22/09/2025
प्रिय मित्रों बहुत दिनों के बाद आज मन किया कि इस प्लेटफार्म की सार्थकता को बताया जा सके लेकिन मैं खुद ही अपने भांजे की बीमारी को लेकर लगातार 2 साल से परेशान है और उसके इलाज आज कैंसर हॉस्पिटल में चल रही है वह अभी पूरी तरह स्वस्थ है तथा अपनी पूरी काम को कर रहा है मुझे बताते हुए दुख हो रहा है कि जब आप कैंसर पीड़ित होते हो तो सबसे पहले एक डर पूरी परिवार को घर कर जाता है क्योंकि पूरे प्रकरण में मैं साक्षी रहा हूं इसलिए पेज बनाने के पीछे एक मकसद था कि जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए पर मैं इसमें असफल रहा मैं बहुत लोगों की मदद नहीं कर पाया क्योंकि मेरा बेटा मेरा भांजा खुद इस बीमारी से तीन-चार सालों से पीड़ित है मगर अब वह पूरी तरह ठीक हो चुका है और मैं फिर से पूरी ताकत लगाकर जो भी कैंसर पेशेंट होंगे उनकी मैं मदद इस पेज के माध्यम से करने की पूरी कोशिश करूंगा मुझे आप सभी माफ करें 2 साल से कोई एक्टिविटी नहीं कर पा रहा था पर आज मैं तैयार हूं पूरी तरह से आप सबकी शुभकामनाएं चाहिए और जितने भी लोग इस पेज से जुड़े हैं उन्हें में विश्वास दिलाता हूं कि आज के बाद पूरी तरह से मैं लग जाऊंगा कैंसर पेशेंट को ठीक करने में और आर्थिक रूप से मदद करने की।।
जितने भी सदस्य हैं उन सभी का धन्यवाद कि आपने पूरी शिद्दत के साथ इस पेज पर जुड़े रहे जबकि मेरा जुड़ाव ना मात्र था पर आप सभी का शुक्रिया अदा में करना चाहता हूं।।