
01/10/2024
झारखंड की राजधानी राँची में एक बार फिर धार्मिक उबाल पैदा हो गया जब काली मंदिर के सामने प्रतिबंधित मांस मिलने की खबर आई। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। रविवार को काली मंदिर के सामने और राँची के दो अन्य स्थानों पर मांस के टुकड़े बिखरे पाए गए, जिसने लोगों के गुस्से को भड़काने का काम किया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती CCTV फुटेज में साफ दिखा कि ये मांस ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जाया जा रहा था और बोरे गिरते समय किसी ने देखा भी नहीं!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार (29 सितंबर 2024) राँची में एचबी रोड, थड़पखना में सुबह 11.15 बजे एक बोरी में प्रतिबंधित मांस मिला, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पाया। लोगों ने लालपुर-अलबर्ट एक्का चौक रोड को जाम कर दिया। वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा समिति और बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता भी मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था।
स्थानीय लोगों ने माँग की कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का मामला बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। मंदिर के पास मांस मिलने की घटना के कारण धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।