Zero to up jankari News

Zero to up jankari News “Zero से सच तक – ग्राउंड रिपोर्टिंग न्यूज़” “ज़ीरो से शुरू, सच पर खत्म” ग्राउंड रिपोर्टिंग | फैक्ट्स | सच की आवाज
“खबरें वो, जो ज़मीन पर दिखें”

17/08/2026

TDPL द्वारा कराए गए सारे एग्जाम रद्द किए जाएंगे... हेमंत सोरेन का आया बयान...साथ ही JSSC CGL भी रद्द करने का निर्णय लिया गया बस मामला CBI जांच में अटक गई

06/08/2026

धनबाद के कोलांचल यूनिवर्सिटी में छात्रों जोरदार प्रदर्शन

30/07/2026

जब युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा, तो सिंहासन हिलना तय है! JPSC 14th PT परीक्षा में धांधली को लेकर अब छात्र सड़कों पर उतर चुके हैं। जानिए क्या है पूरा TDPL एजेंसी विवाद और अभय तिवारी का वो 11 दिनों का सीक्रेट होटल कनेक्शन!
​

धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने का...
30/07/2026

धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने कारोबारी एलबी सिंह के करीब 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज कर दिया है, जबकि 1.02 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी भी जब्त की गई है....ईडी के अनुसार, कार्रवाई अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर की गई। जांच में 200 से अधिक अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड भी बरामद हुए हैं। एजेंसी का आरोप है कि अवैध कोयला खनन, चोरी के कोयले की तस्करी, रंगदारी और लेवी वसूली से अर्जित धन को शेल कंपनियों और वित्तीय लेन-देन की कई परतों के जरिए वैध दिखाने की कोशिश की गई.

JPSC जांच में बड़ा मोड़! अब OMR कार्बन कॉपी से तलाशेगी सच, CID ने सफल अभ्यर्थियों को भेजा नोटिस                         ...
30/07/2026

JPSC जांच में बड़ा मोड़! अब OMR कार्बन कॉपी से तलाशेगी सच, CID ने सफल अभ्यर्थियों को भेजा नोटिस

28/07/2026

साहिबगंज में सड़क नहीं, खटिया बनी सहारा! गर्भवती और अजन्मे बच्चे की सांसें थम गईं

छात्र राजनीति से मंत्री तक... और छात्रों के आंदोलन के बीच इस्तीफाकभी छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू करने वाले धर्मेंद्र ...
26/07/2026

छात्र राजनीति से मंत्री तक... और छात्रों के आंदोलन के बीच इस्तीफा

कभी छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू करने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने संगठन से लेकर केंद्र सरकार तक लंबी राजनीतिक यात्रा तय की। 2021 में वे देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री बने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू करने की जिम्मेदारी संभाली।

लेकिन NEET पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में छात्रों का गुस्सा बढ़ता गया। सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' की व्यंग्यात्मक मुहिम धीरे-धीरे बड़े छात्र आंदोलन में बदल गई। जंतर-मंतर पर लंबे धरने, सोशल मीडिया अभियान और लगातार बढ़ते दबाव के बीच 25 जुलाई 2026 को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

छात्र नेता से केंद्रीय मंत्री तक का उनका राजनीतिक सफर करीब चार दशक लंबा रहा, लेकिन अंत में छात्रों का आंदोलन ही उनके कार्यकाल का सबसे बड़ा राजनीतिक मोड़ बन गया।

🚨 JPSC भर्ती घोटाला: CID के सवालों में घिरी उप परीक्षा नियंत्रकझारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमि...
26/07/2026

🚨 JPSC भर्ती घोटाला: CID के सवालों में घिरी उप परीक्षा नियंत्रक

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। सीआईडी की एसआईटी ने रिमांड पर लिए गए पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी टीडीपीएल को आखिर संवेदनशील परीक्षाओं का टेंडर किस आधार पर दिया गया? सूत्रों के अनुसार, इस सवाल पर जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।

इधर, सीआईडी ने जेपीएससी कर्मचारी सोनू कुमार और टीडीपीएल से जुड़े अरविंद कुमार को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पर ओएमआर शीट में कथित हेराफेरी और डेटा टेंपरिंग का आरोप है।

वहीं, जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा से जुड़े एक वायरल आवेदन पत्र ने भी चयन प्रक्रिया पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

₹34 करोड़ खर्च... फिर भी रांची का शुद्ध पेयजल सड़कों पर बह रहा है.रांची की 90% से अधिक आबादी को पानी देने वाली गेतलसूद (...
26/07/2026

₹34 करोड़ खर्च... फिर भी रांची का शुद्ध पेयजल सड़कों पर बह रहा है.

रांची की 90% से अधिक आबादी को पानी देने वाली गेतलसूद (रुक्का) जलापूर्ति योजना गंभीर लीकेज की समस्या से जूझ रही है। जल शोधन संयंत्र से बूटी मोड़ तक महज 8 किलोमीटर में 10 से अधिक बड़े लीकेज मिले, जहां हर दिन लाखों लीटर शुद्ध पानी बर्बाद हो रहा है.

हैरानी की बात यह है कि इस व्यवस्था के रखरखाव पर हर साल ₹34 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई इलाकों में लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा, जबकि सड़कों पर पानी लगातार बह रहा है.

क्या करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी ऐसी लापरवाही स्वीकार की जा सकती है? अपनी राय कमेंट में बताइए.

20/07/2026

Address

Ranchi Road
Ranchi Road Area

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zero to up jankari News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share