18/08/2026
नाला रोड, मुन्ना गली हिन्दपीढ़ी राँची ने खोया अपना एक नेक और मिलनसार इंसान। जाने-माने समाजसेवी और हरदिल अज़ीज़ अब्दुल हसीब साहब का मंगलवार शाम इलाज के दौरान राज अस्पताल में इंतकाल हो गया। पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे अब्दुल हसीब साहब की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उनके निधन की खबर से इलाके में गम और मातम का माहौल है।
एक नेक दिल इंसान का यूँ चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और तमाम परिजनों व चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन सुम्मा आमीन।