Aps news

Aps news (APS/न्यूज़: जनता की आवाज)

गृह मंत्री अमित शाह को कोरोना, पक्ष-विपक्ष के नेता कर रहे जल्‍द ठीक होने की दुआ APS-NEWS | Updated: 02 Aug 2020, 06:27:2...
02/08/2020

गृह मंत्री अमित शाह को कोरोना, पक्ष-विपक्ष के नेता कर रहे जल्‍द ठीक होने की दुआ
APS-NEWS | Updated: 02 Aug 2020, 06:27:25 PM
Amit Shah : दिग्‍गज नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के जल्‍द ठीक होने की कामना की है। शाह ने रविवार को जानकारी दी कि उनकी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नगड़ी के मेराल गांव में भी मिला कोरोना पॉजिटिव UpdateBy.AbhinitSingh.APS-NEWS 01 Aug 2020नगड़ी प्रखंड के मेराल गांव के म...
02/08/2020

नगड़ी के मेराल गांव में भी मिला कोरोना पॉजिटिव

UpdateBy.AbhinitSingh.
APS-NEWS 01 Aug 2020
नगड़ी प्रखंड के मेराल गांव के मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को देर शाम उसको घर में को करोटाइन कर दिया सीओ वंदना सेजवलकर ने उसे रिम्स नहीं भेजकर घर में ही कोरोटाईन कर दिया गया मेराल गांव के सामाजिक कार्यकर्ता, (सुबोध )(जितेंद्र खलको)ने (सांसद.संजय सेठ) से भी बात किया (सीओ. बंदना सेजवलकर) से भी बात की है पर कोई अभी तक कार्रवाई नहीं हुई हैं। गांव के लोग डर रहे हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं इस व्यक्ति को यहां से इलाज के लिए रिम्स भेजा जाए संक्रमित व्यक्ति के मोहल्ले को भी प्रशासन के द्वारा बैंरेकेटिंग कर सील कर दिया गया है संक्रमित कुछ दिन पूर्व बाहर से गांव लौटा था।

02/08/2020

APS-NEWS भारत के पास राफेल फाइटर प्लेन आ जाने के बाद से पड़ोसी मुल्कों खासकर पाकिस्तान काफी परेशान है. वहीं लद्दाख में तरह-तरह की चालबाजियां कर रहे चीन ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन पाकिस्तान इससे खासाा परेशान दिख रहा है और वह भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों में किए गए वादों को याद दिला रहा है.

जब अंकिता ने बिहार पुलिस को दी अपनी जैगुआरमुंबई:By.Abhinit.Singh--NEWS मुंबई:-01 Aug 2020 सिंह राजपूत मामले में अंकिता ल...
02/08/2020

जब अंकिता ने बिहार पुलिस को दी
अपनी जैगुआर

मुंबई:By.Abhinit.Singh--NEWS मुंबई:-01 Aug 2020 सिंह राजपूत मामले में अंकिता लोखंडे से पूछताछ करने गई बिहार पुलिस की टीम को अभिनेत्री के आवास से लग्जरी कार जैगुआर से बाहर निकलते हुए देखा गया।

रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पुलिस टीम मुंबई के एक स्थान पर रूकी हुई थी, जो मलाड में स्थित अंकिता के निवास से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर था।


कोविड महामारी के कारण, सड़कों पर कैब और ऑटोरिक्शा उपलब्ध नहीं थे। यह भी बताया कि बिहार पुलिस की टीम को मुंबई पुलिस से कोई वाहन संबंधी सहायता नहीं मिली थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार पुलिस के जवानों को अंकिता के आवास तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। पूछताछ करीब एक घंटे तक चली, जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने जैगुआर को पुलिस को सौंप दिया, जिससे वापस उन्हें इतनी लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

सूत्रों ने कहा कि पुलिस टीम ने अंकिता से करीब 30 सवाल पूछे थे। हालांकि पूछताछ संबंधी विवरण अभी तक सामने नहीं आया है।

Explainer : क्या है मैनहर्ट जिसने झारखंड की राजनीति में ला दिया भूचालEdited By Abhinit Singh | APS-NEWS | Updated: 01 Au...
01/08/2020

Explainer : क्या है मैनहर्ट जिसने झारखंड की राजनीति में ला दिया भूचाल

Edited By Abhinit Singh | APS-NEWS | Updated: 01 Aug 2020, 09:53:00 AM
Menhart Scam Jharkhand: निर्दलीय विधायक सरयू राय (Saryu Rai) ने पिछले साल संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान 'मैनहर्ट' का मुद्दा उठाया था। अब इस मुद्दे पर उनकी किताब भी आ गई है, जिसके बाद सियासत चरम पर है। उन्होंने बताया कि रांची में सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम के लिए सिंगापुर की कंपनी मैनहर्ट को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया था, इस पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च हुए लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।

COVID19:Abhinit-Singh.APS-NEWS 01.Aug.2020 नगड़ी प्रखंड के मेराल गांव में कोविड के पोजिटिव मामला प्रकाश में आया है!जानका...
01/08/2020

COVID19:Abhinit-Singh.APS-NEWS 01.Aug.2020 नगड़ी प्रखंड के मेराल गांव में कोविड के पोजिटिव मामला प्रकाश में आया है!जानकारी के अनुसार संक्रमित मुहल्ला को नगड़ी प्रशासन के द्वारा सील करा दिया गया और आगे की प्रक्रिया जारी है

नहीं रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, लंबे समय से चल रहे थे ! बीमारBy.Abhinit-singh APS-NEWS 🕔01 Aug 2020, 05:09:00 PMराज्यस...
01/08/2020

नहीं रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, लंबे समय से चल रहे थे ! बीमार

By.Abhinit-singh APS-NEWS
🕔01 Aug 2020, 05:09:00 PM
राज्यसभा सांसद अमर सिंह की सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे हैं।

नूतन भारत का होगा निर्माण  #रजनीश_पांडेय_भाजपा_सदस्य                          भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजनीश पाण्डेय ने कह...
01/08/2020

नूतन भारत का होगा निर्माण
#रजनीश_पांडेय_भाजपा_सदस्य

भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजनीश पाण्डेय ने कहा कि 34 वर्ष के पश्चात बनी भारतीय संस्कृति पर आधारित नया शिक्षा नीति-2020 से भारत विश्व के शिक्षा जगत का गंतव्य स्थान होगा.विश्व स्तरीय शैक्षणिक प्रणाली उपलब्ध कराने का लक्ष्य है सरकार का,तीन दशक के उपरांत देश की शिक्षा प्रणाली में बदलाव नूतन भारत की ओर ले जाएगा.इस शिक्षा की विशेषता है कि उच्च शिक्षा,कृषि शिक्षा,विद्यालय की शिक्षा,चिकित्सा शिक्षा,कानूनी शिक्षा जैसे व्यवसायिक शिक्षाओं को इसके दायरे में लाया गया है,जो स्वागतपूर्ण है.

29/07/2020

मैं हूं हरमू नदी रांची की जीवन रेखा

अफसरों ने 85 करोड़ में हरमू नदी को बनाया नाला अब माफिया उद््गम पर पानी रोक कर बेच रहे जमीन
29/07/2020

अफसरों ने 85 करोड़ में हरमू नदी को बनाया नाला अब माफिया उद््गम पर पानी रोक कर बेच रहे जमीन

रांची सदर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़, काउंटर की बैरिकेडिंग तोड़ अंदर घुसी भीड़रांची: देश-दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरो...
25/07/2020

रांची सदर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़, काउंटर की बैरिकेडिंग तोड़ अंदर घुसी भीड़

रांची: देश-दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोनावायरस का संक्रमण अब झारखंड में भी बेकाबू होता जा रहा है। आए दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच एक ओर जहां लोग जल्द अपनी जांच करवाकर इलाज कराने को बेताब हैं तो दूसरी ओर राज्य में जांच रिपोर्ट मिलने में कई दिनों का समय लग रहा है।

इस कारण लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसका असर शनिवार को राजधानी रांची के सदर अस्पताल में देखने को मिला, जहां 10 दिन पहले दिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं मिलने और कल आने की बात कहने पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। फिर क्या था गुस्साए लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर तोड़-फोड़ कर दी। खूब हंगामा हुआ।

काउंटर की तोड़ी बैरिकेडिंग

आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। जब रिपोर्ट मिलने में देरी होने लगी तो लोग काउंटर में बैरिकेडिंग को तोड़ काउंटर के भीतर भी चले गए। एक साथ करीब तीन से चार दर्जन की भीड़ देख अस्पताल प्रबंधन ने भी गुस्साकर काउंटर को बंद कर दिया। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। कुछ देर बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल कर्मियों ने सभी को समझा-बुझा कर शांत कराया।

क्या कहते हैं लोग

बवाल काट रहे लोगों का कहना है कि सदर अस्‍पताल में पहले तो जांच में देरी हो रही थी। लेकिन, अब जांच के बाद रिपोर्ट आने में भी देरी होने लगी है। इस कारण सदर अस्पताल की लाल बिल्डिंग के रिपोर्ट काउंटर में लोगों ने जमकर हंगामा किया।

आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन को भला-बुरा तक कह डाला। लोगों का कहना है कि कई लोगों ने 10 दिन पूर्व अपना कोरोना जांच कराया है। हर दिन रिपोर्ट लेने के लिए पहुंचने पर कल आने को कहा जाता है।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत होगा सघन पौधारोपण कार्यक्रम @ #रजनीश_पांडेरांची:-संवाददाता
25/07/2020

भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत होगा सघन पौधारोपण कार्यक्रम @ #रजनीश_पांडे

रांची:-संवाददाता

Address

APS-NEWS जनता की आवाज
Ranchi
843002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aps news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aps news:

Share