19/11/2020
डेली मार्केट के व्यापारी नेताओं ने लिया कोविड-19 उचित व्यवहार का संकल्
Report : SHADAB KHAN
*कोरोना के सम्बंध में जारी दिशा निर्देशों को लेकर जागरुकता एवं अनुपालन में करेंगे हर सम्भव सहयोग*
*रांची*। उपायुक्त श्री छवि रंजन के निदेश पर जिले में चलाए जा रहे कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार कैंपेन के तहत आज गुरुवार को मेन रोड स्थित डेली मार्केट के व्यवसायी नेताओं ने उक्त कैंपेन की जागरूकता एवं अनुपालन हेतु सामूहिक संकल्प लिया।
जिला कोविड जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी संजय कुमार तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव श्री धीरज तनेजा ने संयुक्त रुप से उक्त व्यवसायी प्रतिनिधियों को कोविड-19 उचित व्यवहार की शपथ दिलवाई। शपथ ली गई कि वे मास्क, 2 गज की न्यूनतम दूरी तथा सैनिटाइजर आदि एहतियाती उपायों को अपनाएंगे तथा अपने मार्केट के अन्य व्यवसायियों तथा ग्राहकों को भी वे ऐसा ही करने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस मौके पर डेली मार्केट दुकानदार समिति के अध्यक्ष मोहम्मद शमीम तथा न्यू डेली मार्केट के अध्यक्ष मोहम्मद हाशिम ने कहा कि हर समय भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण कोविड-19 अनुरूप सभी नियमों का पालन कराना व्यवहारिक रूप से थोडा़ कठिन है किंतु वे अपने स्तर पर पूरी कोशिश करेंगे कि यहां के दुकानदार व ग्राहक मास्क, उचित दूरी और सैनिटाइजर आदि एहतियात अपनायें। संकल्प लेने वालों में शामिल डेली मार्केट राइन पंचायत के सदर हाजी फीरोज ने भी सभी से मास्क और उचित दूरी के अनुपालन की अपील की।
मौके पर श्री अमित शर्मा, प्रवीण लोहिया, सुमित जैन, अब्दुल हमीद, इम्त्याज अहमद, मो. इरफान, अब्दुल मजीद, मो. नेहाज आदि मौजूद थे।