The khabar update

The khabar update लगातार आस पास की खबरों की अपडेट के लिए ,, कृपया follow , like और share करें।

20/08/2026
19/08/2026

अवैध अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर प्रशासन का कसा शिकंजा, बासोडीह में स्टार अल्ट्रासाउंड सील, लैपटॉप और प्रिंटर जब्त।

18/08/2026

कोडरमा थाना क्षेत्र के दूधिमाटी में चोरों ने जमकर मचाया उत्पात, एक घर से करीब 15 लाख रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार, वहीं एक अन्य घर से भी भारी मात्रा में जेवरात व नगदी चुराए जाने की खबर। उक्त घर के लोग दिल्ली में हैं, आने के बाद ही कितने की चोरी हुई है उसकी जानकारी मिल सकेगी।

18/08/2026

👇👇
कोडरमा में बैंक डकैती की बड़ी साजिश नाकाम! पुलिस की मुठभेड़ में अपराधी घायल, 4 गिरफ्तार,,,

तिलैया थाना क्षेत्र में आधी रात पुलिस और हथियारबंद अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले करीब 15 दिनों से तिलैया क्षेत्र में रहकर कोडरमा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र को लूटने की योजना बना रहे थे। इनके पास से 3 लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, मोबाइल फोन, बैग, पेचकश और अन्य सामान बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस पाण्डेय उर्फ बाबा (सिवान, बिहार), सन्नी कुमार, अतुल कुमार मिश्रा और अमन राज (सभी वैशाली, बिहार) के रहने वाले हैं।
कार्रवाई में तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी, पैंथर जवान और सशस्त्र बल शामिल रहे।

18/08/2026

👇👇
कोडरमा बैंक लूट से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में अपराधी घायल; 3 पिस्टल और 15 कारतूस बरामद,,,

कोडरमा के झुमरी तिलैया में बैंक लूट की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। इंदरवा बस्ती में छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में प्रिंस पांडेय उर्फ बाबा के पैर में गोली लगी। तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए।
पुलिस ने 3 पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कोडरमा बाजार को निशाना बनाने की बात सामने आई है।
इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने किया। कार्रवाई के दौरान उनके पैर में भी चोट लगी, लेकिन उन्होंने टीम के साथ मोर्चा संभाले रखा और ऑपरेशन को सफल बनाया।
अब पुलिस कथित सरगना निरंतर सिंह समेत गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही बरही बैंक लूट कांड से संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
वारदात से पहले पुलिस ने बिगाड़ दिया अपराधियों का पूरा खेल! 🚨

18/08/2026

👇👇
JJ College को VBU से जोड़ने की मांग पर बड़ा भरोसा, पिछड़ा आयोग अध्यक्ष ने दिलाया CM से वार्ता का आश्वासन

18/08/2026

बड़ा फैसला
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला! JSCC-CGL समेत TDTL की सभी परीक्षाएं रद्द, 2014 से अब तक की परीक्षाओं की होगी जांच,,,

18/08/2026

JPSC की 10 परीक्षाएँ
संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT)
संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (बैकलॉग)
सिविल जज (जूनियर डिवीजन)
सहायक लोक अभियोजक (APP) बैकलॉग
सहायक लोक अभियोजक (APP) नियमित
इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज
परियोजना प्रबंधक
बॉयलर इंस्पेक्टर
झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) �

JSSC की 5 परीक्षाएँ
JGGLCCE — झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड वनरक्षक प्रतियोगिता परीक्षा
JSSC PGT शिक्षक नियुक्ति परीक्षा

सभी परीक्षाएं TDPL के द्वारा आयोजित की गई है।
#वायरल

Address

Ranchi

Telephone

+917717747858

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The khabar update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The khabar update:

Shortcuts

Share