28/05/2014
हो सकती है होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती
सरकार जल्द ही होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। नवनियुक्त शहरी विकास मंत्री एम. वैंकैया नायडू ने यह बात कही।
मंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद नायडू ने बुधवार को कहा, 'अगर देश में सभी को उचित कीमत पर मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य पाना है, तो इसके लिए होम लोन की ब्याज दरों में कमी करना अनिवार्य होगा।'
सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल
नायडू के मुताबिक हाउसिंग सेक्टर नई सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। वे होम लोन पर ब्याज दरें घटाने के बारे में वित्त मंत्री अरुण जेटली से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सबसे पहले होम लोन के ब्याज में कटौती की दिशा में प्रयास करेंगे।
नायडू के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी नीत राजग सरकार में भी हाउसिंग सेक्टर को प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में शामिल रखा गया था और होम लोन की ब्याज दरों को 11 फीसद से घटाकर 7 फीसद तक लाया गया था। आज फिर होम लोन की ब्याज दरें 10-11 प्रतिशत तक जा पहुंची हैं।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने हाउसिंग और शहरी विकास विभागों को मिलाकर एक कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी अगले आठ सालों में देश में सभी को अपना