Indian Guard

Indian Guard बेजुबानों की आवाज हैं हम

20/09/2026
20/09/2026

झूम Garba Night का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया आमंत्रण स्वीकार,कोयलांचलवासियों से की भावनात्मक अपील

झूम Garba Night की टीम ने किया समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह को आमंत्रित,13 अक्टूबर को गीता श्री मंडप हीरापुर में भव्य आयोजन
20/09/2026

झूम Garba Night की टीम ने किया समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह को आमंत्रित,13 अक्टूबर को गीता श्री मंडप हीरापुर में भव्य आयोजन

हरिणा ग्राउंड में गूंजा करमा पर्व का उल्लास, सांसद ढुलू महतो और सावित्री देवी ने बढ़ाया महोत्सव का मानधनबाद/बाघमारा। बाघ...
19/09/2026

हरिणा ग्राउंड में गूंजा करमा पर्व का उल्लास, सांसद ढुलू महतो और सावित्री देवी ने बढ़ाया महोत्सव का मान

धनबाद/बाघमारा। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरिणा ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कर्मा महोत्सव में धनबाद के सांसद श्री ढुलू महतो अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी के साथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान महोत्सव में पारंपरिक संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकजुटता का रंग देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान कमेटी के सदस्यों ने सांसद ढुलू महतो एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

मौके पर सांसद ढुलू महतो ने करमा पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करमा पर्व झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य स्तरीय कर्मा महोत्सव जैसे आयोजन इसी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

श्री राधा अष्टमी पर विधायक शत्रुघ्न महतो का संदेश—हर घर में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि का हो वास श्री राधा अष्टमी पर प...
19/09/2026

श्री राधा अष्टमी पर विधायक शत्रुघ्न महतो का संदेश—हर घर में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि का हो वास

श्री राधा अष्टमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, राधा रानी की कृपा से सुख-शांति की कामना
धनबाद। श्री राधा रानी जी के प्राकट्य दिवस ‘श्री राधा अष्टमी’ के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस पावन पर्व पर राधा रानी जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की गई।
शुभकामना संदेश में कहा गया कि श्री राधा रानी की असीम कृपा और आशीर्वाद से प्रत्येक घर में खुशियों का वास हो तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारा और मजबूत हो।

राधा अष्टमी का यह पावन पर्व श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, प्रेम और आस्था का विशेष अवसर है। कामना की गई कि राधा रानी जी का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों और उनके परिवारों पर सदैव बना रहे तथा हर जीवन खुशियों, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे।

विधायक राज सिन्हा ने लक्ष्मीनारायण सिंह के निधन पर जताया शोकधनबाद। छोटे भाई समान श्री लक्ष्मीनारायण सिंह के असामयिक निधन...
19/09/2026

विधायक राज सिन्हा ने लक्ष्मीनारायण सिंह के निधन पर जताया शोक

धनबाद। छोटे भाई समान श्री लक्ष्मीनारायण सिंह के असामयिक निधन की सूचना पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि लक्ष्मीनारायण सिंह के निधन की खबर अत्यंत दुखदायी है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
विधायक राज सिन्हा ने कहा—
“भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति दें।”
ॐ शांति। ॐ शांति।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Guard posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Indian Guard:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share