The Expect News

The Expect News सच्ची ख़बर सबसे पहले 🇮🇳
Local & Ground Report
Contact for News & Promotion 📩
(3)

17/08/2026

बाबा धाम में आस्था का सैलाब 🔱
आज सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के शुभ अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि हर तरफ बोल-बम के जयकारे गूंज उठे। आस्था और भक्ति के इस अद्भुत नजारे ने पिछले कई रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। 🙏🔱 हर हर महादेव!

16/08/2026

नाग पंचमी से पहले बाबाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब 🙏🔱
रात के 10 बजने को हैं, लेकिन बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। कल 17 अगस्त को नाग पंचमी के साथ सावन सोमवार भी है, ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलार्पण के लिए पहुंच रहे हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए झारखंड सरकार द्वारा लगाए गए शिविरों में श्रद्धालु मनोरंजन और विश्राम करते नजर आ रहे हैं। हर ओर बोल बम और हर हर महादेव की गूंज है। 🔱🙏

16/08/2026

देवघर से सुल्तानगंज जाने वाली ट्रेन में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ है कि कहने की बात नहीं। नाग पंचमी और सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालु गंगाजल उठाने सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय हो और बाबा भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूरी करें। हर हर महादेव! 🕉️🙏

15/08/2026

पुलिस द्वारा देवेंद्र नाथ महतो जी को लगातार बाहर जाने से रोके जाने का मामला सामने आया है। करीब एक घंटे से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें रोके जाने और धक्का-मुक्की की बात कही जा रही है। मौके पर तनाव का माहौल बताया जा रहा है।

15/08/2026

🇮🇳 भारत की आज़ादी के 80 गौरवशाली वर्ष! 🇮🇳
स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की इस अनंत भावना को नमन। आइए, देश की एकता, अखंडता और प्रगति का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳✨

14/08/2026

पानी की टंकी भरभराकर गिरी, बाल-बाल बची स्कूल बस! 😱
पानी की टंकी गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि ठीक सामने से गुजर रही स्कूल बस इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। बड़ा हादसा टल गया। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है।
#बालबालबचे # हादसा

14/08/2026

ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण एक गाय की मौत हो गई। दुखद घटना के बाद गांव के लोग ट्रांसफार्मर से ही उलझते नजर आए। सवाल ट्रांसफार्मर से नहीं, व्यवस्था और जिम्मेदार विभाग से होना चाहिए—आखिर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए? विरोध सही दिशा में हो, तभी समाधान निकलेगा।

14/08/2026

बस्तर की बेटियों की नई उड़ान 🇮🇳
बस्तर के घने जंगलों से निकलकर कभी हिंसा के साये से जुड़ी रहीं ये महिलाएं आज रायपुर में आत्मविश्वास के साथ रैंप पर नजर आईं। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भारतीय हैंडलूम परिधानों में उनका यह रूप बदलाव, पुनर्वास और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी कहता है। यह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की ओर बढ़ते नए बस्तर की तस्वीर है। ❤️🇮🇳

14/08/2026

प्रातःकाल बाबा बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन 🙏🔱
हर हर महादेव ❤️
बाबा बैद्यनाथ की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे।
बोल बम! हर हर महादेव! 🚩

13/08/2026

🚩 14 दिनों में 28 लाख से ज्यादा कांवरियों ने किया जलार्पण 🚩
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रावण मास के 14 दिनों में अब तक 28 लाख 33 हजार 634 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया। इनमें 14,11,031 ने आंतरिक अरघा, 13,30,469 ने बाह्य अरघा और 92,134 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम के माध्यम से जलार्पण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Address

Ranchi
Ranchi
834001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Expect News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share