साझा की जाएगी। ❤️

हर तस्वीर में तिरंगा,
हर दिल में हिंदुस्तान। 🇮🇳
आइए, मिलकर मनाएं आज़ादी का जश्न
और तिरंगे को दें अपना सम्मान।

🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳

14/08/2026

#कमिश्नर के सेवा विस्तार की अवधि आज पूरी...

14/08/2026

🙏 सादर आमंत्रण 🙏

गत 11 वर्षों की भाँति इस वर्ष भी
त्रिलोक सेवा समिति द्वारा कांवड़ियों की सेवा हेतु
विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
कृपया पधारकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें एवं
कांवड़ियों की सेवा में सहभागी बनें।

📅 दिनांक: 16 अगस्त 2026 (रविवार)
📍 स्थान: CRPF Gate के सामने, मुरादाबाद रोड, रामपुर

📞 संपर्क सूत्र:
90458 75489
97584 47536

🙏 हर हर महादेव 🙏

🚩 बोल बम 🚩

त्रिलोक सेवा समिति, रामपुर
आज्ञा से सनी अरोरा

13/08/2026

जनता दर्शन में डीएम की त्वरित कार्रवाई: अतिवृष्टि से घर गंवाने वाली महिला को 1.20 लाख की सहायता, 4 गंभीर मरीजों को बांटे आयुष्मान कार्ड

राज्य आपदा मोचक निधि और आयुष्मान भारत योजना से मिली संजीवनी, जांच के तुरंत बाद डीएम ने खुद कार्यालय बुलाकर सौंपा लाभ

अधिकारियों को सख्त हिदायत: शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण, जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो रहा है। प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण तब देखने को मिला जब अतिवृष्टि से अपना कच्चा मकान खो चुकी तहसील सदर की एक महिला को ’’राज्य आपदा मोचक निधि’’ से तत्काल 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही, असाध्य रोगों से जूझ रहे 4 मरीजों की त्वरित पात्रता जांच कराकर उन्हें इलाज के लिए ’’आयुष्मान भारत योजना’’ के तहत आयुष्मान कार्ड सौंपे गए। इस त्वरित कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

*बारिश से उजड़ा आशियाना, आपदा निधि से मिला सहारा*
तहसील सदर के ग्राम खौद के मझरा की रहने वाली श्रीमती लादो का कच्चा आवासीय मकान भारी बारिश (अतिवृष्टि) के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। बेघर हो चुकीं श्रीमती लादो अपनी यह पीड़ा लेकर सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। डीएम ने मामले की गंभीरता को तुरंत भांपते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थलीय जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। जांच आख्या में नुकसान की पुष्टि होने के बाद, बिना किसी लालफीताशाही के जिलाधिकारी ने श्रीमती लादो को अपने कार्यालय बुलाया और ’’राज्य आपदा मोचक निधि’’ के तहत 1.20 लाख रुपये की सम्मानजनक राहत राशि प्रदान की। इस त्वरित मदद के लिए महिला ने भरे गले से प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

*बीमारी से जंग में ’’आयुष्मान योजना’’ बनी ढाल*
जनता दर्शन सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी त्वरित राहत सुनिश्चित की गई। विगत दिनों आयोजित जनता दर्शन में तहसील स्वार, मिलक और सदर क्षेत्र से आए चार गंभीर रूप से बीमार फरियादियों: श्रीमती हसरून जहां, श्री मदनपाल, श्रीमती चमेली और श्रीमती पूनम ने महंगे इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के जरिए तुरंत इन सभी की पात्रता की जांच कराई। सभी के पात्र पाए जाने पर डीएम ने उन्हें दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर बुलवाया और ’’आयुष्मान भारत योजना’’ (प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना) के अंतर्गत मौके पर ही आयुष्मान कार्ड प्रदान किए, ताकि उनके मुफ्त और बेहतर इलाज का रास्ता साफ हो सके।

*पात्रों को न काटने पड़ें चक्कर, अधिकारियों को सख्त निर्देश*
फरियादियों को राहत बांटने के साथ-साथ जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अमले को कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता दर्शन में आने वाली हर शिकायत का मौके पर जाकर मुआयना किया जाए और नियमानुसार उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यदि किसी भी पात्र व्यक्ति को बेवजह दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े या अधिकारियों के स्तर पर कोई भी हीलाहवाली या लापरवाही बरती गई, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

Address

Rampur
244901

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Rampur Digital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share