29/09/2024
चन्दनकियारी विधानसभा का सर्वांगीण विकास के लिए लड़ूँगा चुनाव : उमाकांत रजक
स्टार न्यूज़ 18 संवाददाता समीर कुमार (चंदनकियारी)
आजसू पार्टी की बैठक चन्दनकियारी स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिलेश महतो एवं संचालन विश्वनाथ महतो ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चन्दनकियारी विधानसभा का सर्वांगीण विकास के लिए ही चुनाव लड़ूँगा। चन्दनकियारी विधानसभा का विकास के लिए संघर्ष करूंगा । रजक ने कहा कि जब तक चन्दनकियारी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव से लेकर गली -गली का विकास और बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल जाता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। लोगों के विश्वास और भरोसा को कभी टूटने नहीं देंगे। रजक ने कहा कि चन्दनकियारी विधानसभा के लोगों के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहा हूं। कहा कि इस बार चन्दनकियारी की जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी। हमें जनता की सेवा पर विश्वास है। रजक ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि जनता के आशीर्वाद से यह क्षेत्र शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अन्य विधानसभा क्षेत्रों की अपेक्षा बेहतर होगा । रजक ने कहा कि जिसने चन्दनकियारी की जनता का विश्वास को कुचलने का काम किया है, उसे चन्दनकियारी की जनता बदलने का काम करेगी । कहा कि चंदनकियारी विधानसभा में आज भी नागरिक सुविधाएं नदारद है । लोग फटेहाल जीवन जीने को विवश हैं ।
रजक ने कहा कि चन्दनकियारी विधानसभा में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है । अंचल से लेकर प्रखंड कार्यालय में जनता के जरुरी कार्यों का निष्पादन नहीं हो रहा है । कहा कि लगान रसीद और दाखिल खारिज के नाम पर लूट मची हुई है । हमारे युवाओं और अभिभावकों को आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वृद्धापेंशन आदि जरूरी कार्यों में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । रजक ने कहा कि चन्दनकियारी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक तंत्र की विफलता से, घूसखोरी और भ्रष्टाचार से लोग तंग हो गए हैं।
मौके पर राजेश महतो, अश्विन महतो, बधन शर्मा, सुभाष शेखर, भोलानाथ गोप, राजेश भगत, अनवर अंसारी, दुर्गाचरण महतो, विश्वनाथ महतो, सुषेन रजवार, शिबु महतो, नेमचांद महतो,गोरांई, शत्रुघ्न महतो, मनटुलाल महतो, महाराज महतो, राजकुमार सिंह,किरण मांझी, बाटुल राय, मनोज माहथा, परशुराम महतो, किरीटी शर्मा, नरेश महतो, जय प्रकाश माहथा,राजीव रंजन झा, मानीक माहथा, मुख्तार अंसारी, गणेश महतो, नरेश रजवार,समेत अन्य उपस्थित थे।