29/07/2025
यूथ वेलफेयर सोसाइटी के सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित समाजिक कार्यकर्ताओं एवं झारखंड के दुमका जिला से सरैयाहाट प्रखंड निवासी जयकांत यादव को ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति हृदय शंकर सिंह ने हिन्दुस्तान युवा आईकॉन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री हृदय शंकर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार शिवानी तिवारी, सेईद निजामुद्दीन कुलाधिपति ने सभी अतिथियों को एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर एवं संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हित में कार्य करने का अपील किया। वही मौके पर वही मौके पर संस्था के अध्यक्ष आनिश कुमार, सचिव शिवानी गर्ग , छात्र अधिष्ठाता डॉ शोभा त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
ज्ञात हो की जयकांत यादव झारखंड के सबसे बड़े गैर राजनीतिक " छात्र चेतना संगठन" के दुमका जिला प्रभारी है , झारखंड के दुमका जिले से निकलकर समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जयकांत यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं, अपनी तकनीकी शिक्षा को समाज सेवा के साथ " राष्ट्र निर्माण एवं चरित्र निर्माण" की भावना को आत्मसात कर लोगों की सेवा कर रहे हैं। जयकांत यादव विगत 09 वर्षों से छात्र चेतना संगठन से जुड़कर सामाजिक जागरूकता, मानवीय सेवा और ग्रामीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे है। वही जयकांत यादव ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए खेलकूद, क्विज प्रतियोगिता, स्वास्थ्य से जुड़े रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा संबंधित अन्य जनकल्याणकारी संबंधित समस्याओं का समाधान करने की पहल करते आ रहे हैं। जो उनकी मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाता है। जयकांत यादव के निस्वार्थ प्रयासों को कई प्रतिष्ठित सम्मानो ( पुरस्कार) से नवाजा गया है :- उत्कृष्ट सामाजिक कार्य 2022, राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार 2024, डॉ कलाम विशनरी आफ़ इंडिया अवार्ड, राष्ट्रीय युवा उत्कृष्टता पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार से उन्हें नवाजा गया है।
साथ ही जयकांत यादव ने भी बताया कि ये पुरस्कार केवल मेरे उपलब्धि को स्वीकार नहीं करते हैं बल्कि हमें ओर भी अधिक सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपिल करते हुए कहा कि आप सभी अपने पढ़ाई के साथ -साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान देने की बात कही।
जयकांत यादव वर्तमान में " स्वाती हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट" के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। छात्र चेतना संगठन के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लंबोदर यादव, सरैयाहाट प्रखंड प्रभारी अजय मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मार्टिन मरांडी एवं स्वाती हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वाती पटेल भी ने जयकांत को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।