News Janction

News Janction अपने आसपास खबरों के लिए संपर्क करें News Junction

11/08/2026

तेलनी मोड़ हाईवे के पास दुर्घटना के बाद खुलासा।
​गिरफ्तार अपराधी: 3 शातिर आरोपी (भोला सिंह, पप्पु पंडित और रितेश कुमार) गिरफ्तार।
​बरामदगी: 2 देसी कट्टा और एक पल्सर मोटरसाइकिल (JH-17B-9287) जब्त।
​स्थान: पथरगामा थाना क्षेत्र, गोड्डा।

विधायक जयराम महतो का एक दिवसीय निर्जला उपवास: JPSC-JSSC भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को समर्थन​​पुराना विधानसभा...
09/08/2026

विधायक जयराम महतो का एक दिवसीय निर्जला उपवास: JPSC-JSSC भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को समर्थन

​पुराना विधानसभा परिसर, रांची
​प्रमुख व्यक्तित्व: जयराम महतो (JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक)
​मुख्य उद्देश्य: JPSC और JSSC में भ्रष्टाचार के विरोध में जयपाल सिंह स्टेडियम मेंरतत छात्रों के आंदोलन एवं उनकी मांगों का समर्थन करना।
​स्वरूप: एक दिवसीय निर्जला उपवास।

पोस्टर से टी-शर्ट तक... JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में दिखा अनोखा विरोधपूर्व शिक्षा मंत्री (भाजपा) का पोस्टर और ...
07/08/2026

पोस्टर से टी-शर्ट तक... JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में दिखा अनोखा विरोध

पूर्व शिक्षा मंत्री (भाजपा) का पोस्टर और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो का टी-शर्ट सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में छा गए। भाजपा विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव एक काले रंग के पोस्टर को साड़ी पर चिपकाए नजर आईं। पोस्टर पर लिखा था—14 वीं JSSC परीक्षा रद्द करो। मुट्ठी की तस्वीर के साथ यह नारा छात्रों के आंदोलन का प्रतिबिंब था।

गोड्डा : साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से गोड्डा एवं महागामा अनुमंडल में जल्द ही साइबर ...
07/08/2026

गोड्डा : साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से गोड्डा एवं महागामा अनुमंडल में जल्द ही साइबर सेल की शुरुआत। दोनों साइबर सेल की स्थापना को लेकर तैयारियां पूरी। गोड्डा अनुमंडल में गोड्डा एसडीपीओ तथा महागामा अनुमंडल में महागामा एसडीपीओ को संबंधित साइबर सेल का बनाया जाएगा नोडल अधिकारी। इन साइबर सेल के संचालन से साइबर ठगी के मामलों की त्वरित जांच, शिकायतों के निष्पादन के साथ साथ आम लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में भी मिलेगी मदद।*

पथरगामा प्रखंड अंतर्गत तुलसीकित्ता निवासी मनोज चाँद, पिता निताई चाँद, की तबीयत अत्यंत गंभीर है। वे वर्तमान में संजीवनी ह...
07/08/2026

पथरगामा प्रखंड अंतर्गत तुलसीकित्ता निवासी मनोज चाँद, पिता निताई चाँद, की तबीयत अत्यंत गंभीर है। वे वर्तमान में संजीवनी हॉस्पिटल गोड्डा में भर्ती हैं।

*उन्हें तत्काल A नेगेटिव (A-) ब्लड के 2 यूनिट की आवश्यकता है। यदि किसी का ब्लड ग्रुप A नेगेटिव है, तो कृपया संपर्क कर रक्तदान करें और उनका जीवन बचाने में सहयोग करें।*

*संपर्क नंबर- 70041 16258*

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव में हुई मो. इमरोज मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) की घटना को ए...
07/08/2026

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव में हुई मो. इमरोज मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) की घटना को एसपी अनिमेष नैथानी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है. मामले में कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने दो सब-इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

एसपी द्वारा जारी निलंबन आदेश के तहत जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें शामिल हैं:
सुनील सिंह (एसआई, टंडवा थाना), दुलारी पूर्ति (महिला एसआई, टंडवा थाना), दशरथ महतो (आरक्षी) और प्रदीप कुमार (आरक्षी) निलंबित किए गए सभी चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से चतरा पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) से संबद्ध कर दिया गया है. इसके साथ ही इनके विरुद्ध विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं.

घटना के बाद से ही पुलिस क्षेत्र में सक्रियता से छापेमारी कर रही है. बड़गांव में मो. इमरोज पर भीड़ द्वारा किए गए हमले और उसकी हत्या के इस जघन्य मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अब तक 11 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है.

श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा नष्ट45 नमूनों की जांच में तीन मिले गलत, तीन प्...
07/08/2026

श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा नष्ट

45 नमूनों की जांच में तीन मिले गलत, तीन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना

देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को मेला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने पेड़ा दुकानों, होटल और भोजनालयों का निरीक्षण किया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच भी की गई। निरीक्षण के दौरान 45 पेड़ा नमूनों की जांच की गई, जिसमें तीन नमूने गलत और 42 सही पाए गए। जांच में 42.5 किलोग्राम संदिग्ध पेड़ा मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभाग ने गंगा साह पेड़ा भंडार, श्री गंगा साह पेड़ा भंडार और शिव होटल एंड रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रत्येक प्रतिष्ठान से 2,000 रुपये का जुर्माना वसूला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी पेड़ा विक्रेताओं और खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का पालन करने, गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल का उपयोग करने और खोवा, पेड़ा व पनीर की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। विभाग ने चेतावनी दी कि मिलावट या असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्रावणी मेला अवधि में यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

देवघर : बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को मंदिर प्रशासन की निगरानी में 18 दानपात्र खोले गए। डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बत...
07/08/2026

देवघर : बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को मंदिर प्रशासन की निगरानी में 18 दानपात्र खोले गए। डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि दानपात्रों से कुल 22,88,605 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इसके अलावा दान स्वरूप 11,610 नेपाली मुद्रा और 66 भूटानी मुद्रा भी मिली। दानपात्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खोला गया और राशि की गिनती मंदिर प्रशासनिक भवन में कराई गई। वहीं, राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव- 2026 के आठवें दिन शाम पांच बजे तक 68,595 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। शीघ्रदर्शनम सुविधा के माध्यम से 3,300 श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। शीघ्रदर्शनम से 16.50 लाख रुपये की आय दर्ज की गई। दान पेटी से 27 हजार रुपये और गोलक से 93,900 रुपये प्राप्त हुए। अन्य स्रोतों से भी 19,388 रुपये की आय मंदिर प्रशासन को हुई। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।*

रांची के रातू रोड दुर्गा मंदिर क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों ...
06/08/2026

रांची के रातू रोड दुर्गा मंदिर क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने रातु रोड स्थित ‘मां डेयरी’ में औचक छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली पनीर की खेप बरामद की है. खाद्य सुरक्षा विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि दुर्गा मंदिर के आसपास स्थित कुछ डेयरियों में रसायन और मिलावटी सामग्रियों का उपयोग कर नकली पनीर तैयार किया जा रहा है और उसे बाजार में बेचा जा रहा है. सूचना मिलते ही गुरुवार की सुबह अधिकारियों की टीम ने रातु रोड स्थित मां डेयरी में दबिश दी.

छापेमारी के दौरान डेयरी परिसर से भारी मात्रा में तैयार नकली पनीर के साथ-साथ उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध पाम ऑयल, केमिकल और पाउडर बरामद किए गए हैं. शुरुआती जांच में पनीर की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती है.

आदिवासी महोत्सव को लेकर अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षणरांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 202...
06/08/2026

आदिवासी महोत्सव को लेकर अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Address

Godda
Ranchi
808436

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Janction posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share