Indian Guard

Indian Guard बेजुबानों की आवाज हैं हम

डीवीसी प्रबंधन के समक्ष सांसद ढुल्लू महतो ने उठाए जनहित, श्रमिक हित और CSR से जुड़े कई गंभीर मुद्देधनबाद लोकसभा क्षेत्र ...
23/05/2026

डीवीसी प्रबंधन के समक्ष सांसद ढुल्लू महतो ने उठाए जनहित, श्रमिक हित और CSR से जुड़े कई गंभीर मुद्दे

धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद Dhullu Mahato ने दामोदर घाटी निगम Damodar Valley Corporation (डीवीसी) के चेयरमैन को पत्र लिखकर धनबाद संसदीय क्षेत्र के विभिन्न जनहित, कर्मचारी हित, शिक्षा, स्वास्थ्य, CSR एवं पेंशनरों से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। सांसद ने विशेष रूप से पंचेत, मैथन, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल एवं आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।

सांसद ढुलू महतो ने अपने पत्र में डीवीसी विद्यालयों में वर्ष 2003 से कार्यरत संविदा शिक्षकों के स्थायीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक शिक्षकों को नियमित नियुक्ति नहीं दी गई है। उन्होंने डीवीसी प्रबंधन से न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए सभी संविदा शिक्षकों को अविलंब स्थायी नियुक्ति देने की मांग की।
इसके साथ ही सांसद ने बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा के कैंटीन श्रमिकों तथा मैथन, पंचेत एवं अन्य परियोजनाओं में लंबे समय से कार्यरत कैजुअल कर्मियों की समस्याओं को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि दशकों से सेवा देने वाले श्रमिकों को आज भी न्यूनतम मजदूरी एवं सीमित सुविधाओं पर काम करना पड़ रहा है, जबकि श्रम विभाग एवं सक्षम प्राधिकरण समान वेतन एवं सुविधाएं देने के आदेश जारी कर चुके हैं। सांसद ने श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
सांसद ढुलू महतो ने डीवीसी के मैथन एवं पंचेत अस्पतालों की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है, जिसके कारण सामान्य मरीजों को भी निजी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। पंचेत अस्पताल में अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे जैसी मूलभूत सुविधाएं लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीण एवं गरीब मरीजों को परेशानी हो रही है। सांसद ने अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति एवं बंद स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल शुरू करने की मांग की।
उन्होंने डीवीसी महिला हाई स्कूल, पंचेत की स्थिति को भी गंभीर बताते हुए कहा कि बालिका विद्यालय होने के बावजूद वहां महिला शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों की भारी कमी है। इससे छात्राओं को असहजता एवं असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने विद्यालय में महिला शिक्षिकाओं की नियुक्ति एवं बंद पड़े प्लस टू (+2) सत्र को पुनः प्रारंभ करने की मांग की।
सांसद ने डीवीसी पेंशनरों पर लगाए गए पेनल रेंट में अप्रत्याशित बढ़ोतरी का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि जीवनभर संस्था की सेवा करने वाले पेंशनभोगियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने विवादित आदेश को तत्काल स्थगित कर पेंशनरों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक वार्ता करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त सांसद ने पंचेत एवं आसपास के क्षेत्रों में डीवीसी द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के संसाधनों का उपयोग करने वाली संस्था होने के नाते डीवीसी की जिम्मेदारी स्थानीय जनता के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के प्रति भी बनती है। सांसद ने CSR योजनाओं की समीक्षा कर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।
सांसद ढुलू महतो ने कहा कि डीवीसी केवल एक औद्योगिक संस्था नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता, श्रमिकों, कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं छात्राओं की समस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित के हर मुद्दे को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

उन्होंने डीवीसी प्रबंधन से सभी विषयों पर शीघ्र, संवेदनशील एवं सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रभावित लोगों के साथ व्यापक जनआंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

“रागिनी सिंह के सम्मान में सड़कों पर उतरी महिलाएं”: केंदुआ में श्रवण राय का पुतला दहन, कार्रवाई की मांग तेजकेंदुआडीह में...
22/05/2026

“रागिनी सिंह के सम्मान में सड़कों पर उतरी महिलाएं”: केंदुआ में श्रवण राय का पुतला दहन, कार्रवाई की मांग तेज

केंदुआडीह में बुधवार को झरिया विधायक Ragini Singh के समर्थन में महिलाओं और युवाओं का भारी आक्रोश देखने को मिला। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष Shravan Rai द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान के विरोध में केंदुआ हनुमान मंदिर के समीप विधायक समर्थकों एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने श्रवण राय का पुतला दहन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि श्रवण राय लगातार व्यक्तिगत एवं अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा नेतृत्व से तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि विधायक रागिनी सिंह लगातार झरिया क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही हैं और उनके खिलाफ इस प्रकार की बयानबाजी पूरी तरह निंदनीय है।
प्रदर्शन के दौरान कुछ समय तक केंदुआ क्षेत्र का माहौल गरमाया रहा। मौके पर मौजूद समर्थकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व द्वारा जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

महिलाओं एवं युवाओं के इस विरोध प्रदर्शन ने क्षेत्र की राजनीति को और गरमा दिया है। अब सभी की नजर भाजपा नेतृत्व की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

धनबाद की जनसमस्याओं को लेकर मेयर संजीव सिंह ने प्रधान सचिव सुनील कुमार से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरांची में नगर विकास वि...
22/05/2026

धनबाद की जनसमस्याओं को लेकर मेयर संजीव सिंह ने प्रधान सचिव सुनील कुमार से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

रांची में नगर विकास विभाग एवं एनएचएआई के प्रधान सचिव Sunil Kumar से धनबाद मेयर Sanjeev Singh ने औपचारिक मुलाकात कर धनबाद शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शहर की सड़क, बिजली, पानी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

मुलाकात के दौरान मेयर संजीव सिंह ने प्रधान सचिव को अवगत कराया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है तथा लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
इसके अलावा मेयर ने शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बिजली व्यवस्था में सुधार एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की मांग भी रखी गई।

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहर धनबाद में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और शहर का समुचित विकास हो।

प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मेयर द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान धनबाद शहर के विकास, सड़क निर्माण, जलापूर्ति व्यवस्था एवं आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

माना जा रहा है कि इस पहल के बाद धनबाद शहर की कई लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी आ सकती है।

“राजभवन में गूंजी छात्रों की आवाज”: रागिनी-संजीव की पहल से BBMKU क्लस्टर सिस्टम हटने की बढ़ी उम्मीदरांची स्थित राजभवन मे...
22/05/2026

“राजभवन में गूंजी छात्रों की आवाज”: रागिनी-संजीव की पहल से BBMKU क्लस्टर सिस्टम हटने की बढ़ी उम्मीद

रांची स्थित राजभवन में झरिया विधायक Ragini Singh एवं धनबाद मेयर Sanjeev Singh ने महामहिम राज्यपाल Santosh Gangwar से मुलाकात कर धनबाद-झरिया की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान बीबीएमकेयू में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम तथा डिगवाडीह स्थित नए डिग्री कॉलेज की बदहाल स्थिति को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

मुलाकात के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने स्पष्ट कहा कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम को लागू करना छात्र हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र के अधिकांश विद्यार्थी श्रमिक, मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। ऐसे में अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई के लिए भेजे जाने से छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और उनका बहुमूल्य समय भी बर्बाद होगा।

वहीं मेयर संजीव सिंह ने भी क्लस्टर सिस्टम का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यदि यह व्यवस्था लागू हुई तो हजारों छात्र-छात्राओं को रोज लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे परिवहन, सुरक्षा एवं नियमित पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं और बढ़ेंगी। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा, अतिरिक्त यात्रा खर्च तथा पढ़ाई पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को गंभीर विषय बताया।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि दूरस्थ कॉलेजों तक पहुंचने में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ेगा और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। विधायक एवं मेयर दोनों ने राज्यपाल से छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए क्लस्टर सिस्टम पर पुनर्विचार करने की मांग की।
पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने बीबीएमकेयू के प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम को निरस्त करने की दिशा में आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन, विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे ताकि छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा कोई भी निर्णय उनकी वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।
इसके अलावा विधायक रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित नवस्थापित डिग्री कॉलेज की बदहाल व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में शिक्षकों की भारी कमी, पुस्तकालय के अभाव, विज्ञान प्रयोगशाला की अनुपलब्धता, शुद्ध पेयजल संकट, साफ-सफाई की खराब स्थिति एवं कमजोर सुरक्षा व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों का उल्लेख किया गया।
विधायक ने बताया कि कॉलेज परिसर चारों ओर से खुला होने के कारण असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे छात्राओं को असुरक्षा महसूस होती है। उन्होंने कॉलेज में सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, मुख्य प्रवेश द्वार पर निगरानी व्यवस्था एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही वाई-फाई सुविधा, डिजिटल संसाधन, फोटोकॉपी मशीन एवं बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं क्षेत्र का दौरा कर डिगवाडीह डिग्री कॉलेज की स्थिति का निरीक्षण करेंगे और छात्रों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु सकारात्मक पहल करेंगे।

राजभवन में हुई इस अहम मुलाकात को धनबाद एवं झरिया क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हित में बड़ी पहल माना जा रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाए जाने के बाद अब विद्यार्थियों और अभिभावकों में सुधार की नई उम्मीद जगी है।

ऊपर देवघरा बस्ती के ग्रामीणों ने सांसद ढुलू महतो से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान की उठाई मांगधनबाद : धर्माबाँध पंचायत ...
20/05/2026

ऊपर देवघरा बस्ती के ग्रामीणों ने सांसद ढुलू महतो से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

धनबाद : धर्माबाँध पंचायत अंतर्गत ऊपर देवघरा बस्ती के ग्रामीणों ने पंचायत प्रभारी महेश्वर रवानी एवं महुदा मोड़ मंडल के उपाध्यक्ष रंगलाल रवानी के नेतृत्व में धनबाद लोकसभा के लोकप्रिय सांसद Dhullu Mahato से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से सांसद को अवगत कराया।

ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। सांसद ढुलू महतो ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान ऊपर देवघरा बस्ती के कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर विश्वास जताया।

जगन्नाथ पुरी में आयोजित IMWF (AITUC) सम्मेलन में शामिल हुए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतोधनबाद/पुरी : IMWF (AITUC) के जगन्...
20/05/2026

जगन्नाथ पुरी में आयोजित IMWF (AITUC) सम्मेलन में शामिल हुए बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो

धनबाद/पुरी : IMWF (AITUC) के जगन्नाथ पुरी में आयोजित सम्मेलन में बाघमारा विधायक Shatrughan Mahato ने भाग लेकर संगठन के विभिन्न मुद्दों पर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने श्रमिक हित, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान विधायक शत्रुघ्न महतो ने श्रमिकों की समस्याओं एवं उनके अधिकारों को लेकर संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मजदूर वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक जी ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा श्रमिकों की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया।

20/05/2026

#7007

20/05/2026

रागिनी सिंह के समर्थन में महिलाओं का फूटा गुस्सा, श्रवण राय का पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा

पुटकी। रागिनी सिंह के खिलाफ भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान को लेकर बुधवार को पुटकी में महिलाओं का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। विधायक समर्थकों एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने पुटकी बाज़ार चौक स्थित प्रभु चौक के समीप जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए श्रवण राय का पुतला दहन किया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शन से पूर्व महिला कार्यकर्ताओं ने पुटकी दो नंबर से पुटकी बाज़ार तक हाथों में पुतला लेकर विरोध मार्च निकाला। इस दौरान पूरे इलाके में नारेबाजी होती रही। प्रदर्शनकारियों ने “श्रवण राय मुर्दाबाद”, “महिला विरोधी सोच बंद करो”, “नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” तथा “झरिया विधायक रागिनी सिंह जिंदाबाद” जैसे नारों से पुटकी चौक को गुंजायमान कर दिया।

महिला कार्यकर्ता नीतू रजवार ने कहा कि एक महिला विधायक के खिलाफ सार्वजनिक मंच से अभद्र टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि रागिनी सिंह लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही हैं और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाती हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी पूरे महिला समाज का अपमान है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मांग की कि भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय को तत्काल पद से हटाया जाए तथा उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में मुकेश पासवान, शुक्री देवी, सीमा देवी, अनिता देवी, गीता देवी, नुनिया देवी, मुनिया देवी, सुमन देवी, रमनी देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, स्थानीय समर्थक एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग में दो दिवसीय समर कैंप का समापन, बच्चों ने की जमकर मस्तीधनबाद। मटकुरिया स्थित Koyalanchal Scho...
20/05/2026

कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग में दो दिवसीय समर कैंप का समापन, बच्चों ने की जमकर मस्ती

धनबाद। मटकुरिया स्थित Koyalanchal School of Learning में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का समापन हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। समर कैंप में 100 से अधिक बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक राहुल कश्यप, प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति दीक्षित एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की विशेष उपस्थिति रही। समर कैंप की शुरुआत बच्चों को रिफ्रेशमेंट देने के साथ हुई, जिसके बाद योगा सत्र आयोजित किया गया। बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, गुल्लक पेंटिंग, डेकोरेशन और क्राफ्ट गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समर कैंप के दौरान बच्चों ने डांस और म्यूजिक का भी जमकर आनंद लिया। वहीं पूल पार्टी बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जहाँ बच्चों ने खूब मस्ती की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के मनोरंजन के लिए मूवी शो और स्वादिष्ट जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

क्ले आर्ट और साइंस मैजिक जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नई-नई जानकारियाँ दी गईं। कई बच्चों ने उत्सुकतावश सवाल पूछे, जिनका समाधान शिक्षकों ने सरल और रोचक तरीके से किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है, ताकि बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीख सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप-निर्देशक पप्पू पासवान, विश्वजीत दास गुप्ता, मनोज शर्मा, विनय सिंह, सपन सरकार, राकेश मिश्रा, दिलीप वर्णवाल, दिलीप गोस्वामी, कुमारी जया पांडेय, अनीता सिंह, रितु नारनौल, बबीता चौहान, सोना सेनगुप्ता, राखी कोहली, पूजा अग्रवाल सहित विद्यालय के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

राष्ट्रीय जनता कामगार संघ में श्री हरेराम सिंह बने केंद्रीय उपाध्यक्ष सह बस्ताकोला क्षेत्र सचिवधनबाद। राष्ट्रीय जनता काम...
20/05/2026

राष्ट्रीय जनता कामगार संघ में श्री हरेराम सिंह बने केंद्रीय उपाध्यक्ष सह बस्ताकोला क्षेत्र सचिव

धनबाद। राष्ट्रीय जनता कामगार संघ में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार श्री हरेराम सिंह को राष्ट्रीय जनता कामगार संघ का केंद्रीय उपाध्यक्ष सह बस्ताकोला क्षेत्र सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन के महामंत्री अशानी सिंह द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया।

जारी पत्र में कहा गया है कि औद्योगिक संबंधों को सुदृढ़ एवं सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से केंद्रीय पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि हरेराम सिंह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे।

यह मनोनयन पत्र 20 मई 2026 को जारी किया गया। इसकी प्रतिलिपि बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, निदेशक, महाप्रबंधक, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
संगठन से जुड़े लोगों ने हरेराम सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा मजदूर हितों की आवाज और बुलंद होगी।

20/05/2026

रागिनी सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे समर्थक, श्रवण राय का पुतला दहन

झरिया। झरिया विधायक Ragini Singh के खिलाफ भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष Shravan Rai द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान को लेकर बुधवार को झरिया में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विधायक समर्थकों एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने देशबंधु सिनेमा हॉल के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए श्रवण राय का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “श्रवण राय मुर्दाबाद”, “महिला विरोधी सोच बंद करो” तथा “झरिया विधायक रागिनी सिंह जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। देशबंधु सिनेमा हॉल के समीप काफी देर तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन का माहौल बना रहा।

युवा समर्थकों ने कहा कि एक महिला विधायक के खिलाफ सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है और इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि विधायक रागिनी सिंह लगातार झरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही हैं तथा क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में उनके खिलाफ की गई टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय को तत्काल पद से हटाया जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करता है तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस दौरान पिंकू चौबे, संजय महतो, गुड्डू सिंह, मनोज सिंह, मारुति पांडेय, जितेंद्र सिंह, सौरव शर्मा, सनोज साव, झूलन सिंह, गोपाल चौधरी, अमित साव, चंदन सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Guard posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Indian Guard:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share