CityNews Sach Sabse Pehle

CityNews Sach Sabse Pehle City News24 Media Sach Sabse Pehle

 #ऑल इंडिया महिला  #फुटबॉल  #एसोसिएशन का पुनर्गठन, प्रमोद कुमार व नीलकंठ रवानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिलसिटी न्यूज...
24/08/2026

#ऑल इंडिया महिला #फुटबॉल #एसोसिएशन का पुनर्गठन, प्रमोद कुमार व नीलकंठ रवानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

सिटी न्यूज 24 जमशेदपुर डेस्क से || #ऑल #इंडिया महिला #फुटबॉल एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को जमशेदपुर में संपन्न हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से संघ से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। अधिवेशन के दौरान महासंघ का पुनर्गठन किया गया।पुनर्गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजगंज स्थित बड्स गार्डेन स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार एवं भाजपा नेता नीलकंठ रवानी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं गुंजन कुमारी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो. कासिम अंसारी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के मो. शेख जावेद को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, असम सहित विभिन्न राज्यों से पदाधिकारियों का चयन किया गया।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही झारखंड के धनबाद जिले के विभिन्न स्टेडियमों में राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कराने की पहल की जाएगी, जिसमें देश के दर्जनों राज्यों की महिला फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी।अधिवेशन के दौरान शुभंकर राय एवं आशीष अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

24/08/2026

🕉️

24/08/2026

 #झारखंड के देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर सजा बाबा बैद्यनाथ का दरबार: करीब 3.50 लाख कांवरिया बाबा को जल अर्पित करें...
24/08/2026

#झारखंड के देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर सजा बाबा बैद्यनाथ का दरबार: करीब 3.50 लाख कांवरिया बाबा को जल अर्पित करेंगे वैद्यनाथ धाम गूंजा 'हर-हर महादेव' से ।

सिटी न्यूज 24 नेशनल डेस्क|| 24 अगस्त 2026। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास का इलाका हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज रहा है। आज लगभग 3.50 लाख कांवरिया बाबा को जल अर्पित करेंगे
इस वर्ष सावन 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। 24 अगस्त को सावन का चौथा और अंतिम सोमवार है, जिसे लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है।
55 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सावन के दौरान अब तक करीब 55 लाख श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संचालित शीघ्र दर्शनम् व्यवस्था से करीब 7.20 करोड़ रुपये की आय हुई है। अंतिम सोमवारी से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंच चुके हैं।
सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
श्रावणी मेला को देखते हुए प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। कतार व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और निगरानी के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अर्घा व्यवस्था के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है।
बाबा बैद्यनाथ धाम भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है और सावन के महीने में यहां देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। देवघर जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बाबा मंदिर की तस्वीरें और मंदिर से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है।
अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। कांवरियों और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच पूरा देवघर भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है।

23/08/2026

#धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद ,पूछताछ के बाद #हथियार सप्लायर भी गिरफ्तार.!
सिटी न्यूज 24 डेस्क धनबाद से || धनबाद पुलिस को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। धनसार थाना क्षेत्र में आधी रात गश्ती के दौरान दो बाइक पर सवार छह संदिग्ध युवकों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से देशी कट्टा और दूसरे के पास से जिंदा गोली बरामद हुई। पूछताछ में एक बाइक चोरी की होने का भी खुलासा हुआ। मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह कुल सात अपराधी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

#रविवार को इस संबंध में एक प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला धनसार थाना क्षेत्र के कलासंगम मनईटांड़ का है। जहां 22 अगस्त की रात करीब साढ़े तीन बजे पुलिस गश्ती दल इलाके में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर दो बाइक पर सवार छह युवकों पर पड़ी।

#पुलिस वाहन को देखते ही सभी युवक भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और गांधी नगर शिव मंदिर के पास सीटी हॉक की मदद से इलाके की घेराबंदी कर सभी छह युवकों को दबोच लिया।

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आरोपी आजाद आलम की कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया, जबकि मुकेश कुमार की जेब से 3.15 एमएम की जिंदा गोली मिली।

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि बरामद दो बाइकों में से एक बाइक चोरी की है, जिसे मटकुरिया इलाके से चोरी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी चोरी की नीयत से इलाके में घूम रहे थे।

पूछताछ के दौरान आजाद आलम ने हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के रूप में जग्गू पासवान का नाम बताया। इसके बाद आजाद की निशानदेही पर पुलिस ने जग्गू पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो बाइक, एक देशी कट्टा और जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

फिलहाल धनसार थाना पुलिस #गिरफ्तार सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को धनबाद में अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 #इंजीनियर  #पार्सल से देशभर में सिंगल राखी की डिलीवरी मात्र ₹70 मै , घर बैठे भेजें  #भाई-बहन के लिए प्यार ! सिटी न्यूज ...
23/08/2026

#इंजीनियर #पार्सल से देशभर में सिंगल राखी की डिलीवरी मात्र ₹70 मै , घर बैठे भेजें #भाई-बहन के लिए प्यार !
सिटी न्यूज 24 धनबाद डेस्क से || रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर राखी की डिलीवरी का सिलसिला तेज हो गया है। इंजीनियर पार्सल के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में राखी के पार्सल पहुंचाए जा रहे हैं।
दूर रहने वाले भाई-बहनों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए लोग पार्सल और कुरियर सेवाओं का सहारा ले रहे हैं। इंजीनियर पार्सल के जरिए सिंगल राखी भेजें भारत के विभिन्न शहरों में मात्र ₹70 में रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ ही राखी भेजने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में रहने वाले भाई-बहनों तक राखी पहुंचाकर त्योहार की खुशियों को खास बनाने की कोशिश की जा रही है।
इंजीनियर पार्सल की देशभर में डिलीवरी सुविधा के कारण अब दूरी राखी के रिश्ते के बीच बाधा नहीं बन रही है।
Mobile No. 9525801506
9708815717

22/08/2026

बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा! विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र का गला दबाकर जानलेवा हमला करने का आरोप फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र बनवाने के आरोपित की पैरवी में थाने पहुंचे विधायक।

मुखिया समर्थकों से भिड़ंत के दौरान मारपीट।

सिटी न्यूज 24 डेस्क धनबाद से || धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में शुक्रवार की देर शाम जमकर बवाल हुआ। फर्जी हस्ताक्षर से जाति, आवासीय प्रमाणपत्र और वंशावली बनवाने के मामले में गिरफ्तार आरोपित की पैरवी करने पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो और मुखिया समर्थकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में ही मारपीट शुरू हो गई।

इस पूरे मामले में अब सबसे गंभीर आरोप मुखिया के बेटे प्रदीप कुमार रजक ने लगाया है। प्रदीप का आरोप है कि विधायक जयराम महतो ने उनके गले पर हमला किया और जान से मारने की नीयत से गला दबाया, जिससे उनके गले से खून निकलने लगा और सांस तक रुकने लगी। पीड़ित ने पूरी घटना की जांच थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से कराने की मांग की है।

मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी पंचायत से जुड़ा है। पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने ग्रामीण गणेश दास पर उनके फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर जाति, आवासीय प्रमाणपत्र और वंशावली बनवाने का आरोप लगाया था। इस मामले में बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस जब मामले के आरोपित को पकड़कर थाने लाई, तो उसके समर्थन में जेएलकेएम नेताओं ने डुमरी विधायक जयराम महतो को सूचना दी। आरोप था कि थाने में गणेश दास के साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद विधायक पहले फोन पर थाना प्रभारी से नाराजगी जताते रहे और फिर स्वयं बरवाअड्डा थाना पहुंच गए।

थाना पहुंचने के बाद विधायक जयराम महतो की बरवाअड्डा थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से करीब डेढ़ घंटे तक बहस होती रही। इसी दौरान विधायक के थाने पहुंचने की सूचना मुखिया समर्थकों को भी मिल गई और वे बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंच गए।

मुखिया समर्थकों ने विधायक से सवाल किया कि आखिर फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र बनाने के आरोपित की पैरवी क्यों की जा रही है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान मुखिया के बेटे प्रदीप कुमार रजक के साथ मारपीट की गई। प्रदीप का सीधा आरोप डुमरी विधायक जयराम महतो पर है। उनका कहना है कि विधायक ने उनके गले पर हमला किया और गला दबाने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गए।

पीड़ित प्रदीप रजक का दावा है कि यह पूरी घटना बरवाअड्डा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है और फुटेज की जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

बरवाअड्डा थाने में हुई इस मारपीट और गंभीर आरोपों ने अब पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है। एक तरफ फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र बनवाने के आरोपित की पैरवी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी ओर मुखिया पुत्र ने विधायक जयराम महतो पर जानलेवा हमले का गंभीर आरोप लगाया है।

अब सबकी नजर थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सके कि आखिर थाना परिसर में हुए इस बवाल के दौरान किसने किसके साथ मारपीट की।

इस मानसून, खुशियों की चमक बढ़ाएं –  #सोना चाँदी ज्वैलर्स का मानसून महोत्सव  #सोना  #चाँदी  #ज्वैलर्स    सिटी न्यूज 24 डे...
20/08/2026

इस मानसून, खुशियों की चमक बढ़ाएं – #सोना चाँदी ज्वैलर्स का मानसून महोत्सव

#सोना #चाँदी #ज्वैलर्स

सिटी न्यूज 24 डेस्क धनबाद से #बिजनेस #न्यूज || बैंक मोड़ शांति भवन स्थित सोना चाँदी ज्वैलर्स अपने ग्राहकों के लिए मानसून महोत्सव ऑफर लेकर आया है। इस विशेष ऑफर में सोने की ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 30% तक की छूट और डायमंड वैल्यू पर 35% तक की छूट मिलेगी।
यह खास ऑफर 14 से 30 अगस्त 2026 तक उपलब्ध है।
सोने की ज्वेलरी की खरीदारी पर ₹5 लाख से अधिक के इनवॉइस वैल्यू की खरीदारी करने पर मेकिंग चार्ज पर अतिरिक्त 10% की छूट हमारा प्रतिष्ठान सभी दिन खुली रहेगी
मानसून के इस खास अवसर पर प्लेटिनम, एंटीक, कुंदन, जड़ाऊ और पोल्की सहित हल्के एवं भारी आभूषणों के नए और आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। साथ ही प्रमाणित डायमंड ज्वेलरी एवं रत्नों की विस्तृत रेंज भी मौजूद है।
ग्राहकों की सुविधा के लिए “मासिक बचत योजना – 11+1” भी उपलब्ध है, जिसमें नियमित बचत के साथ विशेष लाभ मिलता है।
आज ही सोना चाँदी ज्वैलर्स पधारें और मानसून महोत्सव के शानदार ऑफर्स का लाभ उठाएं।

ये ऑफर 30 अगस्त 2026 तक जारी रहे ग। | शुभ खरीदारी, शानदार बचत!

20/08/2026
20/08/2026

पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर घायल

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप दो गंभीर मजदूर SNMMCH रेफर.

सिटी न्यूज 24 धनबाद डेस्क से|| धनबाद के झरिया स्थित पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वेल्डिंग मशीन अचानक फटने से तीन मजदूर घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया है। हादसे के बाद मजदूर नेता ने ठेका कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, पाथरडीह कोल वाशरी में एसीबी कंपनी के पेटी ठेकेदार आरके कंस्ट्रक्शन की ओर से बीसीसीएल के निर्माण कार्य से संबंधित काम कराया जा रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग का काम करते समय अचानक मशीन फट गई।

मशीन के विस्फोट की चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद वाशरी परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय मजदूरों और कंपनी के अधिकारियों ने आनन-फानन में सभी घायलों को चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक मिस्त्री और एक हेल्पर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं तीसरे घायल मजदूर का इलाज चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

घटना के बाद मजदूर नेता नीताई महतो ने ठेका कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर मशीनों का उचित मेंटेनेंस नहीं किया जाता और मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं। उन्होंने हादसे की जांच कराने और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं हादसे के बाद मजदूरों में भी आक्रोश देखा गया। मजदूरों का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और मशीनों की नियमित जांच बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Address

RANCHI
Ranchi
834001

Opening Hours

Monday 7am - 9pm
Tuesday 7am - 9pm
Wednesday 7am - 9pm
Thursday 7am - 9pm
Friday 7am - 9pm
Saturday 7am - 9pm
Sunday 7am - 9pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CityNews Sach Sabse Pehle posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share