11/04/2026
राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय कुमार अब आपके शहर डाल्टनगंज में उपलब्ध रहेंगे।
रांची के प्रसिद्ध मणिपाल अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. धनंजय कुमार हर महीने एक दिन जे.एस. कॉलेज के पास स्थित कल्याण अस्पताल में मरीजों की जांच और परामर्श करेंगे।
एक दशक से अधिक अनुभव के साथ, डॉ. कुमार जटिल हृदय रोगों के इलाज में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने देश-विदेश में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है और कई आधुनिक तकनीकों को बिहार और झारखंड में शुरू किया है।
“मासूम धड़कन” जैसी पहल के जरिए वे जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपचार भी उपलब्ध कराते हैं।
पलामू के ही मूल निवासी डॉ. कुमार अब अपने क्षेत्र के लोगों को बेहतर हृदय सेवा देने के लिए समर्पित हैं।
ओपीडी हर महीने के पहले मंगलवार को कल्याण अस्पताल, डाल्टनगंज में लगेगी।
अगर आपको या आपके किसी परिचित को दिल से जुड़ी समस्या है, तो इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं।