27/10/2025
भगवान चित्रगुप्त की आराधना के साथ समाज ने लिया सत्य, कर्म और न्याय का संकल्प
रांची में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन की ओर से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और भगवान चित्रगुप्त की आराधना की।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय, कर्म और सत्य के प्रतीक हैं, और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष हितेश वर्मा, महासचिव हरिवंश भूषण प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ. नम्रता सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, लीली सिन्हा, सदस्य अजय सिन्हा, सुनील लाल, मनीष कुमार और श्वेता सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में महासभा के पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा, एकता और सेवा भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पूजा स्थल “जय चित्रगुप्त भगवान की” के जयकारों से गूंज उठा।