Rampur Blog

Rampur Blog A BLOG PAGE OF RAMPUR CITY
Daily City Updates | Promotions | Events | News | Stories

हाजी रिज़वान के यहाँ ताज़ियत के लिए पहुँचे आज़म ख़ान व अब्दुल्ला आज़ममुरादाबाद जिले की कुन्दरकी विधानसभा में एक बार फिर ...
03/11/2025

हाजी रिज़वान के यहाँ ताज़ियत के लिए पहुँचे आज़म ख़ान व अब्दुल्ला आज़म

मुरादाबाद जिले की कुन्दरकी विधानसभा में एक बार फिर सियासी सरगर्मियाँ देखने को मिलीं जब उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और कौमे-मिल्लत के रहनुमा आज़म ख़ान साहब अपने बेटे अब्दुल्ला आज़म के साथ पूर्व विधायक हाजी रिज़वान साहब के आवास पहुँचे।

हाजी रिज़वान साहब के छोटे भाई का लगभग सात दिन पहले इंतिक़ाल हो गया था। इस दुखद मौके पर आज़म ख़ान साहब ने उनके परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और मरहूम के लिए मग़फिरत की दुआ की।

इस दौरान आज़म ख़ान साहब ने कहा कि ग़म के इन पलों में वे और पूरा समाज हाजी रिज़वान के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को हिम्मत और सब्र की दुआ दी।

हाजी रिज़वान साहब ने आज़म ख़ान और अब्दुल्ला आज़म का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके आने से परिवार को हौसला मिला है। ताज़ियत के इस मौके पर स्थानीय लोग और समाज के कई मौक़र शख्स भी मौजूद रहे।

इस मुलाक़ात को लेकर इलाके में चर्चा रही, वहीं लोगों ने मरहूम के लिए फातहा पढ़ी और उनकी मग़फिरत की दुआ की।

अल्लाह तआला मरहूम को जन्नतुल फ़िरदौस अता फरमाए और परिवार को सब्र ए जमील दे। आमीन।

02/11/2025

शानदार! ज़बरदस्त!! ज़िंदाबाद!!!

मुबारक हो भारत! 🇮🇳

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कमाल कर दिखाया है। विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया है।

पूरे देश को आप पर नाज़ है!

हमारे मिरर/शीशे में लिखा होता है कि मेरी वर्दी दुरुस्त है?लेकिन में चाहती हूं मिरर/शीशे में यह लिखा होना चाहिए कि मेरी व...
24/10/2025

हमारे मिरर/शीशे में लिखा होता है कि मेरी वर्दी दुरुस्त है?

लेकिन में चाहती हूं मिरर/शीशे में यह लिखा होना चाहिए कि मेरी वर्दी, मेरी शान है!

डीजी ट्रेनिंग वरिष्ठ आईपीएस तिलोत्तमा वर्मा जी

21/10/2025

दुबई में दिवाली के अवसर पर उत्सव मनाते हुए भारतीय


श्री अयोध्या धाम में आस्था की शाश्वत ज्योति आज हर हृदय में प्रज्वलित है।भक्ति और विश्वास से दमकता हर दीप 'रामराज्य' के उ...
19/10/2025

श्री अयोध्या धाम में आस्था की शाश्वत ज्योति आज हर हृदय में प्रज्वलित है।

भक्ति और विश्वास से दमकता हर दीप 'रामराज्य' के उज्ज्वल आदर्शों का आह्वान कर रहा है। यह 'दीपोत्सव' सनातन भारत का अमर उद्घोष है।

जय श्री राम!

  अफ़सर के ख़िलाफ़ FIR दर्ज !! 🚨  शिवांसु राजपूत 2019 बैच कर्नाटका कार्डर सहित उनके परिवार के 7 सदस्यों के ख़िलाफ़ उनकी ...
18/10/2025

अफ़सर के ख़िलाफ़ FIR दर्ज !! 🚨

शिवांसु राजपूत 2019 बैच कर्नाटका कार्डर सहित उनके परिवार के 7 सदस्यों के ख़िलाफ़ उनकी पत्नी डॉ कृति सिंह ने #नोयडा में मुकदमा दर्ज़ कराया है मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा है !! 🤔 बेहद पढ़े लिखे लोगों का समाज मे यह हाल है 😇

*आप हैं डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर* आज पुलिस ऑफिस से मीटिंग के लिए बाहर जाते समय एक सिपाही छुट्टी के लि...
17/10/2025

*आप हैं डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर*

आज पुलिस ऑफिस से मीटिंग के लिए बाहर जाते समय एक सिपाही छुट्टी के लिए ऑफिस आ रहा था। सर द्वारा उसके हाथ मे पीला कार्ड देख कर तुरंत उससे कारण पूछकर वही रास्ते मे दीवाल पर ही उसकी छुट्टी मंजूर कर दी। न किसी मेज की जरूरत पड़ी न किसी ऑफिस की अच्छाई अलग ही झलकती है इंसान की

सीबीआई ने DIG रोपड़ रेंज को गिरफ्तार किया*➡️रिश्वत लेते हुए पकड़े गए DIG ➡️DIG का नाम हरचरण सिंह भुल्लर                 ...
16/10/2025

सीबीआई ने DIG रोपड़ रेंज को गिरफ्तार किया*

➡️रिश्वत लेते हुए पकड़े गए DIG
➡️DIG का नाम हरचरण सिंह भुल्लर

जेल में रह कैदी और कारागार अधीक्षक के सरकारी खाते से ही उड़ा दिये 52 लाख 😂😂यूपी की आजमगढ़ जेल में गजब हो गया है। जिला का...
15/10/2025

जेल में रह कैदी और कारागार अधीक्षक के सरकारी खाते से ही उड़ा दिये 52 लाख 😂😂

यूपी की आजमगढ़ जेल में गजब हो गया है। जिला कारागार के वरिष्ठ्र अधीक्षक (Senior Superintendent) के सरकारी बैंक खाते से फर्जीवाड़ा कर 17 माह में 52 लाख से भी अधिक रुपये निकाले गए हैं। जेल से छूटने के बाद दहेज हत्या के आरोपी बंदी ने करीब 25 बार में जेल की चेकबुक से फर्जी हस्ताक्षर के जरिए रुपये निकाले। इन रुपयों से उसने बहन की शादी की। शादी में 25 लाख रुपये खर्च हुए। 10 लाख रुपयों से उसने कर्ज चुकाया और 3.75 लाख रुपये की बुलेट भी खरीदी थी। 52.85 लाख रुपयों से इतना खर्च करने के बाद जो बचा उसमें अन्य आरोपियों ने बंदरबाट कर ली।
जेल के सरकारी खाते से फर्जीवाड़ा कर 52 लाख से अधिक रुपये निकाले जाने के मामले में जिला कारागार के अफसरों की भी भूमिका संदिग्ध है। जेल से छूटने के बाद आरोपी चुराई गई चेकबुक पर जेल अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 17 महीने तक रुपये निकालते रहे और जेल अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि बैंक से जेल अधीक्षक के मोबाइल पर लगातार रुपये निकाले जाने का मैसेज भी जाता रहा। 17 महीने बाद घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार को नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया। खाते से कुल 52.85 लाख रुपये 17 महीने में निकाले गए थे। दहेज हत्या मामले में रामजीत यादव 20 मई 2024 को जेल से जमानत पर छूटा था। दूसरा बंदी शिवशंकर हत्या के आरोप में जेल में बंद था। दोनों जेल में निरुद्ध रहते हुए लेखा कार्यालय में वरिष्ठ सहायक मुशीर अहमद के राइटर के रूप में काम करते थे। मुशीर अहमद और लेखा कार्यालय के चौकीदार अवधेश कुमार पांडेय की मिलीभगत से दोनों ने चेकबुक चुरा ली। रामजीत के पास जेल की फर्जी मुहर थी। चेक पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक की मुहर और फर्जी हस्ताक्षर कर वह रुपये को अपने खाते में ट्रांसफर कराता था।

15/10/2025

ग्वालियर में एडवोकेट अनिल मिश्रा का जन्मदिन मनाने के लिए सड़क पर टेंट लगना था

जब CSP हिना खान ने मना किया तो कुछ लोगों ने उन्हें सनातन विरोधी बताया और उनके सामने जय श्री राम के नारे लगाए

हिना खान ने उनसे भी ज़्यादा ज़ोर से नारा लगा दिया

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rampur Blog posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share