Khabariya Time

Khabariya Time सबकी रखेंगे खबर, सबको करेंगे बाखबर।आप सच जानना
चाहते हैं,हम बताएंगे।

13/05/2026
13/05/2026

#चास #मेयर #भोलू पासवान ने आज यह ऐलान किया कि अब #जनता दरबार #नगर #निगम कार्यालय में नहीं बल्कि जनता के बीच वार्डों में लगेगी, और वहां मेयर डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त और तमाम निगम के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी प्राथमिकता चास नगर निगम क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पानी देने का है और जलापूर्ति को लेकर उन्होंने कहा जुस्को कंपनी को निर्देश दिया है प्रतिदिन 1 घंटे हर घर को जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

13/05/2026

#बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर में एक महिला से सोने की चेन छीनने की कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब भागने के दौरान बाइक सवार आरोपी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इसके बाद दंपति के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पि*टाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से महिला की सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि #महाराष्ट्र और #मध्य प्रदेश से जुड़े गिरोह के सदस्य #बोकारो पहुंचकर इस तरह की चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह अलग-अलग शहरों में घूम-घूम कर वारदात करता है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को डिकोड करने में जुटी हुई है।

इस मामले को लेकर पीड़िता के पति प्रवीण कुमार ने सेक्टर-4 थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है।

12/05/2026

#बोकारो में #सेक्टर 6 थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिटी कॉलेज के समीप भारी मात्रा में वोटर आईडी कार्ड, #पैन कार्ड #आधार कार्ड तथा विभिन्न कंपनियों के बैंक का एटीएम कार्ड फेंका हुआ पाया गया ज्यादातर डाक्यूमेंट्स में वैलिडिटी आगामी 2027, 2029, और 2030 तक प्रिंट है ऐसे में इतनी तादाद में यह जरूरी डॉक्यूमेंट कहां से आया और किसने यहां पर लाकर फेंका।
यह कहीं ना कहीं बड़ी #स्कैम की तरफ इशारा कर रहे हैं

आपको बता दे अभी कुछ दिन पूर्व मालती रेजिडेंसी सोसायटी से साइबर अपराधियों को #पुलिस ने गिरफ्तार किया था और जहां से डॉक्यूमेंट मिले हैं और मालती रेजिडेंसी दोनों की दूरी काफी कम जो कहीं ना कहीं यह संदेह पैदा कर रही है
,

12/05/2026

#बोकारो जिले के #पेटरवार प्रखंड के उलगड़ा पंचायत से एक समुदाय विशेष द्वारा आदिवासी की जमीन को हड़पने का मामला सामने आ रहा है और बोकारो पहुंचे पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने इस बाबत कहा इस अबुआ सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं है और डेमोग्राफिक चेंज सिर्फ संथाल में नहीं बोकारो में भी हो रहा है।

11/05/2026

#चीरा चास थाना क्षेत्र अंतर्गत #नंदूआ स्थान में जिम के बाहर दो पक्षों में एक मारपीट की घटना अब सियासी रंग में रंगने लगी है इस पूरे प्रकरण को लेकर आज सोमवार #धनबाद #सांसद #ढुल्लू #महतो ने सांसद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था जिसमें उन्होंने जिले के पुलिस कप्तान पर मंत्री इरफान अंसारी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

#सांसद ने कहा आरिफ अंसारी समेत 11 लोगों ने हथियारों के साथ हर्ष कुमार पर हमला किया था लेकिन पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया वहीं दूसरी ओर हर्ष पांडे को गैर #जमानती धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया #ढुल्लू महतो ने दावा किया कि #स्वास्थ्य #मंत्री इरफान अंसारी सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं हम आरिफ अंसारी के साथ हैं सांसद ने से कहा जिला प्रशासन ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सह ना दे।
#सांसद ने #आरिफ अंसारी की तस्वीर दिखाते हुए कहा आप साफ देख सकते हैं इस तस्वीर में यह हथियार लेकर दिखा रहा है और इसका आपराधिक इतिहास भी है इस पर कार्रवाई न कर के हर्ष पांडे जैसे पढ़ने लिखने वाले बच्चों को जेल भेज कर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की जा रही है
अंततः #सांसद ने #मंत्री #इरफान #अंसारी को सलाह भी दे डाली की मंत्री जी अपने आचरण को सुधारे किसी क्रिमिनल को सपोर्ट कर कर आपका चरित्र उठ नहीं रहा बल्कि गिर रहा है तो एक मंत्री पद की मर्यादा का पालन करना चाहिए।
सांसद ने कहा अगर इस मामले में #निष्पक्ष जांच नहीं होती है और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो तो वह #उग्र #आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे और बोकारो एसपी और डीसी का कार्यालय #घेरने का काम करेंगे।

11/05/2026

#राज्य में #बिजली पानी के संकट के मुद्दे पर #भाजपा ने आज #बोकारो में आक्रोश प्रदर्शन निकाला, जिसका नेतृत्व भाजपा नेता और पूर्व #सीएम #चंपई सोरेन कर रहे थे। रैली चास चेक पोस्ट पटेल मार्केट से शुरू होकर #जिला उपायुक्त कार्यालय तक गई जहां महिलाओं ने मटका फोड़ कर अपना विरोध जताया और भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पानी बिजली की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सोपा । इस आक्रोश प्रदर्शन में पूर्व विधायक #विरेंची नारायण, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बहुत सारी महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुई।
पूर्व सीएम #चंपई सोरेन ने मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा राज्य की सरकार को अगर कोई उपाधि दी जाए तो सबसे बड़ी उपाधि भ्रष्टाचार की उपाधि होगी।

11/05/2026

#बोकारो में #न*शे के खिलाफ #पुलिस का बड़ा अभियान लगातार जारी है।
बीएस सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ बस स्टैंड में पुलिस ने छापेमारी कर 47 पैकेट में रखा करीब 47 किलो अवैध गां*जा बरामद किया है।
मामले को लेकर #सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि पुलिस #अधीक्षक #नाथू सिंह मीणा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बस के जरिए गांजा बिहार भेजने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
डीएसपी ने बताया कि #नया #मोड़ #बस स्टैंड स्थित #पवन सूत बस पड़ाव के पास संदिग्ध हालत में रखे दो प्लास्टिक बोरे की जांच की गई, जिसमें 47 पैकेट में बंधा गांजा बरामद हुआ।

यह  #बोकारो  #पुलिस के लिए वाकई एक बड़ी उपलब्धि है। नशीले पदार्थों के खिलाफ इस तरह की प्रभावी कार्रवाई समाज की सुरक्षा क...
11/05/2026

यह #बोकारो #पुलिस के लिए वाकई एक बड़ी उपलब्धि है। नशीले पदार्थों के खिलाफ इस तरह की प्रभावी कार्रवाई समाज की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

​यहाँ इस घटना का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:

​बोकारो पुलिस ने भारी मात्रा में करीब 47 किलो गांजा बरामद किया ,यह पूरी कार्रवाई बोकारो सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में सफल रही।​
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के जरिए यह गांजा बिहार भेजा जाने वाला था।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और बस स्टैंड से तस्करी होने से पहले ही इस खेप को पकड़ लिया।

10/05/2026

#बोकारो के #पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से अज्ञात लोगों द्वारा आउट हाउस में तोड़फोड़ करने की घटना सामने आई है, घटना घटी है एनएच किनारे कर्माटांड़ स्थित जमीन पर बने एक आउट हाउस।
आपराधिक मानसिकता वाले लोगों ने पहले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे सामानों में आ*ग लगा दी।

10/05/2026

#पानी की जरूरत आम हो या खास सभी के लिए एक प्राथमिक जरूरत है जिसके बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल है #बेहतर झारखंड संस्था जो बोकारो जिले पानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर काम करती आई है संस्था के संस्थापक #विवेक सिंह का जताया लोगों ने आभार। जल संकट दूर करने में जूटा #बेहतर #झारखंड, ने लगभग अब तक 20000 लोगों तक पहुंचाई राहत।

#बोकारो सेक्टर 9 #जोशी कॉलोनी में बेहतर झारखंड के प्रयासों से आज वहां रह रहे करीब 300 परिवार की पानी की समस्या बहुत हद तक दूर हो गई है। संस्था द्वारा लगाए गए जलमीनार ने लोगों की बहुत सारी समस्याएं दूर कर दी लोगों को अब पानी के लिए लंबी कतार लगाने की जरूरत नहीं है,200 मीटर दूर से पानी लाने की समस्या हुई दूर।

Address

Ranchi

Telephone

+919304382504

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabariya Time posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share