Times Of Jharkhand

Times Of Jharkhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Times Of Jharkhand, Media/News Company, Garhwa, Ranchi.

Times Of Jharkhand Official page
अपने आसपास की खबरें सबसे पहले पाने के लिए चैनल को लाइक फॉलो जरूर करें
यहां आपके गढ़वा , पलामू , लातेहार , रांची, दुमका , हजारीबाग,धनबाद सहित सभी जिला व नेशनल खबर सबसे पहले मिलते रहेगी।

18/03/2026

ब्रेकिंग न्यूज: विधायक अनंत प्रताप देव ने भवनाथपुर को अनुमंडल बनाने का किया मांग। Anant Pratap dev
Anant Pratap Deo Anant Partap Deo JMM Jharkhand

17/03/2026

पूर्व विधायक Bhanu Pratap Shahi ने रामनवमी पर्व को लेकर देखें क्या कुछ कहा?,सरकार पर जमकर साधा निशाना।। News
Bhanu Pratap shahi
BJP Jharkhand
Babulal Marandi


उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आया ब्यान:उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाह...
12/03/2026

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आया ब्यान:

उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से बचें।

यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आपकी सरकार हर परिस्थिति में आमजन की सुविधा और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।
#योगी

12/03/2026

रामनवमी पर डीजे बजाने को लेकर पूर्व मंत्री Bhanu Pratap shahi ने सरकार को दिया खुली चुनौती।

11/03/2026

ugc कानून लागू करने को लेकर निकाला गया विशाल रैली,यूजीसी को लेकर देखें क्या कुछ बोले UGC NEWS TODAY

मजुराही में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई माता शबरी जयंतीभवनाथपुर(गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र के अरसली दक्षिणी पंचायत के मजुरा...
26/02/2026

मजुराही में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई माता शबरी जयंती

भवनाथपुर(गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र के अरसली दक्षिणी पंचायत के मजुराही में गुरुवार को माता शबरी जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ममता भुईयां ने माता शबरी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का भुईयां समाज आज भी आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे समाज का गौरवशाली इतिहास भगवान श्रीराम से जुड़ा है, लेकिन वर्तमान समय में शिक्षा की कमी और नशाखोरी समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। ममता भुईयां ने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि जब तक बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने माता शबरी जयंती के अवसर पर संकल्प लेने की बात कही कि हर परिवार अपने बच्चों को स्कूल भेजेगा और शिक्षित समाज की नींव रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो समाज को गरीबी और पिछड़ेपन से बाहर निकाल सकती है। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। गायक सुदीप कुमार, नरेंद्र अनमोल और गायिका सबिंदा राज ने भव्य भक्ति जागरण प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और लोगों में उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, मुखिया पति जय प्रकाश यादव, भुईयां समाज के जिला अध्यक्ष संजीव राम, सचिव दीपक ऋषि, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां, सरोज देवी, जिला परिषद सदस्य चंदवा सुनिता देवी, राजकिशोर सिंह, विद्यापति धर्मदेव ऋषि, नरेंद्र भुईयां, जनाब शकिल अहमद, मुक्तेश्वर पांडे, निर्मल पासवान और दीपक वर्मा समेत कई अन्य लोग शामिल हुए।

भोजपुर में घर में लगी आग  5 लाख की संपत्ति जलकर हुई राख, लोन के 2 लाख रुपये भी जले श्री बंशीधर नगर(गढ़वा): थाना क्षेत्र ...
26/02/2026

भोजपुर में घर में लगी आग 5 लाख की संपत्ति जलकर हुई राख, लोन के 2 लाख रुपये भी जले

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा): थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिवपतिया कुंवर के घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। परिजनों के मुताबिक आग लगने के कारणों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। शिवपतिया कुंवर के पुत्र विजय साह ने बताया कि घर में रखा अनाज, कपड़ा, बक्सा समेत लोन के रूप में लिए गए 2 लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने बताया कि यह रकम घर बनाने की तैयारी के लिए ली गई थी, लेकिन आग ने सारे सपनों को पल भर में राख कर दिया। विजय साह के अनुसार इस घटना में कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके सामने अब रहने-खाने का संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और दमकल विभाग को बुलाया। गांव वालों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल पीड़ित परिवार प्रशासन से सहायता की उम्मीद लगाए बैठा है।

धान अधिप्राप्ति में अनियमितता की शिकायत, मामले के जांचोपरांत की गई दंडात्मक कार्रवाई प्रतिनियुक्त कर्मी किए गए निलंबित, ...
26/02/2026

धान अधिप्राप्ति में अनियमितता की शिकायत, मामले के जांचोपरांत की गई दंडात्मक कार्रवाई

प्रतिनियुक्त कर्मी किए गए निलंबित, संबंधित पैक्स व फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अनुज्ञप्ति रद्द करने का निदेश

जिले के प्रखंड गढ़वा एवं खरौंधी से जुड़ा है मामला

गढ़वा: झारखण्ड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड गढ़वा के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति में अनियमितता बरतने के मामलें प्रकाश में आया है। प्राप्त शिकायत के मामले में जांचोपरांत उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की गई है। उक्त मामले में दोषी पाए जाने पर धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर प्रतिनियुक्ति कर्मियों एवं पैक्स व फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

बताते चलें कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अन्तर्गत जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति द्वारा निबंधित किसानों से नियमानुसार धान अधिप्राप्ति करने हेतु दुबे मरहटिया पैक्स प्रखण्ड गढ़वा का चयन किया गया था। जन सुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ताओं द्वारा आरोप लगाया गया था कि अध्यक्ष, दुबे मरहटिया पैक्स द्वारा धान क्रय के समय किसानों से प्रति क्वींटल 5 KG अधिक धान एवं तौलाई के नाम पर 20 रु/क्वी० लिया जाता है। इस संदर्भ में उक्त पैक्स के अध्यक्ष से कारण-पृच्छा की गई। पैक्स अध्यक्ष द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जिला प्रबंधक -सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा को दुबे मरहटिया पैक्स को कमीशन की राशि में 25% की कटौती करते हुए भुगतान करने का निदेश दिया गया। साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी गढ़वा को दुबे मरहटिया पैक्स के अनुज्ञप्ति को नियमानुसार रदद करने की दिशा में कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। उक्त मामले में धान क्रय में सतत् निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु प्रतिनियुक्त जनसेवक भागीरथी रवि, प्रखण्ड गढ़वा के द्वारा कार्य में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं मनमानेपन बरते जाने के विरुद्ध निर्गत किये गये कारणपृच्छा के आलोक में समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर भागीरथी रवि, जनसेवक प्रखण्ड गढवा को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ करने का निदेश दिया गया है। साथ ही जांच के क्रम में स्वेता कुमारी, प्रतिनियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर दुबे मरहटिया पैक्स, प्रखण्ड, गढ़वा को कार्यमुक्त कर अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने के संबंध में निदेशित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान स्वेता कुमारी की अनुपस्थित पाई गई एवं उक्त पैक्स के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रतिदिन धान अधिप्राप्ति केन्द्र पर उपस्थित नहीं होती है।

वहीं दूसरी ओर खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अन्तर्गत जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति द्वारा निबंधित किसानों से नियमानुसार धान अधिप्राप्ति करने हेतु सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी का भी चयन किया गया था, जिसकी शिकायत भी धान अधिप्राप्ति में अनियमितता बरतने की प्राप्त थी। प्राप्त शिकायत के अनुसार किये गये जांच की कार्रवाई में शिकायतों की पुष्टि हुई। उक्त फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा भी धान अधिप्राप्ति के समय धान क्रय के समय किसानों से प्रति क्वींटल 5 KG अधिक धान लिया जाता था। साथ ही धान क्रय केन्द्र का स्थल मध्य विद्यालय राजी के स्थान पर बगैर किसी अनुमति के स्थल परिवर्तित करते हुए ग्राम सुण्डी में प्रमोद गुप्ता के निजी मकान में धान क्रय केन्द्र बनाया हुआ पाया गया, जो नियम के विरूद्ध है। उक्त मामले में दोषी पाए जाने पर अध्यक्ष सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी को कारणपृच्छा निर्गत किया गया, जिसका जवाब असंतोषजनक पाए जाने के फलस्वरूप जिला प्रबंधक -सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा को सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी को कमीशन की राशि में 25% की कटौती करते हुए भुगतान करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा को सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी के अनुज्ञप्ति को नियमानुसार रदद करने की दिशा में कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उक्त मामले में धान क्रय में सतत् निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु प्रतिनियुक्त पंचायत सेवक कृष्ण कुमार, प्रखण्ड, खरौंधी के द्वारा कार्य में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं मनमानेपन बरते जाने के विरुद्ध निर्गत किये गये कारणपृच्छा के आलोक में समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर कृष्ण कुमार, पंचायत सेवक प्रखण्ड, खरौंधी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ करने का निदेश दिया गया है। साथ ही दिनेश कुमार गुप्ता, प्रतिनियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर सोना सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड, खरौंधी को कार्यमुक्त कर अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने के संबंध में निदेशित किया गया है।

77वें गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक, समय सारणी तयमझिआंव(गढ़वा): 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ ...
21/01/2026

77वें गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक, समय सारणी तय

मझिआंव(गढ़वा): 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में एक अहम बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी श्रीमती कनक ने की। बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी, जिला परिषद सदस्य, उप प्रमुख तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बीडीओ श्रीमती कनक ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि झंडोत्तोलन निर्धारित समय पर ही किया जाए तथा शासन द्वारा जारी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है, इसे गरिमा, अनुशासन और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए।
आहूत बैठक में सर्वसम्मति से झंडोत्तोलन हेतु निम्नलिखित समय सारणी निर्धारित की गई है— झंडोत्तोलन की समय सारणी:
प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, मझिआंव – 08:30 पूर्वाह्न, थाना परिसर – 09:00 पूर्वाह्न, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मझिआंव – 09:15 पूर्वाह्न, पशु चिकित्सालय – 09:30 पूर्वाह्न, कस्तूरबा, विद्यालय – 09:45 पूर्वाह्न, नगर पंचायत कार्यालय, मझिआंव – 10:00 पूर्वाह्न, सभी पंचायत भवन – 10:05 पूर्वाह्न, प्रेस क्लब, मझिआंव – 10:10 पूर्वाह्न, प्रगतिशील यूनियन कार्यालय 10:15 पूर्वाह्न, भारतीय किसान संघ – 10:20 पूर्वाह्न, शिवेसर चन्द्रवंशी महाविद्यालय – 10:20 पूर्वाह्न, झारखंड वार्ता, कार्यालय, मझिआंव – 10:25 पूर्वाह्न, चैम्बर ऑफ कॉमर्स – 10:30 पूर्वाह्न, पुलिस निरीक्षक कार्यालय, मझिआंव – 10:30 पूर्वाह्न, दूरसंचार कार्यालय – 10:35 पूर्वाह्न, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी संस्थान समय से पूर्व तैयारी पूर्ण कर लें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके।

सुखलदरी जलप्रपात के विकास को मिली नई गति, उपायुक्त ने किया स्थल का निरीक्षणराष्ट्रीय सागर संवाददातागढ़वा:  धुरकी प्रखंड ...
21/01/2026

सुखलदरी जलप्रपात के विकास को मिली नई गति, उपायुक्त ने किया स्थल का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

गढ़वा: धुरकी प्रखंड में स्थित सुखलदरी जलप्रपात को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को जिले के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने अपनी पत्नी सहित वन प्रमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस रमणीय स्थल का दौरा किया।टीम ने कनहर नदी के किनारे बसे इस जलप्रपात और आसपास के पिकनिक स्पॉट का करीब 5 घंटे तक गहन अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने वन भोज का भी आनंद लिया। उपायुक्त के साथ वन प्रमंडल पदाधिकारी अंशुमन ई.जे. अब्राहम (वन प्रमंडल पदाधिकारी) पुलिस अधीक्षक अमन कुमार अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मृधा धुरकी अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुखलदरी बहुत ही रमणीक और ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। गढ़वा जिले के लिए यह एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र बन सकता है। इसके विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान को जल्द लागू करने के लिए यथोचित प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी संबंधित अधिकारियों की सहमति से इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। विकास कार्यों पर विस्तृत विचार-मंथन किया जाएगा ताकि स्थल की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे और पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ें।इस अवसर पर वनपाल प्रमोद यादव, वनरक्षी, धुरकी प्रखंड के मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य और स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे।बता दें कि सुखलदरी जलप्रपात गढ़वा जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी और धुरकी से लगभग 8-10 किमी दूर कनहर नदी पर स्थित है। यह झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर है, जहां 100 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है। आसपास हरे-भरे जंगल और पहाड़ हैं, जो इसे पिकनिक और पर्यटन के लिए आदर्श बनाते हैं। नववर्ष, मकर संक्रांति जैसे अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं, और मेला भी लगता है।जिला प्रशासन की इस पहल से उम्मीद है कि सुखलदरी जल्द ही झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार होगा।

#न्यूज़

अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई: 6 ट्रैक्टर पकड़े गये, 5 पर प्राथमिकी का निर्देश, 100 से अधिक बालू चोर खदेड़े गएगढ़वा:  अवै...
21/01/2026

अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई: 6 ट्रैक्टर पकड़े गये, 5 पर प्राथमिकी का निर्देश, 100 से अधिक बालू चोर खदेड़े गए

गढ़वा: अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बीती मध्यरात्रि लगभग तीन घंटे तक क्षेत्र में सघन भ्रमण एवं छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन के अलावा विधि व्यवस्था से जुड़ी अन्य अवैध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

छापेमारी के क्रम में विभिन्न चौक-चौराहों पर चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों से रेकी कर रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। वहीं, रात्रि लगभग एक बजे दर्जन भर चौक चौराहों एवं अन्य स्थानों पर अवैध बालू उठाव व परिवहन में प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त 100 से अधिक लोग अपने वाहनों में बैठकर रेकी करते मिले, जिनमें से कुछ लोग एसडीएम की गाड़ी को देखकर फरार हो गए। कुछ लोग अपने दो पहिया और चार पहिया वाहन छोड़कर पैदल ही दौड़ लगा गये। मौके पर छोड़े गए वाहनों के नंबरों के आधार पर उन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

अभियान के दौरान गढ़वा अनुमंडल में कुल 6 ट्रैक्टर अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़े गए। इनमें से 3 ट्रैक्टर एसडीएम संजय कुमार द्वारा स्वयं शहर के विभिन्न इलाकों से पकड़े गए, जबकि 3 ट्रैक्टर कांडी अंचलाधिकारी द्वारा कांडी क्षेत्र से जब्त किए गए।

शहरी क्षेत्र में सहेजना हनुमान नगर की गली में एक ट्रैक्टर बालू गिराते हुए पकड़ा गया। जांच में यह ट्रैक्टर सुजीत उपाध्याय का पाया गया, उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व से भी निरोधात्मक कार्रवाई चल रही है। इसलिए उसे आदतन मानते हुए BNSS की धारा 129 (पूर्ववर्ती CrPC 110) के तहत कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।

इसी क्रम में नवादा मोड़ के पास अवैध बालू परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर क्रमशः UP64 AN 2732, तथा JH01W 7156 पकड़े गए। इनमें से पहले ट्रैक्टर का चालक एसडीएम की गाड़ी देखकर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया, जिसे तत्परता दिखाते हुए एसडीएम ने अपने चालक की सहायता से पकड़कर थाना तक पहुंचाया। दोनों ट्रैक्टरों को गढ़वा थाना लाया गया, जहां खनन विभाग एवं पुलिस को प्राथमिकी सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु जिम्मा दे दिया गया।

बालू की दलाली करने वाले दो युवक धराये

करमडीह के पास बाईपास फोरलेन हाइवे किनारे एक बिना शटर की दुकान में कंबल ओढ़कर सो रहे दो युवकों को एसडीएम ने पकड़कर पूछताछ की। करमडीह गांव के रहने वाले इन दोनों युवाओं ने प्रारंभ में एसडीएम को भ्रामक जानकारी दी,‌ कि वे समोसा बनाने का काम करते हैं, लेकिन उनके मोबाइल फोन की जांच में बालू चोरों से लगातार संपर्क पाए जाने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वे रात्रि में अवैध बालू बिक्री के लिए लापो के जुम्मन खान, शाहबाज खान आदि कई बालू चोरों के लिए दलाली का कार्य करते हैं। ये लोग आम लोगों से फोन प्राप्त कर ट्रैक्टर मालिकों और खरीदारों के बीच संपर्क स्थापित करते थे। दोनों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
संजय कुमार ने कहा कि देर रात्रि बालू ट्रैक्टरों का अवैध परिचालन सिर्फ अवैध खनन का मामला नहीं है बल्कि क्षेत्र की विधि व्यवस्था से सीधे जुड़ा हुआ गंभीर मामला है। जिससे न केवल लोगों की सुरक्षा प्रभावित होती है बल्कि उनकी नींद और शांति भी भंग होती है। इसलिए इस विषय पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के आम लोगों से भी अनुरोध किया है कि यदि अवैध खनन या परिवहन से जुड़ी किसी ऐसी समस्या की शिकायत करना चाहते हैं जिससे विधि व्यवस्था प्रभावित होती है तो वे नेशनल हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।
#न्यूज़

आइये खुशियाँ बाँटें : 35वें दिन कांडी प्रखंड के मझिगाँवा पहुँची गर्माहटेंमहादलित मुसहर परिवारों के सभी सदस्यों को मिले ग...
03/01/2026

आइये खुशियाँ बाँटें : 35वें दिन कांडी प्रखंड के मझिगाँवा पहुँची गर्माहटें

महादलित मुसहर परिवारों के सभी सदस्यों को मिले गर्म वस्त्र

गढ़वा: सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल पर सामाजिक–प्रशासनिक सहभागिता से संचालित “आइये खुशियाँ बाँटें” अभियान अपने 35वें दिन कांडी प्रखंड के मझिगाँवा पहुँचा। इस दौरान महादलित मुसहर समुदाय के परिवारों के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी जरूरतमंद सदस्यों को ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र उपलब्ध कराए गए।

टीम ने बस्ती में पहुँचकर इन परिवारों के सदस्यों को स्वेटर, जैकेट, शॉल, टोपी, मोज़े एवं अन्य ऊनी वस्त्र वितरित किए। सर्द मौसम में मिली इस सहायता से इन लोगों को न केवल भौतिक राहत मिली, बल्कि उन्हें प्रशासनिक संवेदना का भी अनुभव हुआ।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के सबसे कमजोर वर्गों के लिए आवश्यक पहल बताया।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 35 दिनों से निरंतर जारी है और अब तक लगभग 50 वंचित, दलित, महादलित, जनजातीय एवं श्रमिक बस्तियों में हजारों जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई जा चुकी है। प्रशासन, समाजसेवियों, दानदाताओं और स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से यह मानवीय अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।

सदर एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि महादलित जैसे अतिपिछड़े समुदायों के परिवारों तक सीधे पहुँचकर सहायता देना इस अभियान की प्राथमिकता रही है। हमारा प्रयास है कि ठंड के मौसम में कोई भी बच्चा या बुजुर्ग उपेक्षित न रहे।

Address

Garhwa
Ranchi
834001

Opening Hours

Monday 8am - 8am
Tuesday 8am - 8am
Wednesday 8am - 8am
Thursday 8am - 8am
Friday 8am - 8am
Saturday 8am - 8am
Sunday 9am - 6am

Telephone

+918789505344

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Times Of Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Times Of Jharkhand:

Share