News Alert Jharkhand

News Alert Jharkhand Update all types of News

*अधिसूचना जारी*                विद्यालय संचालन की अवधि प्रात: 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी
13/04/2022

*अधिसूचना जारी*
विद्यालय संचालन की अवधि प्रात: 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी

Ranchi///रांची सहित झारखंड के अलग-अलग जिलों में रमजान का चांद आया नजर, कल से पहला रोजा रखा जायेगा...
02/04/2022

Ranchi///रांची सहित झारखंड के अलग-अलग जिलों में रमजान का चांद आया नजर, कल से पहला रोजा रखा जायेगा...

29/03/2022

*झारखंड में जून में होंगे पंचायत चुनाव, अप्रैल में जारी होगी अधिसूचना: आलमगीर आलम*

राँची :- झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की मंशा साफ है. फिलहाल राज्य में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा चल रही है. चूंकि परीक्षा में विद्यार्थी ही नहीं बल्कि शिक्षक भी जुटे रहते हैं और शिक्षकों के सहयोग के बिना पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है. ऐसे में अप्रैल महीने में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और जून महीने के दूसरे सप्ताह तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. ये बातें पाकुड़ में झारखंड के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कही है.

25/03/2022

हजारीबाग// बड़ी बाजार थाना अंतर्गत मल्लाह टोली में पति-पत्नी की आपसी विवाद को लेकर पति राजेश सोनकर ने पत्नी बंदना देवी को गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या के आरोपी राजेश सोनकर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। यह जानकारी बड़ी बाजार थाना प्रभारी योगेंद्र मिश्रा ने दिया ।

चाईबासा// जमशेदपुर ACB की टीम ने रिश्वतखोरी करते पंचायत सेवक सागर लागुरी को किया गिरफ्तार,₹11 हजार रिश्वत लेते हुए चाईबा...
25/03/2022

चाईबासा// जमशेदपुर ACB की टीम ने रिश्वतखोरी करते पंचायत सेवक सागर लागुरी को किया गिरफ्तार,₹11 हजार रिश्वत लेते हुए चाईबासा से हुई गिरफ्तारी। मापी पुस्तिका में हस्ताक्षर के एवज में वादी से रिश्वत ले रहा था आरोपी, सदर प्रखंड के करलाजोड़ी पंचायत का है रिश्वतखोर पंचायत सेवक।

राँचीहिनू चौक के पास जाम हट गया है।करीब 8 घंटे से सड़क जाम किया गया था।बताया जा रहा है कि रास्ता विवाद को लेकर गीताश्री उ...
24/03/2022

राँची
हिनू चौक के पास जाम हट गया है।करीब 8 घंटे से सड़क जाम किया गया था।बताया जा रहा है कि रास्ता विवाद को लेकर गीताश्री उरांव के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया था।उपायुक्त और एसएसपी मौके पर पहुँचकर जाम खुलवाया है।प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ उपायुक्त ने बातचीत की।लोगों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।उसके बाद जाम खुला है।

*देवघर// तेज़ रफ़्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, सुल्तानगंज मुख्य सड़क स्थित पाण्डेयडीह की घटना, मौके पर 1 की मौत, कई ...
24/03/2022

*देवघर// तेज़ रफ़्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, सुल्तानगंज मुख्य सड़क स्थित पाण्डेयडीह की घटना, मौके पर 1 की मौत, कई घायल, हजारीबाग से सुल्तानगंज होते देवघर आ रही थी बोलेरो।*

गुमला// देर रात पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर एक लाख के इनामी उग्रवादी बातों तोपनो सहित 3 लोगों को गिरफ्तार...
22/03/2022

गुमला// देर रात पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर एक लाख के इनामी उग्रवादी बातों तोपनो सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के उग्रवादी बातो तोपनो उर्फ बोखा को पुलिस ने उसके गांव टुरुंडू सरना टोली में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। वही कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वां गांव के भालूलता जंगल में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा के दो सहयोगियों रेड़वां के चुंवाटोली निवासी घुमन केरकेट्टा एवं उरुगुटू निवासी गब्रिएल तोपनो को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो मोबाइल, लाल रंग का कपड़ा में बने पीएलएफआई के बैनर, पर्चा, चंदा रसीद तथा एक बाइक बरामद की गई है। इनको पुलिस ने रेड़वां गांव के भालूलता जंगल से गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक डा एहतेशाम वकारीब ने दिया।

20/03/2022

*राज्य की विधि व्यवस्था चरमराई,राजधानी भी सुरक्षित नही....दीपक प्रकाश*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश कई मामलों को लेकर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। श्री प्रकाश ने कई उदाहरण देते हुए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। चाहे राजधानी रांची में होली के पर्व के दौरान हाई एलर्ट के बावजूद हत्या का मामला हो या फिर जेएमएम विधायक की महिला थानेदार पर दबंगई दिखाने का या फिर रेमडीशिविर के आरोपी द्वारा आत्महत्या करने का मामला। श्रीप्रकाश ने सभी मामलों में सरकार की खिंचाई की है।

श्री प्रकाश ने कहा कि हाई अलर्ट के बावजूद राजधानी रांची में होली जैसे रंगों के त्योहार के दिन अपराधियों द्वारा खून की होली खेली जाती है। लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हेमंत सरकार के तमाम दावे हवा हवाई हैं। रांची के सबसे VVIP अशोक नगर जैसे इलाके में दिन के उजाले में एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी जाती है तो उसी दिन रात में फिर तुपुदाना 10 माइल चौक के पास एक महिला की गोली मारकर हत्या। आखिर हजारों की संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती किस काम की। इसके अलावा रविवार को फिर राजधानी रांची में ही अज्ञात अपराधियों ने हिंदपीढ़ी इलाके में एक युवक पर फायरिंग कर दी तो लोअर बाजार इलाके में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। कहने का आशय है कि झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल हो चुकी है।

*रेमडिसिविर कालाबाजारी के आरोपी के आत्महत्या मामले की हो एसआईटी जांच*

रांची में दवा व्यवसायी और रेमडिसिविर कालाबाजारी मामले में सीआईडी जांच के आरोपी राकेश रंजन द्वारा अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले से कूदकर आत्महत्या मामले पर भी दीपक प्रकाश ने सवाल उठाया है। श्री प्रकाश ने कहा है कि इसे सिर्फ आत्महत्या के एंगल से जांच करना उचित नहीं समझा जा सकता है। अगर गहराई से जांच हुई तो संभवत: कई परतें खुलने की संभावना है। रेमडिसिविर कालाबाजारी में कई बड़ी मछलियां की गर्दन फंसी हुई थी। हो सकता है कि अपनी गर्दन बचाने के लिए भी इस मामले को आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया गया हो। इसलिए इस मामले की एसआईटी गठित कर जांच आवश्यक है।

*सिसई विधायक पर दर्ज हो मुकदमा*

वहीं दीपक प्रकाश ने सिसई विधायक द्वारा सुखदेवनगर की महिला थानेदार को अपशब्द कहने और बंधक बनाने की धमकी देने वाले मामले की भी कड़ी निन्दा की है। श्री प्रकाश ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार की भाषा अशोभनीय है। सत्ता के नशे में चूर जेएमएम विधायक भाषा की मर्यादा तक भूल गए हैं। एक महिला पुलिस के साथ ऐसा व्यवहार अनुचित है। "युद्ध छिड़ा तो रांची को पागल कर देंगे" जैसे बयान देकर जेएमएम विधायक राज्य को कहीं ना कहीं सुलगाना चाहते हैं।
इस मामले में सिसई विधायक पर मुकदमा दर्ज होनी चाहिए।

20/03/2022

*राँची मुख्य खबरे*

*राँची*
अरगोड़ा स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत।रेलवे पुलिस और अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

*राँची*
धुर्वा थाना क्षेत्र के कमला खटाल में शनिवार देर शाम को किसी बात को लेकर दो गुटों में मारपीट।इस मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।जिसमें तीन लोग गम्भीर बताया जा रहा है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

*राँची*
गोंदा थाना क्षेत्र हातमा स्कूल में एक आदमी की लाश मिली है।पुलिस मौके पर पहुंची है।

19/03/2022

रांची// होली त्योहार मानने के दौरान आईजी आवास में मधुमक्खियों का हमला, कई पुलिसकर्मी हुए डंक के शिकार।

राँचीमांडर थाना क्षेत्र के सोसई आश्रम से मांडर चौक हातमा,करगे से थाना चौक,बुढ़ाखुखरा, नारो,टांगरबसली से बिसाहाखटगा, महुवा...
17/03/2022

राँची
मांडर थाना क्षेत्र के सोसई आश्रम से मांडर चौक हातमा,करगे से थाना चौक,बुढ़ाखुखरा, नारो,टांगरबसली से बिसाहाखटगा, महुवाजाड़ी होते वापसी करते हुए फ्लेग मार्च किया गया।एसएसपी के निर्देशानुसार मांडर थाना प्रभारी बिनय कुमार यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील किया कि सभी धर्मालम्बी सबे बरात एवं होली के पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं तथा मांडरवासियों को होली एवं सबे बारात की शुभकामनायें दिए।

Address

Ranchi

Telephone

+918757649850

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Alert Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Alert Jharkhand:

Share