28/02/2022
देवघर: बाबा मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई पंचशूल की पूजा, कलश पर लगाया गया पंचशूल, शुरु हुआ गठबंधन
महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व यानि फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि के अवसर पर सोमवार के दिन देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ, माता पार्वती सहित अन्य मंदिरों के शिखर से उतारे गए सभी पंचशूलों की विशेष सामूहिक पूजा की गई। तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में विधि-विधान से पंचशूल पूजा संपन्न हुई। इस पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। परंपरा के अनुसार, पंचशूल की पूजा के बाद सबसे पहले बाबा वैद्यनाथ और माता पार्वती मंदिर के शिखर पर पंचशूलों को वापस लगाया गया। इस विशेष पूजा के बाद बाबा और पार्वती मंदिरों के बीच प्रथम गठबंधन भी कराया जाता है।
महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व यानि फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि के अवसर पर सोमवार के दिन देवघर स्थित बाबा व...