GMR News

GMR News झारखण्ड की खबरों के लिए फॉलो करें

11/06/2026

अडानी अंबानी और अब परिमल नाथवानी, राज्यसभा चुनाव को लेकर डा० इरफान अंसारी का भाजपा पर प्रहार Irfan Ansari

11/06/2026

रिम्स 2 विवाद पर बोले इरफ़ान नौकरी मुआवजा जो चाहिए सब दूंगा , इस पर नेतागिरी न करें , मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं Irfan Ansari

11/06/2026

आवारा कुत्तों की अब खैर नहीं नसबंदी और टीका में लाई जायेगी तेजी

11/06/2026

धोनी धोनी से गूँज उठा राँची जेएससीए स्टेडीयम

10/06/2026

कांटा टोली मौलाना आजाद कॉलोनी में खालिद नाम के नशेड़ी ने चलाई गो/ली शमसेर को लगी गो/ली , हालत नाजुक

10/06/2026

परिमल नाथवानी हलफनामा विवाद , भाजपाइयों ने घेरा विधानसभा का गेट , कांग्रेस हाय हाय के लगाए नारे

09/06/2026

अगर इतना ही हिम्मत था तो प्रदेश भाजपा से किसी को टिकट दे देते , विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के पास अपना कैंडिडेट तक नहीं , अफसोस होता है झारखंड के भाजपा नेताओं पर : शिल्पी

09/06/2026

कल से रांची के जेएससीए स्टेडियम में जेपीएल का आगाज , 6 टीम होंगी आमने सामने , क्या आप देखने जा रहे है मैच ?

09/06/2026

झारखण्ड के किसानों के लिए खुशखबरी , मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की पहल पर 16,17,18 जून को लगेगा मोरहाबादी में विशाल कृषि मेला जहां होगा उनके हर समस्याओं का समाधान

09/06/2026

अभिनंदन ट्रस्ट की शिक्षा सहायता एवं रोजगार योजना पर चेयरमैन का संबोधन

अभिनंदन ट्रस्ट के हर प्रयास के पीछे केवल एक उद्देश्य होता है कि समाज के लोगों की किस प्रकार सहायता की जा सके। आज हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देना चाहते हैं। वे अपनी जरूरतों में कटौती करके भी बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।
लेकिन एक दुखद स्थिति यह है कि जब बच्चे बड़े होकर 20, 25 या 30 वर्ष की आयु में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तब लाखों रुपये की आवश्यकता होती है। उस समय माता-पिता की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच हो जाती है। इस उम्र में कमाई के साधन सीमित हो जाते हैं और अधिकांश परिवारों के पास पर्याप्त बचत भी नहीं होती। अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद कई बच्चे अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते।
इसी समस्या के समाधान के लिए अभिनंदन ट्रस्ट द्वारा *शिक्षा सहायता योजना* शुरू की गई है।
यह योजना आज भारत के सभी राज्यों में प्रारंभ की जा चुकी है। पंचायत, वार्ड और ब्लॉक स्तर पर हमारे कार्यकर्ता लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति दिए गए संपर्क नंबर, वेबसाइट अथवा रोष्पा टावर स्थित कार्यालय में आकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जिस प्रकार सरकार विभिन्न योजनाओं को चलाने के लिए कर (टैक्स) पर निर्भर रहती है, उसी प्रकार अभिनंदन ट्रस्ट की योजनाएं भी लोगों के सहयोग और दान से संचालित होती हैं।
हमारी संस्था के साथ 35 देशों के व्यवसायियों की टीम जुड़ी हुई है। आगामी 14 तारीख को नेपाल में एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसमें 18 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। संस्था द्वारा संचालित सभी योजनाएं जनसहयोग और दान की राशि से ही चलाई जाती हैं।
अभिनंदन ट्रस्ट केवल शिक्षा सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। आज देश में बड़ी संख्या में शिक्षित युवा बेरोजगार हैं। उनके पास डिग्री है, योग्यता है, लेकिन उन्हें मनचाहा रोजगार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भी ट्रस्ट कार्य कर रहा है।
मैं सभी लोगों से कहना चाहता हूँ कि किसी भी योजना या संस्था से जुड़ने से पहले उसे अच्छी तरह समझें। केवल वीडियो देखकर या किसी के कहने पर निर्णय न लें। स्वयं कार्यालय आएं, जानकारी प्राप्त करें, समझें और संतुष्ट होने के बाद ही आगे बढ़ें। ईश्वर ने आपको सोचने और समझने की क्षमता दी है, उसका उपयोग करें।

Address

Hb Road Tharpakhna
Ranchi
834001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GMR News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share