27/08/2026
झारखंड के नन्हे भविष्य के लिए एक बड़ा और प्रेरणादायक कदम! 🌱👧👦
झारखंड सरकार द्वारा 16,775 आंगनवाड़ी केन्द्रों को चरणबद्ध तरीके से "सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र" के रूप में विकसित किए जाने की पहल -
यह केवल भवनों का उन्नयन नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण निवेश है। इस पहल के अंतर्गत—
✅ पोषण वाटिका (Nutrition Garden)
✅ बच्चों के अनुकूल शिक्षण वातावरण
✅ ECCE शिक्षण सामग्री एवं खिलौने
✅ वर्षा जल संचयन व्यवस्था
✅ स्वच्छ पेयजल हेतु वाटर फिल्टर
✅ LED स्मार्ट टीवी जैसी सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं।
साथ ही, "नन्हे कदम" जैसे नए प्री-स्कूल पाठ्यक्रम और माता-पिता की सक्रिय सहभागिता से बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और विकास को नई दिशा मिलेगी।
जीवन के पहले छह वर्ष बच्चे के मस्तिष्क, व्यक्तित्व और भविष्य की नींव रखते हैं। यदि इस अवधि में सही पोषण, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा और सुरक्षित वातावरण मिले, तो एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
आइए, हम सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हर आंगनवाड़ी केन्द्र वास्तव में "सक्षम आंगनवाड़ी" बने और हर बच्चा स्वस्थ, सुरक्षित एवं सीखने के बेहतर अवसरों के साथ आगे बढ़े।
"मजबूत आंगनवाड़ी, सशक्त बचपन, समृद्ध झारखंड।"