Johar 24 Jharkhand

Johar 24 Jharkhand JOHAR24 JHARKHAND

डीसीओ सूर्य प्रताप सिंह ने चान्हो के कई लैंपसों का किया दौरा दिए कई दिशा निर्देश
28/01/2022

डीसीओ सूर्य प्रताप सिंह ने चान्हो के कई लैंपसों का किया दौरा दिए कई दिशा निर्देश

E-pepar Johar 24
27/01/2022

E-pepar Johar 24

23/01/2022

मांडर पोस्ट ऑफिस से मारपीट को लेकर पिस्का नगड़ी में पुतला दहन

महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य जन जागरूकता हेतू सूर्यनमस्कार का अभियान बहुत जरूरी है  -------कुमुद झा आज ओ टी सी मैदान हेहल ...
21/01/2022

महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य जन जागरूकता हेतू सूर्यनमस्कार का अभियान बहुत जरूरी है -------कुमुद झा

आज ओ टी सी मैदान हेहल में क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में कुमुद झा और राजेश साह के नेतृत्व में सूर्यनमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि IMA के अध्यक्ष डॉक्टर सम्भू प्रसाद जी , डॉक्टर अजय कुमार, पवन मंत्री जी , सुबोध सिंह गुड्डू जी उपस्थित थे । योग गुरु कौसल , अमरदीप दवेदी , डॉ तान्या ने सूर्यनमस्कार कराया। डॉक्टर शम्भू प्रसाद ने बताया सूर्य नमस्‍कार करना शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। सुबह में न‍ियम‍ित सूर्य नमस्‍कार करने की आदत आपको कई तरह की हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स से बचाती है।सूर्य नमस्कार एक अच्छा व्यायाम माना जाता है।सूर्य नमस्कार करने से शरीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में मिलती है।सूर्य नमस्कार करके खतरनाक बीमारियों को दूर किया जा सकता है।कोरोनावायरस की दूसरी लहर में विटामिन डी का पूरी मात्रा में होना बेहद जरूरी माना जा रहा है। यदि आप सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करें, तो आपके शरीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में रह सकती है और आप कोरोनावायरस जैसी खतरनाक बीमारियों से बहुत हद तक बच सकते है। क्या आपको पता है कि सूर्य नमस्कार करने के क्या-क्या फायदे हैं अगर नहीं तो आइए जानें यहां। इस कार्यक्रम में सैकड़ों के संख्या में जनता उपस्थित हुए ।कुमुद झा ने कहा सूर्य नमस्कार तो वैसे सबके लिए जरूरी है ,लेकिन महिलाएं जो लोग अपने लिए समय नहीं निकालती हैं उनके लिए सूर्य नमस्कार बहुत जरूरी है ताकि वह लोग अपने उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके ,और अपने स्वास्थ्य के लिए सूर्यनमस्कार करके अपने आप को स्वस्थ रख सके। मंतोष सिंह , वरुण गोराई , अरुण सिंह का मुख्य सहयोग रहा।इस मौके पर अम्बालिका तिवारी , सुधा नायक, देवंती कुमारी, अंजू इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल हुए।

20/01/2022

मदन महतो ने सरकार से मांग की है सरकार को राशन कार्ड धारकों को प्रति 10 लीटर मुफ्त दे

20/01/2022

झारखंड सरकार के द्वारा ₹25 प्रति लीटर पेट्रोल में सब्सिडी दिए जाने की प्रक्रिया को बहुत ज़्यादा जटिल बना दिया गया है। :- प्रतुल शाह देव

विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक  संगठनों से जुड़े प्रसिद्ध समाजसेवी विनोद भोक्ता ने अपनी पत्नी वीणा भोक्ता का जन्म दिवस केक ...
19/01/2022

विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रसिद्ध समाजसेवी विनोद भोक्ता ने अपनी पत्नी वीणा भोक्ता का जन्म दिवस केक काटकर,गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच पौष्टिक भोजन,मास्क,सैनिटाइजर आदि वितरणकर एवं पौधारोपण कर मनाया।इस मौके पर छात्र क्लब ग्रुप के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, सुमित कुमार साहू, मुकेश भोक्ता, ममता कुमारी,मनीष इंदर,दीपक ठाकुर,परी,अस्मित कुमार आदि मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब के संरक्षक अमित कुमार साहू ने लोगों से अपील किया अपने शादी की सालगिरह,बच्चों की जन्म तिथि या अन्य उत्सव में बेवजह फालतू खर्च ना करें,गरीब जरूरतमंद लोगों के हर आवश्यकताओं की पूर्ति कर उनके बीच बीच खुशियां लाए एवं पर्यावरण में भरपूर हरियाली एवं ऑक्सीजन के लिए पौधारोपण करें ताकि हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त हो अन्यथा आने वाले पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगा।मौके पर झारखंड राज्य के लोकप्रिय श्रम मंत्री माननीय सत्यानंद भोक्ता जी,प्रसिद्ध समाजसेवी देवंती देवी जी ने वीणा भोक्ता जी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें लंबी उम्र,स्वास्थ्य लाभ एवं सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं बधाई दिए।भक्तिमय संगीत, भजन कीर्तन के बाद कार्यक्रम समापन की गई।
अमित कुमार साहू
संरक्षक
हेल्पलाइन नंबर,620786 2869
ता.19.01.2022.

18/01/2022
18/01/2022

झारखंड में 22 जनवरी के बाद बदलेगा फिर मौसम का मिजाज, 23 से बारिश की संभावना

17/01/2022

रांची के चान्हो में हुए गैंगरेप ने एक बार बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
इस सरकार के कार्यकाल में पिछले 2 वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में बलात्कार की घटनाएं हुई है :- प्रतुल शाहदेव

चान्हो में जमीन विवाद को लेकर स्थानीय विधायक बंधु तिर्की ने गंभीरता दिखाते हुए सोमवार को बैठक करने का लिया निर्णयचान्हो ...
16/01/2022

चान्हो में जमीन विवाद को लेकर स्थानीय विधायक बंधु तिर्की ने गंभीरता दिखाते हुए सोमवार को बैठक करने का लिया निर्णय

चान्हो में जगह जगह चल रहे जमीन विवाद को स्थानीय विधायक बंधु तिर्की ने गंभीरता से लिया है। बढ़ईया और सोनचिपि में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दोनो पक्ष के लोगों के साथ विधायक बंधु तिर्की प्रखंड परिसर में बैठक करेंगे।उन्होंने बताया कि बढ़ईया और सोनचिपि में निर्माण कार्य करने वाले और निर्माण कार्य का विरोध करने वाले दोनो पक्ष के लोगों के साथ विधायक बैठक करेंगे।बैठक में स्थानीय प्रशसन के लोग भी मौजूद होंगे।

झारखंड चित्रगुप्त समाज समिति के द्वारा जरूरतमंदों को साड़ी चुरा तिलकुट वितरण किया जनसेवक राधे सिन्हाझारखंड चित्रगुप्त सम...
15/01/2022

झारखंड चित्रगुप्त समाज समिति के द्वारा जरूरतमंदों को साड़ी चुरा तिलकुट वितरण किया जनसेवक राधे सिन्हा

झारखंड चित्रगुप्त समाज समिति एवं राष्ट्रीय गरीब सुरक्षा सेवा मंच परिवार के द्वारा के संस्थापक जनसेवक राधे सिन्हा ने कहा कि साल का पहला त्योहार, गरीबों के नाम
दिनांक 14/1/2022 को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जहां पूरा देश इस संकट के समय पूजा, भक्ति व आराधना में जुटा हुआ था, वहीं रांची के युवा झारखंड चित्रगुप्त समाज समिति के कायस्थ सदस्यों ने राँची के अरगोड़ा रोड चाकू डोली पुंदाग स्थित एक छोटे से गांव में सैकड़ों जरूरतमंद गरीब और वंचित परिवार जो दो वक्त की रोटी के लिए तरस जाते हैं, समिति के जनसेवक राधे सिन्हा ने कहा कि उनके बीच अंग वस्त्र एवं मकर संक्रांति की मिठाइयों बुजुर्ग महिला के साड़ी चुडा तिलकुट बच्चे के पतंग का वितरण किया, जनसेवक राधे सिन्हा ने कहा कि अध्यात्म में कहा गया है कि मकर संक्रांति में दिया गया दान महादान के रुप में माना जाता है तो एक बुद्धिजीवी समाज जो कायस्थ के रुप में इस संसार मे नेतृत्वकर्ता के रुप देखा गया है, उस समाज की आने वाली पीढ़ी ने पूरे प्रदेश में एक नया संदेश देने का काम किया है, मौके पर लोग मौजूद थे और सभी ने हमेशा रांची जिला में हर त्योहार को असहाय और विस्थापितों के साथ मानने का निर्णय किया इस कार्यक्रम में सभी का सहयोग रहा जिस में मुख्य रूप से
जनसेवक राधे सिन्हा,रोहित श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, डॉ प्रकाश कु सिन्हा,अनिल सिन्हा, सुनील कु श्रीवास्तव,विजय सिन्हा, शुभम राज सिन्हा, दीपक कु सिन्हा,प्रदीप सिन्हा, आशीष सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, राजेश सिन्हा, हषं सिन्हा, ज्योति सिन्हा, प्रिया सिन्हा, शुभम सिन्हा, प्रजंल सिन्हा, रितेश सिन्हा, अमित राज सिन्हा, शुभम सिन्हा प्रशांत दुबे बंटी, हर्षा सिन्हा विशाल कुमार गीता शर्मा, शानि वर्मा, अंकित सिन्हा,अजय गुप्ता, अमन वर्मा, आयुष, हंस सिन्हा, सभी सदस्य मौजूद थे

Address

RANCHI
Ranchi
835214

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Johar 24 Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Johar 24 Jharkhand:

Share